रांची : पश्चिम बंगाल में पंचायत चुनाव आठ जुलाई होगी। इसको लेकर इंटर स्टेट बैठक का आयोजन किया गया। बैठक के दौरान सीमा नाकाबंदी, अवैध शराब एवं सीमावर्ती थाना क्षेत्रों में सक्रिय अपराधियों के खिलाफ छापेमारी एवं उसकी सूची तथा पुलिस पदाधिकारियों का मोबाइल नंबर एक-दूसरे को दिया गया। वहीं चुनाव के दिन सीमा को पूरी तरह सील करने एवं सीसीटीवी कैमरा लगवाने के लिए निर्देश दिया गया। यह बैठक जूम एप के माध्यम से हुई।
बैठक में पश्चिम बंगाल से बांकुड़ा रेंज आईजी, डीआईजी, पुलिस अधीक्षक बांकुडा, पुरुलिया के अधिकारी शामिल हुए। वहीं झारखंड राज्य के रांची जिला से पुलिस उपमहानिरीक्षक द. छो. क्षेत्र रांची, ग्रामीण पुलिस अधीक्षक एवं पुलिस उपाधीक्षक सिल्ली बैठक में भाग लिए।










