Friday, April 10, 2026
No Result
View All Result
Lokmanch Live
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result
Lokmanch Live
Home Jharkhand

गढ़वा में उपायुक्त की अध्यक्षता में राजस्व संग्रहण पर समीक्षा बैठक

100 प्रतिशत राजस्व संग्रहण लक्ष्य प्राप्त करने हेतु दिए गए दिशा-निर्देश

February 18, 2025
in Jharkhand, Top News
गढ़वा में उपायुक्त की अध्यक्षता में राजस्व संग्रहण पर समीक्षा बैठक
Share on FacebookShare on Twitter

● उपायुक्त की अध्यक्षता में राजस्व संग्रहण से संबंधित बैठक का किया गया आयोजन

● अपेक्षित राजस्व संग्रहण हेतु संबंधित पदाधिकारियों को किया गया निदेशित

● वित्तीय वर्ष की समाप्ति के पुर्व राजस्व संग्रहण में शत प्रतिशत लक्ष्य प्राप्ति का निदेश

उपायुक्त शेखर जमुआर की अध्यक्षता में राजस्व संग्रहण से संबंधित समीक्षात्मक बैठक आहुत की गई, जिसमें राजस्व संग्रहण से संबंधित जिले के विभिन्न विभाग यथा- जिला राजस्व विभाग नगर परिषद गढ़वा, नगर पंचायत श्री बंशीधर नगर एवं मंझिआंव, निबंधन कार्यालय, विद्युत विभाग, मत्स्य विभाग, कृषि उत्पादन बाजार समिति, परिवहन विभाग, माप तौल विभाग, वाणिज्य कर, उत्पाद विभाग एवं खनन, लघु सिंचाई समेत अन्य विभागों के पदाधिकारीगण उपस्थित थें। राजस्व संग्रहण से संबंधित अद्यतन प्रतिवेदन से अवगत होकर उपायुक्त श्री जमुआर द्वारा संबंधित विभागों के पदाधिकारी को राजस्व संग्रहण कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया गया। उन्होंने कहा कि वित्तीय वर्ष की समाप्ति में मात्र 45 दिन शेष रह गया है। इस अवधि में राजस्व संग्रहण के लिए 100 प्रतिशत लक्ष्य को पूर्ण किया जाना है। उपरोक्त विभागों द्वारा अध्यतन प्रतिवेदन के अनुसार राजस्व संग्रहण में अभी तक मात्र 71% लक्ष्य की प्राप्ति हुई है, जिसमें सक्रियता बढ़ाते हुए शत प्रतिशत राजस्व संग्रहण का कार्य किया जाना है। उपायुक्त श्री जमुआर द्वारा अपेक्षाकृत कम राजस्व संग्रहित करने वाले विभागों पर नाराजगी भी व्यक्त की गई, एवं राजस्व संग्रहण कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया गया। जिन संबंधितों से राजस्व संग्रहण के तहत रेंट, होल्डिंग टैक्स, वाणिज्य कर आदि ससमय जमा नहीं किया जाता, उन्हें विधिवत रूप से नोटिस करने का निर्देश दिया गया ताकि निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप राजस्व की प्राप्ति हो सके।

उक्त बैठक में अपर समाहर्ता, राज महेश्वरम, जिला परिवहन पदाधिकारी धीरज प्रकाश कार्यपालक पदाधिकारी नगर परिषद गढ़वा सुशील कुमार समेत जिला अवर निबंधक, गढ़वा, अवर निबंधक, नगर उँटारी, उत्पाद अधीक्षक, जिला खनन पदाधिकारी, जिला मत्स्य पदाधिकारी, वाणिज्य कर पदाधिकारी, कार्यपालक अभियंता, विद्युत आपूर्ति प्रमण्डल, गढ़वा-1/गढ़वा-2 (नगर उंटारी), कार्यपालक अभियंता, लघु सिंचाई प्रमण्डल, माप-तौल निरीक्षक, कार्यपालक पदाधिकारी, नगर पंचायत, मझिआँव/श्री बंशीधर नगर, पणन सचिव, कृषि उत्पादन बाजार समिति, गढ़वा आदि उपस्थित थें।

Related Posts

निबंधन कार्यालय में राजस्व बढ़ाने और व्यवस्था सुधारने का निर्देश! प्रमंडलीय आयुक्त कुमुद सहाय ने गढ़वा रजिस्ट्री ऑफिस का किया निरीक्षण
Jharkhand

निबंधन कार्यालय में राजस्व बढ़ाने और व्यवस्था सुधारने का निर्देश! प्रमंडलीय आयुक्त कुमुद सहाय ने गढ़वा रजिस्ट्री ऑफिस का किया निरीक्षण

April 9, 2026
गढ़वा में 10 अप्रैल की जनसुनवाई अस्थायी रूप से स्थगित! उपायुक्त दिनेश यादव की अध्यक्षता में होने वाला कार्यक्रम रद्द, नई तिथि शीघ्र घोषित होगी
Jharkhand

गढ़वा में 10 अप्रैल की जनसुनवाई अस्थायी रूप से स्थगित! उपायुक्त दिनेश यादव की अध्यक्षता में होने वाला कार्यक्रम रद्द, नई तिथि शीघ्र घोषित होगी

April 9, 2026
जनगणना 2027 की तैयारियां शुरू! गढ़वा में मकान सूचीकरण प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ – अब डिजिटल होगा देश का डेटा
Jharkhand

जनगणना 2027 की तैयारियां शुरू! गढ़वा में मकान सूचीकरण प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ – अब डिजिटल होगा देश का डेटा

April 9, 2026

POPULAR NEWS

  • jagannath Rath Yatra

    मजार के सामने क्यों रुकती है भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा? जानिए इसके पीछे की कहानी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सपने में खुद की शादी और बारात देखना शुभ या अशुभ, जानें क्या है इसका मतलब?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 91 अंचल अधिकारियों का बड़ा तबादला: Jharkhand

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • राष्ट्रपति के द्वारा लेफ्टिनेंट जनरल शशांक शेखर मिश्रा को मिला परम विशिष्ट सेवा मेडल, झारखंड से है गहरा नाता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • धार्मिक स्थल पर भी कपल की अश्लीलता, कुंड में नहाने के दौरान किया… वायरल हो रहा वीडियो

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Lokmanch Live

Lokmanch Live provides exclusive top stories of the day, today headlines from politics, business, technology, education, sports and lifestyle.


Recent News

  • निबंधन कार्यालय में राजस्व बढ़ाने और व्यवस्था सुधारने का निर्देश! प्रमंडलीय आयुक्त कुमुद सहाय ने गढ़वा रजिस्ट्री ऑफिस का किया निरीक्षण
  • गढ़वा में 10 अप्रैल की जनसुनवाई अस्थायी रूप से स्थगित! उपायुक्त दिनेश यादव की अध्यक्षता में होने वाला कार्यक्रम रद्द, नई तिथि शीघ्र घोषित होगी
  • जनगणना 2027 की तैयारियां शुरू! गढ़वा में मकान सूचीकरण प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ – अब डिजिटल होगा देश का डेटा

Category

  • Bihar
  • Crime
  • Delhi
  • Entertainment
  • Health
  • Jharkhand
  • Lifestyle
  • MP/UP
  • National
  • Politics
  • Public Reporter
  • Sports
  • Top News
  • Uncategorized

Available on

Connect with us

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.

  • About us
  • Advertise
  • Career
  • Privacy Policy
  • Contact
lokmanch Live Logo
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.