रांची. नगर निगम बोर्ड की आपात बैठक 31 मार्च यानी आज होगी। बैठक में वित्तीय वर्ष 2023-2024 का बजट पेश किया जाएगा। लगभग 2900 करोड़ रुपये का बजट पेश होने की संभावना है। इस बार बजट में सभी घरों में 24 घंटे जलापूर्ति व शहर को स्वच्छ बनाने की घोषणा हो सकती है।
पिछले वित्तीय वर्ष में 2707 करोड़ रुपये का बजट पेश किया गया था। उल्लेखनीय है कि नगर निगम बोर्ड के पांच वर्षों का कार्यकाल 27 अप्रैल को समाप्त हो जाएगा। वार्ड पार्षद चुनाव में जाने के पूर्व बजट व योजनाएं पारित कराने की तैयारी में हैं।