- राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 2025 के तहत सड़क सुरक्षा जागरूकता एवं स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया

राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 2025 के तहत जिला परिवहन पदाधिकारी, गढ़वा के निर्देशानुसार यातायात नियम एवं सड़क सुरक्षा को लेकर यातायात नियमों एवं सड़क सुरक्षा जागरूकता*एवं स्वास्थ्य जाँच का अयोजन किया गया. वाहन चलाने वक़्त यातायात नियमों का पालन करने की अपील की गई, लोगों को सुरक्षा के लिए हेलमेट पहन कर बाइक चलाने का जिला वासियों को संदेश दिया. मौके पर एमवीआई ने लोगो को जागरूक करते हुए बताया कि अधिकांश वाहन दुर्घटनायें यातायात नियमों का पालन नहीं करने के कारण होती है. उन्होंने बाइक चलाते समय हेलमेट एवं चार पहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट का प्रयोग करने की अपील की. उन्होंने अपने वाहन का सभी दस्तावेज दुरूस्त रखने की बात कही. कहा कि वाहन के सभी कागजात दुरूस्त नहीं रहने से सड़क दुर्घटनाओं के बाद क्षतिपूर्ति दावा प्राप्त करने में परेशानी होती है. रोड पर कभी भी क्रोधित होकर वाहन का प्रयोग न करे, वाहन चलानें वक्त गतिसीमा से बाहर ना जाए, हिट एंड रन एवं गुड सेमिरिथन योजना के बारे में भी जागरूक किया और बताया गया की सड़क पर वाहन चलाते समय यातायात नियमों का पालन जरूर करें। सभी लोगो से अनुरोध किया कि कभी भी दुर्घटना ग्रस्त व्यक्ति को देखें तो निष्पक्ष होकर आगे बढ़कर दुर्घटना ग्रस्त व्यक्ति को मदद करे या फिर नज़दीकी अस्पताल में पहुँचा कर गुड समरितन बने।

मौके पर डॉ विकाश केशरी , विनीता कुजूर, जिला सड़क सुरक्षा प्रबंधन संजय बैठा आदि उपस्थित रहें।










