Tuesday, February 17, 2026
No Result
View All Result
Lokmanch Live
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result
Lokmanch Live
Home Sports

सचिन के बेटे ने अर्जुन तेंदुलकर ने आईपीएल में किया डेब्यू, बन गया एक नया रिकॉर्ड

IPL खेलने वाले बाप-बेटे की बनी पहली जोड़ी

April 16, 2023
in Sports, Top News
arjun tendulkar
Share on FacebookShare on Twitter

मुंबई : सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर को आज आखिरकार आईपीएल में डेब्यू करने का मौका मिल गया है। अर्जुन को मुंबई इंडियंस की टीम ने आईपीएल 2023 में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ डेब्यू करने का मौका दिया है। अर्जुन तेंदुलकर को एमआई की कैप कप्तान रोहित शर्मा ने पहनाई। हालांकि इस मैच में मुंबई इंडियंस के कप्तान सूर्य कुमार यादव हैं।
उनके इस डेब्यू ने IPL में एक नया रिकॉर्ड बना दिया। अब सचिन और अर्जुन तेंदुलकर IPL खेलने वाले बाप-बेटे की पहली जोड़ी बन गई है। अर्जुन ने 23 साल की उम्र में अपना पहला आईपीएल मैच खेला है।

अर्जुन को सचिन ने दी काफी कुछ सलाह

अर्जुन को आईपीएल 2021 से मुंबई इंडियंस ने अपने खेमे में रखा है, लेकिन उन्हें खेलने का मौका नहीं दिया था। उस वक्त मुंबई ने अर्जुन को 20 लाख रुपये का बेस प्राइस देकर अपनी टीम में शामिल किया था। इस सीजन में मुंबई ने 30 लाख रुपये देकर अर्जुन को अपनी टीम में शामिल किया है और अब 16 अप्रैल 2023 को अर्जुन ने आखिरकार आईपीएल में डेब्यू कर लिया है। अर्जुन को आज टॉस से पहले अपने पिता सचिन से काफी कुछ सलाह लेते हुए देखा गया, जिसकी कुछ पिक्चर्स भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

लंबे इंतजार के बाद मिला अर्जुन को IPL डेब्यू का मौका

23 वर्षीय अर्जुन तेंदुलकर लंबे समय से IPL डेब्यू का इंतजार कर रहे थे। घरेलू क्रिकेट में भी उन्हें ज्यादा मौके नहीं मिल रहे थे। ऐसे में उन्होंने घरेलू क्रिकेट में मुंबई की टीम का साथ छोड़ा और गोवा के लिए खेलने लगे। यह कदम अर्जुन के लिए कारगर साबित हुआ। गोवा की ओर से अर्जुन को इस सीजन में लगातार मौके मिले और उन्होंने इन मौकों को बखूबी निभाया। घरेलू क्रिकेट में अच्छा प्रदर्शन करने के कारण ही इस बार IPL में उन्हें डेब्यू का मौका मिला।

अर्जुन तेंदुलकर का क्रिकेट करियर

सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर का जन्म 24 सितंबर 1999 को मुंबई में हुआ था। पिता के पदचिन्हों पर चलते हुए अर्जुन में क्रिकेट में करियर बनाने का फैसला किया। अर्जुन तेंदुलकर ने 2018 में श्रीलंका के खिलाफ अंडर-19 में डेब्यू किया था। उन्होंने अपना पहला टी20 मैच 15 जनवरी 2021 को मुंबई के लिए सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी(2020-21) में हरियाणा के खिलाफ खेला था। अर्जुन ने अपने रणजी करियर की शुरुआत मुंबई से खेलते हुए की थी, लेकिन इसी साल उन्होंने मुंबई को छोड़कर गोवा से खेलने का फैसला किया।

arjun tendulkar

तेंदुलकर का आईपीएल करियर

सचिन तेंदुलकर को 2008 से लेकर 2013 तक आईपीएल में खेलने का मौका मिला। आईपीएल के 6 सीजन में सचिन ने कुल 78 मैच खेले, जिसमें उन्होंने करीब 120 के स्ट्राइक रेट से 2334 रन बनाएं। सचिन तेंदुलकर ने 2011 में आईपीएल का एकमात्र शतक भी लगाया था। इसके अलावा उन्होंने आईपीएल में 13 हाफ-सेंचुरी भी लगाई हैं।

