Friday, March 13, 2026
No Result
View All Result
Lokmanch Live
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result
Lokmanch Live
Home National

रूस के परमाणु हथियार पहुंचे बेलारूस, राष्ट्रपति ने की पुष्टि, कहा- हिरोशिमा और नागासाकी पर गिराए बमों से 3 गुना ज्यादा खतरनाक

June 15, 2023
in National, Top News
parmanu bomb
Share on FacebookShare on Twitter

मॉस्‍को : रूस के परमाणु हथियारों का जखीरा अब बेलारूस पहुंचने लगा है। बेलारूस के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर लुकाशेंको ने इसकी पुष्टि की है। रूस के टीवी चैनल को दिए एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि हमें मिसाइलें और बम मिले हैं। ये बम 1945 में हिरोशिमा और नागासाकी पर गिराए गए बमों से तीन गुना ज्यादा खतरनाक हैं। 1991 के बाद पहली बार रूस ने विदेशी धरती पर न्यूक्लियर वेपन तैनात किए हैं। लुकाशेंको ने बताया कि इन परमाणु हथियारों को रखने के लिए सोवियत संघ के समय की 6 न्यूक्लियर फैसिलिटीज को ठीक किया गया। उन्होंने कहा, पश्चिम के देश 2020 से हमें कई टुकड़ों में तोड़ना चाहते थे। हमेशा से हम उनका टारगेट रहे हैं। अब ये बदलेगा।

‘जरूरत पड़ी तो इस्तेमाल करने से हिचकिचाएंगे नहीं’

लुकाशेंको ने कहा कि अगर जरूरत पड़ी तो हम इन हथियारों का इस्तेमाल करने से हिचकिचाएंगे नहीं। इनके इस्तेमाल की मंजूरी के लिए मुझे सिर्फ पुतिन को फोन करने की जरूरत होगी। हालांकि, रूस ये साफ कर चुका है कि बेशक ये हथियार बेलारूस में हों, लेकिन इन पर कब्जा रूस का ही रहेगा। रूस की एटोमिक एजेंसी ही इनकी देखरेख करेगी। लुकाशेंको ने ये भी कहा है कि वो रूस के परमाणु हथियारों को अपने बॉर्डर वाले इलाकों पर तैनात करेंगे। बेलारूस का बॉर्डर 3 नाटो देशों से लगता है। इनमें लिथुएनिया, लातविया और पोलैंड शामिल हैं।

पुतिन ने 25 मार्च को बेलारूस में परमाणु हथियार तैनात करने की थी घोषणा

25 मार्च को रूस के राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन ने बेलारूस में रूस के परमाणु हथियार तैनात करने की घोषणा की थी। पुतिन ने कहा था कि बेलारूस के राष्ट्रपति लुकाशेंको काफी समय से परमाणु हथियारों को उनके देश में तैनात करने की मांग कर रहे हैं। बेलारूस के साथ रूस के करीबी सैन्य संबंध हैं। पुतिन ने कहा था कि रूसी परमाणु हथियारों की बेलारूस में तैनाती का कारण ब्रिटेन का यूक्रेन को आर्मर पियर्सिंग शेल मुहैया कराना है, जिसमें यूरेनियम होता है। उनका कहना था कि परमाणु हथियारों को बेलारूस में रख कर रूस वही कर रहा है जो अमेरिका ने कई दशकों से बेल्जियम, जर्मनी, इटली, नीदरलैंड्स और तुर्की में परमाणु हथियारों को रख कर किया।

अंतरराष्ट्रीय संधि की अवहेलना नहीं

पुतिन ने यह भी कहा था कि रूस का ये कदम परमाणु हथियारों से जुड़ी किसी अंतरराष्ट्रीय संधि की अवहेलना नहीं करता है। जबकि, अमेरिका ने नाटो सहयोगियों के इलाके में हथियार तैनात कर संधि का उल्लंघन किया है। पुतिन ने यह साफ किया था कि बेलारूस में परमाणु हथियारों की देखरेख रूसी सैनिकों के हाथ में होगी। इससे परमाणु अप्रसार समझौते का कोई उल्लंघन नहीं होता है।

