Monday, June 8, 2026
No Result
View All Result
Lokmanch Live
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result
Lokmanch Live
Home Crime

रांची पुलिस ने वाहन चोर गिरोह का किया भंडाफोड़, बेड़ो में बोलेरो के साथ दो व्यक्ति को दबोचा

June 21, 2023
in Crime, Jharkhand
arrested
Share on FacebookShare on Twitter

रांची : रांची पुलिस ने चार पहिया वाहन चोरी करने वाले एक बड़े गिरोह का भंडाफोड़ किया है। इस गिरोह के सदस्य रांची और आसपास के ग्रामीण इलाकों को चार पहिया वाहन चोरी कर उसे दूसरे राज्यों में बेच देते हैं। पुलिस की टीम ने गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है। उसके पास से पुलिस ने चोरी के दो बोलेरो गाड़ी के अलावा स्वास्थ्य विभाग का बोर्ड भी बरामद किया है। गिरफ्तार आरोपियों में छत्तीसगढ़ के जशपुर के मो. राशिद और लोहरदगा के अयाज अंसारी शामिल है।

ग्रामीण एसपी नौशाद आलम ने दी जानकारी

वाहन चोरी मामले का खुलासा करते हुए ग्रामीण एसपी नौशाद आलम ने बताया कि सोमवार को बेड़ो थाना क्षेत्र के केसा मोड़ के पास चोरी की बोलेरो गाड़ी में दो युवक होने की सूचना मिली। एसएसपी के निर्देश पर बेड़ो डीएसपी के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया। गठित टीम ने छापेमारी कर बोलेरो के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गाड़ी की जांच करने पर पता चला कि वह चोरी की है। तलाशी के दौरान गाड़ी से आयुष, स्वास्थ्य चिकित्सका शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग के निदेशक का बोर्ड भी मिले हैं।

चोरी की दो बोलेरो बरामद

ग्रामीण एसपी ने कहा कि कड़ाई से पूछताछ में आरोपी राशिद ने चोरी की गाड़ी होने की बात स्वीकार की। पूछताछ के बाद आरोपी की निशानदेही पर लोहरदगा से अय्याज अंसारी को पुलिस ने दबोचा, दोनों की निशानदेही पर पुलिस ने एक और चोरी की बोलेरो बरामद की है।

डेढ़ माह पहले हुई थी चोरी

बेड़ो से बरामद बोलेरो गाड़ी रांची के कोतवाली थाना क्षेत्र से डेढ़ माह पहले चोरी हुई थी। पूछताछ में आरोपियों ने पुलिस के समक्ष इस बात का खुलासा किया है। आरोपियों ने पुलिस को बताया कि बरामद दूसरा बोलेरो गाड़ी की चोरी बेड़ो के पुरनापानी से चोरी की थी। जिसे लोहरदगा में कबाड़ी दुकान में कटवा कर बेच दिया था। आरोपियों ने पुलिस को यह भी जानकारी दी कि वे कई गाड़ियों को कटवा कर कबाड़ी दुकान में बेच दिया है। उससे प्राप्त राशि वे आपस में बांट लिया करते थे।

Related Posts

“3 दिन में काम पर लौटें या कानूनी कार्रवाई भुगतें!”— हड़ताली मनरेगा कर्मियों को गढ़वा प्रशासन की आखिरी चेतावनी; मजदूरों के रोजगार को लेकर DDC सख्त
Jharkhand

“3 दिन में काम पर लौटें या कानूनी कार्रवाई भुगतें!”— हड़ताली मनरेगा कर्मियों को गढ़वा प्रशासन की आखिरी चेतावनी; मजदूरों के रोजगार को लेकर DDC सख्त

June 8, 2026
गढ़वा के युवाओं को हाथों-हाथ मिली नौकरी! हंसकेर ITI में ‘PM अप्रेंटिसशिप मेले’ का धमाका; 20 अभ्यर्थियों को ऑन-द-स्पॉट मिला ऑफर लेटर, खिले चेहरे
Jharkhand

गढ़वा के युवाओं को हाथों-हाथ मिली नौकरी! हंसकेर ITI में ‘PM अप्रेंटिसशिप मेले’ का धमाका; 20 अभ्यर्थियों को ऑन-द-स्पॉट मिला ऑफर लेटर, खिले चेहरे

June 8, 2026
सरकारी नौकरी के बहाली की रेस हुई तेज, 408 आवेदकों की स्क्रूटनी के बाद गढ़वा DC का बड़ा फैसला! भर्ती में गड़बड़ी रोकने के लिए अभ्यर्थियों को मिला 17 जून तक का मौका
Jharkhand

सरकारी नौकरी के बहाली की रेस हुई तेज, 408 आवेदकों की स्क्रूटनी के बाद गढ़वा DC का बड़ा फैसला! भर्ती में गड़बड़ी रोकने के लिए अभ्यर्थियों को मिला 17 जून तक का मौका

June 8, 2026

POPULAR NEWS

  • jagannath Rath Yatra

    मजार के सामने क्यों रुकती है भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा? जानिए इसके पीछे की कहानी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सपने में खुद की शादी और बारात देखना शुभ या अशुभ, जानें क्या है इसका मतलब?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 91 अंचल अधिकारियों का बड़ा तबादला: Jharkhand

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • राष्ट्रपति के द्वारा लेफ्टिनेंट जनरल शशांक शेखर मिश्रा को मिला परम विशिष्ट सेवा मेडल, झारखंड से है गहरा नाता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • धार्मिक स्थल पर भी कपल की अश्लीलता, कुंड में नहाने के दौरान किया… वायरल हो रहा वीडियो

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Lokmanch Live

Lokmanch Live provides exclusive top stories of the day, today headlines from politics, business, technology, education, sports and lifestyle.


Recent News

  • “3 दिन में काम पर लौटें या कानूनी कार्रवाई भुगतें!”— हड़ताली मनरेगा कर्मियों को गढ़वा प्रशासन की आखिरी चेतावनी; मजदूरों के रोजगार को लेकर DDC सख्त
  • गढ़वा के युवाओं को हाथों-हाथ मिली नौकरी! हंसकेर ITI में ‘PM अप्रेंटिसशिप मेले’ का धमाका; 20 अभ्यर्थियों को ऑन-द-स्पॉट मिला ऑफर लेटर, खिले चेहरे
  • सरकारी नौकरी के बहाली की रेस हुई तेज, 408 आवेदकों की स्क्रूटनी के बाद गढ़वा DC का बड़ा फैसला! भर्ती में गड़बड़ी रोकने के लिए अभ्यर्थियों को मिला 17 जून तक का मौका

Category

  • Bihar
  • Crime
  • Delhi
  • Entertainment
  • Health
  • Jharkhand
  • Lifestyle
  • MP/UP
  • National
  • Politics
  • Public Reporter
  • Sports
  • Top News
  • Uncategorized

Available on

Connect with us

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.

  • About us
  • Advertise
  • Career
  • Privacy Policy
  • Contact
lokmanch Live Logo
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.