Monday, June 22, 2026
No Result
View All Result
Lokmanch Live
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result
Lokmanch Live
Home Jharkhand

दिल्ली IITF में रांची स्मार्ट सिटी मॉडल देख लोग दंग: “अरे ये तो दुबई-सिंगापुर से भी आगे निकलने वाला है, 10 साल में रांची बन जाएगा नॉलेज का दुबई!”

23 नवंबर 2025: 656 एकड़ की ग्रीनफील्ड टाउनशिप, 37% ग्रीन स्पेस, 24×7 बिजली-पानी, अंडरग्राउंड वायरिंग—झारखंड पवेलियन में रांची का फ्यूचर मॉडल देखने की लाइन!

November 24, 2025
in Jharkhand, Top News
दिल्ली IITF में रांची स्मार्ट सिटी मॉडल देख लोग दंग: “अरे ये तो दुबई-सिंगापुर से भी आगे निकलने वाला है, 10 साल में रांची बन जाएगा नॉलेज का दुबई!”
Share on FacebookShare on Twitter
  • भारत मंडपम में आयोजित भारतीय अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेला में रविवार को झारखंड पवेलियन की ख़ास झलकियां:-
  • रांची को नॉलेज हब बनाने की झारखंड सरकार की मजबूत पहल
  • झारखंड पवेलियन में प्रदर्शित रांची स्मार्ट सिटी मॉडल बना आकर्षण का केंद्र
  • रांची को शिक्षा और कौशल विकास का नया केंद्र बनाने की तैयारी तेज़
    ======================

नई दिल्ली: भारत मंडपम में आयोजित भारतीय अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेला में इस वर्ष झारखंड पवेलियन का रांची स्मार्ट सिटी मॉडल मीडिया और दर्शकों का विशेष ध्यान आकर्षित कर रहा है। नवीनतम तकनीक, भविष्य उन्मुख शहरी नियोजन और नागरिक-केंद्रित विकास दृष्टि के साथ यह मॉडल झारखंड सरकार की प्रगतिशील शहरी नीतियों का सशक्त उदाहरण बनकर उभरा है।

  • रांची स्मार्ट सिटी एक अत्याधुनिक आधारभूत संरचना

रांची स्मार्ट सिटी में अत्याधुनिक आधारभूत संरचना का निर्माण तेज़ी से किया जा रहा है, जिसके तहत 656 एकड़ में विकसित होने वाली ग्रीनफील्ड टाउनशिप सीबीडी, प्रस्तावित राजधानी परिसर, एयरपोर्ट और हटिया रेलवे स्टेशन के निकट एक रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण स्थान पर स्थापित की जा रही है। यह क्षेत्र भविष्य में निवेश आकर्षित करने, तकनीकी संस्थानों, स्टार्टअप इकोसिस्टम और ज्ञान-आधारित उद्योगों को विकसित करने के लिए एक आदर्श केंद्र के रूप में उभर रहा है।

  • रांची स्मार्ट सिटी में मिलेगी सभी मूलभूत सुविधाएं

रांची को फ्यूचर-रेडी स्मार्ट सिटी बनाने के उद्देश्य से 37% भूमि को ओपन और ग्रीन स्पेस के रूप में सुरक्षित किया गया है। 24×7 गैस-इंसुलेटेड पावर स्टेशन और जल आपूर्ति नेटवर्क विकसित किया गया है, साथ ही, 16 एमएलडी क्षमता वाले एसटीपी के माध्यम से उपचारित जल का 40% हिस्सा गैर-पीने योग्य उपयोगों के लिए प्रस्तावित है, जिससे जल संरक्षण और सतत शहरी प्रबंधन को बढ़ावा मिलेगा।इसके साथ ही अंडरग्राउंड वायरिंग मॉडल, रोडसाइड यूटिलिटी डक्ट सिस्टम, और अत्याधुनिक शहरी सेवाएँ शहर को स्वच्छ, सुरक्षित और पर्यावरण-संतुलित बनाने में अहम भूमिका निभा रही हैं।

  • झारखंड को पूर्वोत्तर राज्यों के लिए भी प्रमुख शैक्षणिक एवं कौशल विकास केंद्र बनाने के लिए सरकार प्रयासरत