Related Posts

विश्व प्लंबर दिवस पर गढ़वा में प्लंबरों का सम्मान! टूलकिट-शॉल ओढ़ाकर दी गई बधाई – जल महोत्सव पखवाड़ा में जलसहिया दीदियों संग उत्सव
Jharkhand

विश्व प्लंबर दिवस पर गढ़वा में प्लंबरों का सम्मान! टूलकिट-शॉल ओढ़ाकर दी गई बधाई – जल महोत्सव पखवाड़ा में जलसहिया दीदियों संग उत्सव

March 12, 2026
असम के आदिवासी भाइयों के हक के लिए मुखर हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन! मेजिकाजन चाय बागान में जनसभा को संबोधित कर कहा – “एकजुटता से लड़ाई जीतेंगे, अब चुप नहीं रहेंगे”
Jharkhand

असम के आदिवासी भाइयों के हक के लिए मुखर हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन! मेजिकाजन चाय बागान में जनसभा को संबोधित कर कहा – “एकजुटता से लड़ाई जीतेंगे, अब चुप नहीं रहेंगे”

March 10, 2026
गढ़वा में उपायुक्त की जनसुनवाई में जनता का जोरदार हुंकार! दबंगों द्वारा भूमि हड़पने, साइबर ठगी, राशन लंबित, धूमकुड़िया भवन बाधित, प्रखंड विभाजन तक दर्जनों फरियादें सुनीं – तुरंत जांच और कार्रवाई के सख्त आदेश!
Jharkhand

गढ़वा में उपायुक्त की जनसुनवाई में जनता का जोरदार हुंकार! दबंगों द्वारा भूमि हड़पने, साइबर ठगी, राशन लंबित, धूमकुड़िया भवन बाधित, प्रखंड विभाजन तक दर्जनों फरियादें सुनीं – तुरंत जांच और कार्रवाई के सख्त आदेश!

March 10, 2026

POPULAR NEWS

  • jagannath Rath Yatra

    मजार के सामने क्यों रुकती है भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा? जानिए इसके पीछे की कहानी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सपने में खुद की शादी और बारात देखना शुभ या अशुभ, जानें क्या है इसका मतलब?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 91 अंचल अधिकारियों का बड़ा तबादला: Jharkhand

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • राष्ट्रपति के द्वारा लेफ्टिनेंट जनरल शशांक शेखर मिश्रा को मिला परम विशिष्ट सेवा मेडल, झारखंड से है गहरा नाता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • धार्मिक स्थल पर भी कपल की अश्लीलता, कुंड में नहाने के दौरान किया… वायरल हो रहा वीडियो

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Lokmanch Live

Lokmanch Live provides exclusive top stories of the day, today headlines from politics, business, technology, education, sports and lifestyle.


Recent News

  • विश्व प्लंबर दिवस पर गढ़वा में प्लंबरों का सम्मान! टूलकिट-शॉल ओढ़ाकर दी गई बधाई – जल महोत्सव पखवाड़ा में जलसहिया दीदियों संग उत्सव
  • असम के आदिवासी भाइयों के हक के लिए मुखर हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन! मेजिकाजन चाय बागान में जनसभा को संबोधित कर कहा – “एकजुटता से लड़ाई जीतेंगे, अब चुप नहीं रहेंगे”
  • गढ़वा में उपायुक्त की जनसुनवाई में जनता का जोरदार हुंकार! दबंगों द्वारा भूमि हड़पने, साइबर ठगी, राशन लंबित, धूमकुड़िया भवन बाधित, प्रखंड विभाजन तक दर्जनों फरियादें सुनीं – तुरंत जांच और कार्रवाई के सख्त आदेश!

Category

  • Bihar
  • Crime
  • Delhi
  • Entertainment
  • Health
  • Jharkhand
  • Lifestyle
  • MP/UP
  • National
  • Politics
  • Public Reporter
  • Sports
  • Top News
  • Uncategorized

Available on

Connect with us

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.

  • About us
  • Advertise
  • Career
  • Privacy Policy
  • Contact
lokmanch Live Logo
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.