रांची : रांची नगर सीओ अमित भगत सोमवार को ईडी कार्यालय पहुंचे। अमित भगत अपने साथ झोले में कागजात लेकर ईडी कार्यालय पहुंचे। बताया जाता है कि जमीन घोटाले से संबंधित मामले में ईडी के अधिकारी इनसे पूछताछ कर सकती है। बता दें कि बीते दिनों ईडी ने पूछताछ के लिए कार्यालय में उपस्थित होने का समन जारी किया था। जिसके बाद आज वे ईडी कार्यालय में उपस्थित हुए।
जमीन घोटाले मामले में ईडी बीते कुछ महीनों से लगातार इससे जुड़े लोगों से पूछताछ कर रही है। इस मामले में कई लोगों की गिरफ्तारी भी हो चुकी है और उन्हें जेल भी जाना पड़ा।









