रांची : छात्रों के कौशल को बढ़ावा देने के लिए रांची विश्वविद्यालय अब कैंब्रिज यूनिवर्सिटी के साथ काम करेगा। बता दें कैंब्रिज यूनिवर्सिटी ने एक कार्यशाला आयोजित की, जिसका उद्घाटन रांची यूनिवर्सिटी के कुलपति डॉ. अजीत कुमार सिन्हा ने किया। इस कार्यक्रम के माध्यम से, आरयू और कैंब्रिज यूनिवर्सिटी मिलकर छात्रों के अंग्रेजी भाषा कौशल को बढ़ावा देने के लिए सहयोग करेंगे।
कैंब्रिज यूनिवर्सिटी ने डॉ. आरके शर्मा और निधि सिंह द्वारा लिखित “एसेंशियल इंग्लिश फॉर बेटर कम्यूनिकेशन” और डॉ. आरके शर्मा द्वारा लिखित “एक्सप्लोरिंग इंग्लिश सिंटेक्स” पुस्तकों का प्रकाशन किया है। ये पुस्तकें आरयू के पाठ्यक्रम के अनुसार तैयार की गई हैं। कार्यशाला में लगभग 100 प्रतिभागियों ने अलग-अलग विश्वविद्यालयों से हिस्सा लिया। इस कार्यशाला में डॉ. नरेश कुमार और डॉ. पंचानंद महतो ने प्रतिभागियों को पुस्तकों के माध्यम से अवगत कराया।










