Sunday, June 28, 2026
No Result
View All Result
Lokmanch Live
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result
Lokmanch Live
Home Jharkhand

सायरन बजे तो घबराएं नहीं: रांची के डोरंडा में नागरिक सुरक्षा के लिए कल होगा मॉक ड्रिल!

उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री और डीआईजी चंदन सिन्हा ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस, डोरंडा में 7 मई को अपराह्न 4 से 7 बजे तक होगा मॉक ड्रिल, ट्रैफिक के लिए वैकल्पिक मार्ग।

May 6, 2025
in Jharkhand, Top News
सायरन बजे तो घबराएं नहीं: रांची के डोरंडा में नागरिक सुरक्षा के लिए कल होगा मॉक ड्रिल!
Share on FacebookShare on Twitter
  • सायरन बजने पर घबराएं नहीं, नागरिक सुरक्षा के लिए कल होगा मॉक ड्रिल
  • रांची के डोरण्डा क्षेत्र में किया जायेगा मॉक ड्रिल
  • मॉक ड्रिल के संबंध में उपायुक्त-सह-जिला दण्डाधिकारी-सह-जिला आपदा पदाधिकारी श्री मंजूनाथ भजंत्री एवं डीआईजी-सह-वरीय पुलिस अधीक्षक, रांची श्री चंदन सिन्हा ने की संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस
  • सायरन बजने पर लोगों को घबराने की आवश्यकता नहीं यह मात्र अभ्यास है – उपायुक्त-सह-जिला दण्डाधिकारी श्री मंजूनाथ भजंत्री
  • मॉक ड्रिल के समय अपने घरों के लाइट्स बंद रखें – उपायुक्त-सह-जिला दण्डाधिकारी श्री मंजूनाथ भजंत्री
  • अपराह्न 04ः00 बजे से अपराह्न 07ः00 बजे तक होगा मॉक ड्रिल
  • मॉक ड्रिल के दौरान डोरंडा क्षेत्र में ट्रैफिक के लिए होगी वैकल्पिक मार्ग की व्यवस्था
  • जिला प्रशासन की अपील- आपात स्थिति में नागरिक सुरक्षा को लेकर अपने आसपास के लोगों को करें जागरुक
  • विभिन्न वीडियो संदेश के माध्यम से भी लोगों को किया जायेगा नागरिक सुरक्षा के प्रति जागरुक
    =======================

आपात स्थिति में नागरिक सुरक्षा को लेकर रांची में कल दिनांक 07.05.2025 को मॉक ड्रिल किया जायेगा। मॉक ड्रिल के संबंध में आज दिनांक 06.05.2025 को उपायुक्त-सह-जिला दण्डाधिकारी-सह-जिला आपदा पदाधिकारी श्री मंजूनाथ भजंत्री एवं डीआईजी-सह-वरीय पुलिस अधीक्षक, रांची श्री चंदन सिन्हा द्वारा संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस कियाा गया। वरीय पदाधिकारियों द्वारा मॉक ड्रिल के संबंध में मीडिया को आवश्यक जानकारी प्रदान की गयी।

रांची के डोरण्डा क्षेत्र में किया जायेगा मॉक ड्रिल

प्रेस कॉन्फ्रेंस में उपायुक्त-सह-जिला दण्डाधिकारी-सह-जिला आपदा पदाधिकारी श्री मंजूनाथ भजंत्री द्वारा बताया गया कि रांची के डोरंडा क्षेत्र में नागरिक सुरक्षा को लेकर मॉक ड्रिल किया जायेगा। उन्होंने बताया कि अपराह्न 04ः00 बजे से अपराह्न 07ः00 बजे तक मॉक ड्रिल का आयोजन किया जायेगा।

जिला प्रशासन की आमजनों से अपील

उपायुक्त-सह-जिला दण्डाधिकारी-सह-जिला आपदा पदाधिकारी श्री मंजूनाथ भजंत्री ने डोरंडा क्षेत्र के लोगोें से अपील करते हुए कहा कि मॉक ड्रिल नागरिक सुरक्षा के लिए अभ्यास मात्र है, इस दौरान सायरन बजने पर घबराने की आवश्यकता नहीं है। उन्होंने डोरण्डा क्षेत्र के लोगों से मॉक ड्रिल के दौरान अपने-अपने घरों के लाइट्स बंद रखने की अपील की है। लोगों से अपने वाहन के लाइट और जेनरेटर आदि भी बंद रखने का आह्वान किया गया है। उपायुक्त ने कहा कि हम जिला वासियों से अनुरोध करते हैं कि वे घबराएं नहीं और भाग लेने वाले अधिकारियों को पूरा सहयोग दें। यह एक पूर्व-निर्धारित और नियंत्रित अभ्यास है जिसका उद्देश्य जन जागरूकता और अंतर-एजेंसी आपदा प्रतिक्रिया को मजबूत करना है।

