रांची : जुमार नदी के तट पर रिम्स में पड़े 21 अज्ञात शवों का रविवार को मुक्ति संस्था की ओर से अंतिम संस्कार किया गया। मुक्ति संस्था के सदस्यों ने रिम्स के शव गृह से 21 अज्ञात शवों को निकालकर जुमार नदी तट लेकर गये। इस दौरान संस्था के वरीय सदस्य सीताराम कौशिक ने अज्ञात शवों को मुखाग्नि दी।
अबतक कुल 1588 अज्ञात शवों का संस्था ने किया है अंतिम संस्कार
संस्था के अध्यक्ष प्रवीण लोहिया ने बताया कि मुक्ति संस्था द्वारा अबतक कुल 1588 अज्ञात शवों का अंतिम संस्कार किया गया है। इस मौके पर संस्था के रवि अग्रवाल, सौरभ बथवाल, उज्ज्वल जैन, रतन अग्रवाल, आरके गांधी, संदीप पपनेजा, संदीप कुमार, कमल चौधरी, सीताराम कौशिक, हरीश नागपाल, सुनील अग्रवाल, आशीष भाटिया एवं अन्य लोग शामिल हुए।










