रांची. रामनवमी पर्व को लेकर रांची जिला प्रशासन ने अपनी तैयारी पूरी कर ली है। उपद्रवियों से निपटने को लेकर पुलिस लाइन में मॉकड्रिल किया गया। इसमें पुलिस ने नकली उपद्रवियों पर लाठी चार्ज करते हुए उन्हें नियंत्रित किया और फिर पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराया।
मॉकड्रिल के दौरान जहां नकली उपद्रवियों की भूमिका निभा रहे लोग पुलिस के ऊपर पत्थर फेंक रहे थे, वहीं उन्हें नियंत्रित करने के लिए पुलिस बल उन्हें खदड़ने की कोशिश कर रहे थे। मॉकड्रिल के दौरान पुलिस ने नकली उपद्रवियों के ऊपर लाठी बरसायी और अश्रु गैस के गोले भी छोड़े।
इस दौरान रांची एसएसपी किशोर कौशल ने मीडिया से बातचीत के क्रम में कहा कि आने वाले पर्व को लेकर पुलिस और जिला प्रशासन बिल्कुल सजग है। पिछले एक महीने से इसे लेकर तैयारी चल रही है। टीम हर परिस्थितियों से निपटने को तैयार है।