रांची स्मार्ट सिटी कॉर्पोरेशन के जन संपर्क पदाधिकारी अमित कुमार ने बताया कि रांची को शिक्षा और कौशल विकास के क्षेत्र में एक उभरते हुए ज्ञान-केन्द्र के रूप में विकसित किया जा रहा है। उन्होंने कहा, “रांची, जो सरकारी संगठनों, पीएसयू और आरएंडडी केंद्रों का प्रमुख स्थल है,। अब शहर को ज्ञान-आधारित उद्योगों और आधुनिक शिक्षण संरचना के माध्यम से इस प्रकार विकसित किया जा रहा है कि अगले 5–10 वर्षों में झारखंड पूर्वोत्तर राज्यों के लिए भी प्रमुख शैक्षणिक एवं कौशल विकास केंद्र बन सके।”

उन्नत सुविधाओं, वैश्विक स्तर के टाउन प्लानिंग मॉडल और सतत विकास को बढ़ावा देने वाली नीतियों के साथ, रांची स्मार्ट सिटी आईआईटीएफ 2025 में झारखंड की नई शहरी पहचान को प्रभावी रूप से प्रस्तुत कर रही है।

 

Related Posts

जमीनी मुआवजे की फाइल अटकाने वाले अफसरों पर बरसे गढ़वा DC— “15 दिनों में रैयतों के खाते में भेजें पाई-पाई, वरना नपेंगे अंचलाधिकारी!”
Jharkhand

जमीनी मुआवजे की फाइल अटकाने वाले अफसरों पर बरसे गढ़वा DC— “15 दिनों में रैयतों के खाते में भेजें पाई-पाई, वरना नपेंगे अंचलाधिकारी!”

June 22, 2026
परिंदा भी नहीं मार सका पर! गढ़वा में अभेद्य सुरक्षा के बीच संपन्न हुई Re-NEET परीक्षा; केंद्रों पर अचानक पहुंचे DC और SP ने खुद जांची एक-एक व्यवस्था
Jharkhand

परिंदा भी नहीं मार सका पर! गढ़वा में अभेद्य सुरक्षा के बीच संपन्न हुई Re-NEET परीक्षा; केंद्रों पर अचानक पहुंचे DC और SP ने खुद जांची एक-एक व्यवस्था

June 21, 2026
“एक भी असली वोटर छूटेगा नहीं, एक भी फर्जी टिकेगा नहीं!”— गढ़वा में वोटर लिस्ट सुधारेगा महाअभियान; घर-घर दस्तक देंगे BLO, पेंडिंग नामों पर सीधे एक्शन
Jharkhand

“एक भी असली वोटर छूटेगा नहीं, एक भी फर्जी टिकेगा नहीं!”— गढ़वा में वोटर लिस्ट सुधारेगा महाअभियान; घर-घर दस्तक देंगे BLO, पेंडिंग नामों पर सीधे एक्शन

June 21, 2026

POPULAR NEWS

  • jagannath Rath Yatra

    मजार के सामने क्यों रुकती है भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा? जानिए इसके पीछे की कहानी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सपने में खुद की शादी और बारात देखना शुभ या अशुभ, जानें क्या है इसका मतलब?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 91 अंचल अधिकारियों का बड़ा तबादला: Jharkhand

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • राष्ट्रपति के द्वारा लेफ्टिनेंट जनरल शशांक शेखर मिश्रा को मिला परम विशिष्ट सेवा मेडल, झारखंड से है गहरा नाता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • धार्मिक स्थल पर भी कपल की अश्लीलता, कुंड में नहाने के दौरान किया… वायरल हो रहा वीडियो

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Lokmanch Live

Lokmanch Live provides exclusive top stories of the day, today headlines from politics, business, technology, education, sports and lifestyle.


Recent News

  • जमीनी मुआवजे की फाइल अटकाने वाले अफसरों पर बरसे गढ़वा DC— “15 दिनों में रैयतों के खाते में भेजें पाई-पाई, वरना नपेंगे अंचलाधिकारी!”
  • परिंदा भी नहीं मार सका पर! गढ़वा में अभेद्य सुरक्षा के बीच संपन्न हुई Re-NEET परीक्षा; केंद्रों पर अचानक पहुंचे DC और SP ने खुद जांची एक-एक व्यवस्था
  • “एक भी असली वोटर छूटेगा नहीं, एक भी फर्जी टिकेगा नहीं!”— गढ़वा में वोटर लिस्ट सुधारेगा महाअभियान; घर-घर दस्तक देंगे BLO, पेंडिंग नामों पर सीधे एक्शन

Category

  • Bihar
  • Crime
  • Delhi
  • Entertainment
  • Health
  • Jharkhand
  • Lifestyle
  • MP/UP
  • National
  • Politics
  • Public Reporter
  • Sports
  • Top News
  • Uncategorized

Available on

Connect with us

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.

  • About us
  • Advertise
  • Career
  • Privacy Policy
  • Contact
lokmanch Live Logo
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.