Friday, August 28, 2026
No Result
View All Result
Lokmanch Live
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result
Lokmanch Live
Home Jharkhand

रांची नगर निगम ने 2023-24 के लिए 2801 करोड़ रुपये का बजट किया पारित

March 31, 2023
in Jharkhand, Top News
Share on FacebookShare on Twitter

रांची. शुक्रवार को रांची नगर निगम परिषद की बैठक में वित्तीय वर्ष 2023-24 के लिए 2801 करोड़ रुपये का बजट पारित किया गया। वित्तीय वर्ष 2022-23 में 2757 करोड़ रुपये का बजट पारित किया गया था। मेयर डॉ. आशा लकड़ा ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2023-24 में रांची नगर निगम में विभिन्न मदों से 284.53 करोड़ रुपये आय का लक्ष्य रखा गया है। कर से 108.23 करोड़, निगम संपत्ति से किराया/शुल्क एवं उपयोगिता कर से 106.56 करोड़, बिक्री एवं किराया से 3.06 करोड़, राजस्व अनुदान एवं अंशदान से 50.75 करोड़, बैंक एवं इन्वेस्टमेंट से ब्याज 4.63 करोड़, निबंधन शुल्क या इसके क्षतिपूर्ति के लिए सरकारी सहायता से 6.06 करोड़ व अन्य मद से प्राप्तियों का लक्ष्य 4.63 करोड़ रुपये रखा गया है।

उन्होंने यह भी बताया कि वित्तीय वर्ष 2023-24 में शहरी विकास के लिए विभिन्न योजनाओं के तहत केंद्र व राज्य सरकार से कुल 1662.72 करोड़ रुपये प्राप्त होने व इसके विरुद्ध 1660.21 करोड़ खर्च करने का लक्ष्य रखा गया है। मेयर ने बताया कि राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन के तहत शहरी गरीबों के विकास व उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के लिए केंद्र प्रायोजित योजना के तहत व्यक्तिगत ऋण, समूह ऋण, कौशल विकास/प्रशिक्षण कार्यक्रम व शहरी गरीबों को संगठित करने के लिए सामुदायिक संरचना का निर्माण करना है। वित्तीय वर्ष 2023-24 में इस योजना के लिए बजट में 92.61 करोड़ का प्रावधान किया गया है। साथ ही निगम के आय में वृद्धि के लिए BOND के माध्यम से 200 करोड़ रुपये प्राप्त करने का उद्देश्य है।

शहरी विकास के लिए बजट में किए गए प्रावधान (करोड़ में)

  1. रांची वाटर सप्लाई (जेएनएनयूआरएम) : 2,41,78,94,966
  2. ठोस अपशिष्ट प्रबंधन (जेएनएनयूआरएम) : 50,93,55,000
  3. सिटी बस की खरीदारी (जेएनएनयूआरएम) : 4,24,46,250
  4. सीवरेज एंड ड्रेनेज (जेएनएनयूआरएम) : 2,20,00,00,000
  5. Modern Abattoir House : 3,63,82,500
  6. राजीव आवास योजना : 11,90,70,000
  7. स्वच्छ भारत मिशन : 22,10,60,070
  8. प्रधानमंत्री आवास योजना : 60,63,75,000
  9. 15वें वित्त आयोग : 1,05,00,00,000
  10. Purchase of Sucction Machine : 66,70,12,500
  11. AMRUT : 10,67,22,000
  12. आपदा प्रबंधन : 6,67,01,250
  13. नागरिक सुविधा : 33,07,50,000
  14. पार्क/डेवलपमेंट/प्लांटेशन/ब्यूटीफिकेशन : 4,00,20,750
  15. कम्युनिटी हॉल : 1,10,25,000
  16. वार्ड ऑफिस : 5,33,61,000
  17. सीवरेज एंड स्टॉर्म वाटर ड्रेन : 26,68,05,000
  18. Health, Education and Fire Service : 42,00,00,000
  19. Town Hall Cum Exibition Hall : 13,34,02,500
  20. वाटर सप्लाई एंड साफ सफाई : 4,41,00,000
  21. लाइटिंग अरेंजमेंट : 26,68,05,000
  22. रैन बसेरा/शॉपिंग काम्प्लेक्स/कम्युनिटी हॉल/टाउन हॉल/बर्निंग घाट : 22,67,84,250
  23. वेंडिंग जोन फॉर अर्बन फेरीवाला : 26,68,05,000
  24. अर्बन ट्रांसपोर्ट/ट्रांसपोर्टेशन/रोड/काम्प्लेक्स अर्बन इंफ्रास्ट्रक्टर : 66,15,00,000
  25. New E-Rickshaw : 1,33,40,250
  26. HYDTW : 26,68,05,000
  27. TRAFFIC SYSTEM MAINTENANCE : 5,51,25,000
  28. यूरिनल कंस्ट्रक्शन : 1,60,08,300