सूर्यकुमार यादव को मिला आईपीएल में कप्तानी का मौका

केकेआर के खिलाफ मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा को प्लेइंग इलेवन में शामिल नहीं किया गया है। उनकी गैरमौजदूगी में सूर्यकुमार को टीम की कमान संभालने का मौका मिला। रोहित शर्मा इस मैच में इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में खेल रहे हैं।

Related Posts

Jharkhand

गढ़वा में कृषि-किसान की फुल स्पीड समीक्षा! उपायुक्त ने सख्ती बरती – बीज, फसल बीमा, KCC, पशुधन योजना से लेकर गोदाम निर्माण तक हर टारगेट पर शत-प्रतिशत लक्ष्य पूरा करने का अल्टीमेटम!

February 16, 2026
गढ़वा में स्कूल से चावल बेचने का खेल बेनकाब! प्रधानाध्यापक निलंबित – उपायुक्त की सख्त कार्रवाई, विभागीय जांच शुरू, छात्रों के हक की रक्षा में जीरो टॉलरेंस!
Jharkhand

गढ़वा में स्कूल से चावल बेचने का खेल बेनकाब! प्रधानाध्यापक निलंबित – उपायुक्त की सख्त कार्रवाई, विभागीय जांच शुरू, छात्रों के हक की रक्षा में जीरो टॉलरेंस!

February 16, 2026
23 फरवरी को गढ़वा में होगा महापर्व! तीनों नगर निकायों में मतदान, पूरे दिन सार्वजनिक अवकाश घोषित – उपायुक्त ने मतदाताओं से की उत्साहपूर्ण भागीदारी की अपील!
Jharkhand

23 फरवरी को गढ़वा में होगा महापर्व! तीनों नगर निकायों में मतदान, पूरे दिन सार्वजनिक अवकाश घोषित – उपायुक्त ने मतदाताओं से की उत्साहपूर्ण भागीदारी की अपील!

February 15, 2026

POPULAR NEWS

  • jagannath Rath Yatra

    मजार के सामने क्यों रुकती है भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा? जानिए इसके पीछे की कहानी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सपने में खुद की शादी और बारात देखना शुभ या अशुभ, जानें क्या है इसका मतलब?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 91 अंचल अधिकारियों का बड़ा तबादला: Jharkhand

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • राष्ट्रपति के द्वारा लेफ्टिनेंट जनरल शशांक शेखर मिश्रा को मिला परम विशिष्ट सेवा मेडल, झारखंड से है गहरा नाता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • धार्मिक स्थल पर भी कपल की अश्लीलता, कुंड में नहाने के दौरान किया… वायरल हो रहा वीडियो

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Lokmanch Live

Lokmanch Live provides exclusive top stories of the day, today headlines from politics, business, technology, education, sports and lifestyle.


Recent News

  • गढ़वा में कृषि-किसान की फुल स्पीड समीक्षा! उपायुक्त ने सख्ती बरती – बीज, फसल बीमा, KCC, पशुधन योजना से लेकर गोदाम निर्माण तक हर टारगेट पर शत-प्रतिशत लक्ष्य पूरा करने का अल्टीमेटम!
  • गढ़वा में स्कूल से चावल बेचने का खेल बेनकाब! प्रधानाध्यापक निलंबित – उपायुक्त की सख्त कार्रवाई, विभागीय जांच शुरू, छात्रों के हक की रक्षा में जीरो टॉलरेंस!
  • 23 फरवरी को गढ़वा में होगा महापर्व! तीनों नगर निकायों में मतदान, पूरे दिन सार्वजनिक अवकाश घोषित – उपायुक्त ने मतदाताओं से की उत्साहपूर्ण भागीदारी की अपील!

Category

  • Bihar
  • Crime
  • Delhi
  • Entertainment
  • Health
  • Jharkhand
  • Lifestyle
  • MP/UP
  • National
  • Politics
  • Public Reporter
  • Sports
  • Top News
  • Uncategorized

Available on

Connect with us

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.

  • About us
  • Advertise
  • Career
  • Privacy Policy
  • Contact
lokmanch Live Logo
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.