ट्रैफिक के लिए होगी वैकल्पिक मार्ग की व्यवस्था

मॉक ड्रिल के दौरान अपराह्न 04ः00 बजे से अपराह्न 07ः00 बजे तक डोरंडा क्षेत्र के लोगों के लिए टैªफिक हेतु वैकल्पिक मार्ग की व्यवस्था होगी। जिला प्रशासन द्वारा डोरंडा क्षेत्र में आवागमन के लिए वैकल्पिक मार्ग के उपयोग की अपील की गयी है।

ज्ञातव्य हो कि गृह मंत्रालय, भारत सरकार के निर्देश के आलोक में ऑपरेशन अभ्यास के अंतर्गत आपदा की स्थिति में नागरिक सुरक्षा हेतु मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया है।

Related Posts

अब खेतों तक पहुंचेगी हाई-टेक तकनीक और सरकारी योजनाएं! गढ़वा DC ने ‘डिजिटल बिरसा कृषि रथों’ को दिखाई हरी झंडी; पंचायतों में चौपाल लगाकर किसानों को समृद्ध बनाने का महा-अभियान शुरू
Jharkhand

अब खेतों तक पहुंचेगी हाई-टेक तकनीक और सरकारी योजनाएं! गढ़वा DC ने ‘डिजिटल बिरसा कृषि रथों’ को दिखाई हरी झंडी; पंचायतों में चौपाल लगाकर किसानों को समृद्ध बनाने का महा-अभियान शुरू

June 28, 2026
गढ़वा के 3 लाख से अधिक नौनिहालों को मिला ‘जिंदगी का सुरक्षा कवच’! खुद DC पशुपति नाथ मिश्रा ने नवजात को अपने हाथों से पिलाई पोलियो की दो बूंद
Jharkhand

गढ़वा के 3 लाख से अधिक नौनिहालों को मिला ‘जिंदगी का सुरक्षा कवच’! खुद DC पशुपति नाथ मिश्रा ने नवजात को अपने हाथों से पिलाई पोलियो की दो बूंद

June 28, 2026
अब लाइसेंस के लिए नहीं काटने पड़ेंगे जिला मुख्यालय के चक्कर! गढ़वा के मेराल में उमड़ा जनसैलाब; DTO ने खुद ऑन-द-स्पॉट बांटे 100 लर्निंग लाइसेंस
Jharkhand

अब लाइसेंस के लिए नहीं काटने पड़ेंगे जिला मुख्यालय के चक्कर! गढ़वा के मेराल में उमड़ा जनसैलाब; DTO ने खुद ऑन-द-स्पॉट बांटे 100 लर्निंग लाइसेंस

June 28, 2026

POPULAR NEWS

  • jagannath Rath Yatra

    मजार के सामने क्यों रुकती है भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा? जानिए इसके पीछे की कहानी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सपने में खुद की शादी और बारात देखना शुभ या अशुभ, जानें क्या है इसका मतलब?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 91 अंचल अधिकारियों का बड़ा तबादला: Jharkhand

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • राष्ट्रपति के द्वारा लेफ्टिनेंट जनरल शशांक शेखर मिश्रा को मिला परम विशिष्ट सेवा मेडल, झारखंड से है गहरा नाता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • धार्मिक स्थल पर भी कपल की अश्लीलता, कुंड में नहाने के दौरान किया… वायरल हो रहा वीडियो

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Lokmanch Live

Lokmanch Live provides exclusive top stories of the day, today headlines from politics, business, technology, education, sports and lifestyle.


Recent News

  • अब खेतों तक पहुंचेगी हाई-टेक तकनीक और सरकारी योजनाएं! गढ़वा DC ने ‘डिजिटल बिरसा कृषि रथों’ को दिखाई हरी झंडी; पंचायतों में चौपाल लगाकर किसानों को समृद्ध बनाने का महा-अभियान शुरू
  • गढ़वा के 3 लाख से अधिक नौनिहालों को मिला ‘जिंदगी का सुरक्षा कवच’! खुद DC पशुपति नाथ मिश्रा ने नवजात को अपने हाथों से पिलाई पोलियो की दो बूंद
  • अब लाइसेंस के लिए नहीं काटने पड़ेंगे जिला मुख्यालय के चक्कर! गढ़वा के मेराल में उमड़ा जनसैलाब; DTO ने खुद ऑन-द-स्पॉट बांटे 100 लर्निंग लाइसेंस

Category

  • Bihar
  • Crime
  • Delhi
  • Entertainment
  • Health
  • Jharkhand
  • Lifestyle
  • MP/UP
  • National
  • Politics
  • Public Reporter
  • Sports
  • Top News
  • Uncategorized

Available on

Connect with us

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.

  • About us
  • Advertise
  • Career
  • Privacy Policy
  • Contact
lokmanch Live Logo
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.