वित्तीय वर्ष 2023-24 में शहरी गरीबों के विकास के लिए नगर निगम के अपने स्रोतों से अनुमानित आय का 25 प्रतिशत राशि अर्थात 57.29 करोड़ रुपये खर्च किया जाना है। इस राशि से जिन मोहल्लों में विकास कार्य होगा, उसके लिए समेकित योजना तैयार की जाएगी। रांची नगर निगम का प्रयास होगा कि उन मोहल्लों में इलेक्ट्रिक पोलों पर LED लैंप लगाए जाएं। नाली, पथ, शिक्षा व्यवस्था, जलापूर्ति, सामुदायिक भवन व सार्वजनिक शौचालय का निर्माण हो। इसके अलावा बजट में नाली निर्माण के लिए 74.11 करोड़, पथ निर्माण के लिए 149.67 करोड़ व 15वें वित्त आयोग से ली जाने वाली योजनाओं के लिए 110 करोड़ रुपये का प्रवधान किया गया है। 15वें वित्त आयोग से 110 करोड़ रुपये प्राप्त होने की संभावना है। इस राशि से वायु की व्यापकता को उच्च स्तरीय के लिए ठोस अपशिष्ट के प्रबंधन व शहरी जलापूर्ति के लिए विभिन्न योजनाएं ली जाएंगी। साथ ही फॉगिंग मशीन क्रय करने के लिए बजट में 2.59 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है।

वित्तीय वर्ष 2023-24 में रांची नगर निगम ने अपने स्रोतों से 284.53 करोड़ रुपये के आय का अनुमान किया है। इस वित्तीय वर्ष में सिटी डेवलपमेंट प्लान के लिए दो करोड़ रुपये प्रस्तावित किया गया है। इस वित्तीय वर्ष में कार्य योजना बनाकर व अन्य INNOVATIVE IDEA को ADOPT कर सुधार करने का प्रयास किया जाएगा। आउटसोर्सिंग के माध्यम से सेवा प्राप्त कर व कर्मियों की कमी को पूरा करने का प्रयास किया जा रहा है, ताकि सेवा के साथ-साथ राजस्व प्राप्ति सुनिश्चित किया जा सके।

Related Posts

30 अगस्त को मोरहाबादी में हुंकार भरेगा आदिवासी समाज! CM हेमंत सोरेन को ‘आदिवासी एकता महाजुटान रैली’ का मिला मुख्य अतिथि बनने का न्योता
Jharkhand

30 अगस्त को मोरहाबादी में हुंकार भरेगा आदिवासी समाज! CM हेमंत सोरेन को ‘आदिवासी एकता महाजुटान रैली’ का मिला मुख्य अतिथि बनने का न्योता

August 27, 2026
श्री बंशीधर नगर में मिलावटखोरों पर प्रशासन का सर्जिकल स्ट्राइक! 230 किलो जहरीली मिठाई नष्ट, 2 कारखाने सील और ₹1 लाख का जुर्माना
Jharkhand

श्री बंशीधर नगर में मिलावटखोरों पर प्रशासन का सर्जिकल स्ट्राइक! 230 किलो जहरीली मिठाई नष्ट, 2 कारखाने सील और ₹1 लाख का जुर्माना

August 27, 2026
जनता की समस्याओं पर गढ़वा DC का त्वरित एक्शन! जनसुनवाई में सुनीं फरियादियों की दर्दभरी कहानियां; जमीन कब्जे से राशन कटौती तक पर जांच के निर्देश
Jharkhand

जनता की समस्याओं पर गढ़वा DC का त्वरित एक्शन! जनसुनवाई में सुनीं फरियादियों की दर्दभरी कहानियां; जमीन कब्जे से राशन कटौती तक पर जांच के निर्देश

August 26, 2026

POPULAR NEWS

  • jagannath Rath Yatra

    मजार के सामने क्यों रुकती है भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा? जानिए इसके पीछे की कहानी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सपने में खुद की शादी और बारात देखना शुभ या अशुभ, जानें क्या है इसका मतलब?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 91 अंचल अधिकारियों का बड़ा तबादला: Jharkhand

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • राष्ट्रपति के द्वारा लेफ्टिनेंट जनरल शशांक शेखर मिश्रा को मिला परम विशिष्ट सेवा मेडल, झारखंड से है गहरा नाता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • धार्मिक स्थल पर भी कपल की अश्लीलता, कुंड में नहाने के दौरान किया… वायरल हो रहा वीडियो

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Lokmanch Live

Lokmanch Live provides exclusive top stories of the day, today headlines from politics, business, technology, education, sports and lifestyle.


Recent News

  • 30 अगस्त को मोरहाबादी में हुंकार भरेगा आदिवासी समाज! CM हेमंत सोरेन को ‘आदिवासी एकता महाजुटान रैली’ का मिला मुख्य अतिथि बनने का न्योता
  • श्री बंशीधर नगर में मिलावटखोरों पर प्रशासन का सर्जिकल स्ट्राइक! 230 किलो जहरीली मिठाई नष्ट, 2 कारखाने सील और ₹1 लाख का जुर्माना
  • जनता की समस्याओं पर गढ़वा DC का त्वरित एक्शन! जनसुनवाई में सुनीं फरियादियों की दर्दभरी कहानियां; जमीन कब्जे से राशन कटौती तक पर जांच के निर्देश

Category

  • Bihar
  • Crime
  • Delhi
  • Entertainment
  • Health
  • Jharkhand
  • Lifestyle
  • MP/UP
  • National
  • Politics
  • Public Reporter
  • Sports
  • Top News
  • Uncategorized

Available on

Connect with us

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.

  • About us
  • Advertise
  • Career
  • Privacy Policy
  • Contact
lokmanch Live Logo
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.