Tuesday, July 14, 2026
No Result
View All Result
Lokmanch Live
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result
Lokmanch Live
Home National

‘हाईकोर्ट के रिटायर्ड जज करेंगे मणिपुर हिंसा की जांच’, अमित शाह बोले- शांति समिति का गठन करेगी सरकार

मृतक के परिजनों को मिलेगा 5-5 लाख का मुआवजा

June 1, 2023
in National, Top News
amit shah
Share on FacebookShare on Twitter

इंफाल : मणिपुर हिंसा पर गृहमंत्री अमित शाह ने गुरुवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया। उन्होंने कहा, मैंने तीन दिनों तक हिंसाग्रस्त क्षेत्रों का दौरा किया है। राज्य के कैबिनेट मंत्रियों समेत हर समुदाय के साथ मेरी बैठक हो चुकी है। भारत सरकार हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस के लेवल के रिटायर्ड जज से हिंसा की जांच पूरी करवाएगा। इसके लिए एक आयोग का गठन होगा। साथ ही भारत सरकार एक शांति समिति का भी गठन करेगी। मणिपुर में ढेर सारी एजेंसियां काम कर रही है।

सीबीआई का विशेष दल करेगा 6 मामलों की जांच

अमित शाह ने कहा, पीड़ित परिवारों को मुआवजा मिलेगा। जिन लोगों की मौत हुई है उनके परिवार वालों को केंद्र और राज्य सरकार की तरफ से 5-5 लाख का मुआवजा दिया जाएगा। वहीं 6 मामलों की जांच सीबीआई का विशेष दल करेगा। इस दौरान गृहमंत्री ने सभी लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की। उन्होंने कहा, अफवाहों पर कतई ध्यान न दें। अब राज्य में स्थिति ठीक है।

मणिपुर में कब बहाल होगी रेलवे सेवा?

गृहमंत्री ने राज्य में स्थिति बेहतर होने की जानकारी देते हुए कहा, 15 पेट्रोल पंप चयनित किए गए हैं, जो दिन-रात खुले रहेंगे। रेल से भी मणिपुर में सप्लाई शुरू कर दी जाएगी। इन सब तरीकों से राज्य में जिन चीजों की कमी हो रही है, उन्हें पूरा किया जाएगा। 2-3 तीन दिन के भीतर रेलवे सेवा बहाल कर दी जाएगी।

बच्चों की पढ़ाई में कोई व्यवधान नहीं आएगा

गृहमंत्री ने बताया, भारत सरकार के कुछ शिक्षा अधिकारी मणिपुर पहुंच गए है, जिससे बच्चों के लिए आसानी से शिक्षा व्यवस्था हो। अमित शाह ने दावा किया कि बच्चों की पढ़ाई में कोई व्यवधान नहीं आएगा। समझौतों की शर्तों का कठोरता से पालन किया जाए, जिन लोगों के पास हथियार हैं वो पुलिस को सौंपकर सरेंडर कर दें।

क्यों हुई मणिपुर में हिंसा?

अमित शाह ने जानकारी देते हुए कहा, 29 अप्रैल को मणिपुर हाईकोर्ट के एक फैसले के कारण राज्य में दो ग्रुप के बीच में हिंसा की शुरुआत हुई थी हालांकि अब सब कंट्रोल में है। अमित शाह बोले, मोदीजी और डबल इंजन की सरकार के 6 साल मणिपुर के इतिहास में विकास के साल थे। हमने शिक्षा, स्वास्थ्य में हमने प्रगति की है। जबसे मणिपुर में भारतीय जनता पार्टी की सरकार आई, मणिपुर हिंसा और कर्फ्यू से मुक्त हुआ है।

Related Posts

गढ़वा में वोटर लिस्ट महा-पुनरीक्षण का ‘क्लाइमेक्स’, 98.93% प्रपत्रों के वितरण के साथ जिला गंतव्य के बेहद करीब! 29 जुलाई के ‘डेडलाइन’ पर टिकी नजर
Jharkhand

झारखंड में रक्तदान बनेगा ‘जन-आंदोलन’, हर जिले में तैनात होगी हाई-लेवल BDAMC कमेटी; DC खुद करेंगे कमान, eRaktKosh पर रहेगी सीधी नजर

July 13, 2026
रांची में पहली बार सजेगा फुटबॉल का ‘महाकुंभ’, मोराबादी में मचेगा डूरंड कप का रोमांच! 18 जुलाई को थल सेना का ‘ट्रॉफी टूर’
Jharkhand

रांची में पहली बार सजेगा फुटबॉल का ‘महाकुंभ’, मोराबादी में मचेगा डूरंड कप का रोमांच! 18 जुलाई को थल सेना का ‘ट्रॉफी टूर’

July 13, 2026
गढ़वा में वोटर लिस्ट पुनरीक्षण को लेकर DC की सर्वदलीय बैठक, 14 जुलाई को हर बूथ पर सजेगी ‘चुनाव पाठशाला’! 98.20% प्रपत्रों का वितरण पूरा
Jharkhand

गढ़वा में वोटर लिस्ट पुनरीक्षण को लेकर DC की सर्वदलीय बैठक, 14 जुलाई को हर बूथ पर सजेगी ‘चुनाव पाठशाला’! 98.20% प्रपत्रों का वितरण पूरा

July 13, 2026

POPULAR NEWS

  • jagannath Rath Yatra

    मजार के सामने क्यों रुकती है भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा? जानिए इसके पीछे की कहानी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सपने में खुद की शादी और बारात देखना शुभ या अशुभ, जानें क्या है इसका मतलब?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 91 अंचल अधिकारियों का बड़ा तबादला: Jharkhand

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • राष्ट्रपति के द्वारा लेफ्टिनेंट जनरल शशांक शेखर मिश्रा को मिला परम विशिष्ट सेवा मेडल, झारखंड से है गहरा नाता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • धार्मिक स्थल पर भी कपल की अश्लीलता, कुंड में नहाने के दौरान किया… वायरल हो रहा वीडियो

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Lokmanch Live

Lokmanch Live provides exclusive top stories of the day, today headlines from politics, business, technology, education, sports and lifestyle.


Recent News

  • झारखंड में रक्तदान बनेगा ‘जन-आंदोलन’, हर जिले में तैनात होगी हाई-लेवल BDAMC कमेटी; DC खुद करेंगे कमान, eRaktKosh पर रहेगी सीधी नजर
  • रांची में पहली बार सजेगा फुटबॉल का ‘महाकुंभ’, मोराबादी में मचेगा डूरंड कप का रोमांच! 18 जुलाई को थल सेना का ‘ट्रॉफी टूर’
  • गढ़वा में वोटर लिस्ट पुनरीक्षण को लेकर DC की सर्वदलीय बैठक, 14 जुलाई को हर बूथ पर सजेगी ‘चुनाव पाठशाला’! 98.20% प्रपत्रों का वितरण पूरा

Category

  • Bihar
  • Crime
  • Delhi
  • Entertainment
  • Health
  • Jharkhand
  • Lifestyle
  • MP/UP
  • National
  • Politics
  • Public Reporter
  • Sports
  • Top News
  • Uncategorized

Available on

Connect with us

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.

  • About us
  • Advertise
  • Career
  • Privacy Policy
  • Contact
lokmanch Live Logo
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.