Sunday, March 8, 2026
No Result
View All Result
Lokmanch Live
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result
Lokmanch Live
Home Jharkhand

झारखंड में खेल क्रांति का आगाज: हेमन्त सोरेन ने सैफ एथलेटिक्स चैंपियनशिप-2025 का किया शानदार उद्घाटन, 6 देशों के धावक दौड़ेंगे!

रांची के बिरसा मुंडा स्टेडियम में लोक नृत्य और संस्कृति का रंग, मुख्यमंत्री बोले- अंतरराष्ट्रीय स्तर पर झारखंड की पहचान बनेगी।

October 25, 2025
in Jharkhand, Sports, Top News
झारखंड में खेल क्रांति का आगाज: हेमन्त सोरेन ने सैफ एथलेटिक्स चैंपियनशिप-2025 का किया शानदार उद्घाटन, 6 देशों के धावक दौड़ेंगे!
Share on FacebookShare on Twitter

चौथी सैफ सीनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप-2025 का शानदार आगाज..
=========================
मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने बिरसा मुंडा फुटबॉल स्टेडियम मोरहाबादी में आयोजित चौथी सैफ सीनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप–2025 का का किया आगाज।
=========================
इस अवसर पर कलाकारों ने झारखंड की संस्कृति, लोक कला एवं परंपरा के जलवे बिखेरे।
=========================
★ सैफ सीनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप-2025 की मेजबानी झारखंड के लिए गर्व की बात

★ अंतरराष्ट्रीय स्तर पर झारखंड के खिलाड़ियों ने देश का गौरव बढ़ाया है

★ राज्य सरकार का प्रयास, झारखंड में खेल प्रतिस्पर्धाओं का आयोजन निरंतर होता रहे

— श्री हेमन्त सोरेन, मुख्यमंत्री
=========================
मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने आज बिरसा मुंडा फुटबॉल स्टेडियम मोरहाबादी में आयोजित चौथी सैफ सीनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप-2025 का विधिवत आगाज किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने कहा कि लम्बे समय के बाद चतुर्थ सैफ सीनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप-2025 के आयोजन की मेजबानी का अवसर झारखंड प्रदेश को मिला है, यह हमारे राज्य के लिए गर्व और सम्मान की बात है। इस आयोजन में दक्षिण एशिया के विभिन्न देशों (भारत, बांग्लादेश, भूटान, मालदीव, नेपाल एवं श्रीलंका) के खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। इस चैंपियनशिप के सफल आयोजन से राज्य का नाम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर और अधिक प्रतिष्ठित होगा।

  • अंतरराष्ट्रीय स्तर पर झारखंड के खिलाड़ियों ने देश का गौरव बढ़ाया है

मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने कहा कि खेल के प्रति झारखंड प्रदेश के नौजवानों में उत्साह और समर्पण देखने को मिलता है। विभिन्न खेल जैसे क्रिकेट, हॉकी, तीरंदाजी सहित कई अन्य खेलों में यहां के खिलाड़ियों ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर राज्य का नाम रोशन कर दिखाया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आज हम सभी लोग यहां चतुर्थ सैफ सीनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप के उद्घाटन समारोह में उपस्थित हुए हैं। झारखंड के नौजवान एथलेटिक्स के क्षेत्र में भी काफी रुचि रखते हैं। उन्होंने कहा कि इस चैंपियनशिप में देश के सभी प्रतिभागी खिलाड़ियों का बेहतर प्रदर्शन देखने को मिले इसके लिए हमें स्टेडियम में उपस्थित होकर उनका उत्साह बढ़ाना चाहिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस चैंपियनशिप में भी हमारे खिलाड़ियों पर हमें पूरा विश्वास है कि वे अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से झारखंड और देश का गौरव बढ़ाएंगे।

  • राज्य में खेल प्रतिस्पर्धाओं का आयोजन होता रहेगा

मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने कहा कि इस चैंपियनशिप में हिस्सा ले रहे बांग्लादेश, भूटान, मालदीव, नेपाल एवं श्रीलंका के खिलाड़ियों का झारखंड राज्य हार्दिक अभिनंदन करता है। उन्होंने कहा कि उद्घाटन अवसर पर आज इन सभी खिलाड़ियों का यहां के कलाकारों ने झारखंड की समृद्ध कला, संस्कृति एवं लोक नृत्य के साथ स्वागत और अभिनंदन किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आने वाले दिनों में भी इस प्रकार के खेलों का आयोजन होता रहे इसके लिए हमारी सरकार निरंतर प्रयासरत है। आज उत्साह भरे माहौल में खिलाड़ियों को हमारे राज्य के नौजवान स्टेडियम में उपस्थित होकर उनका मनोबल बढ़ा रहे हैं। मुख्यमंत्री ने इस चैंपियनशिप में हिस्सा ले रहे सभी खिलाड़ियों तथा एथलेटिक्स फेडरेशन के प्रति आभार जताया। मुख्यमंत्री ने कहा कि एथलेटिक्स फेडरेशन एवं राज्य सरकार के बीच बेहतर समन्वय से ही इस चैंपियनशिप का भव्य आयोजन हो रहा है।

  • खेल के समग्र विकास के लिए आधारभूत संरचनाओं का होगा बेहतर उपयोग

मुख्यमंत्री ने कहा कि खेल के समग्र विकास के लिए राज्य में बेहतर आधारभूत संरचना स्थापित है, इन आधारभूत संरचनाओं का बेहतर उपयोग करते हुए आने वाले समय में ऐसी खेल प्रतियोगिताएं आयोजित होती रहेंगी इसके लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध है। मौके पर मुख्यमंत्री ने सभी को अपनी ओर से हार्दिक शुभकामनाएं दी।

इस अवसर पर खेल विभाग के मंत्री श्री सुदिव्य कुमार, स्वास्थ्य विभाग के मंत्री श्री इरफान अंसारी, कृषि विभाग की मंत्री श्रीमती शिल्पी नेहा तिर्की, सांसद राज्यसभा श्रीमती महुआ माजी, विधायक श्रीमती कल्पना सोरेन, विधायक श्रीमती श्वेता सिंह, विधायक श्री सुरेश बैठा, प्रेसिडेंट सैफ डॉ० ललित भनोट, पद्मश्री अवार्ड से सम्मानित भारतीय एथलेटिक्स महासंघ के अध्यक्ष श्री बहादुर सिंह सागू, पद्मश्री अवार्ड से सम्मानित पूर्व अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी श्रीमती कृष्णा पूनिया सहित अन्य गणमान्य उपस्थित थे।

Related Posts

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर गढ़वा में धमाकेदार खेल-फिटनेस महाकुंभ! रामासाहू स्टेडियम में ‘महिला सशक्तिकरण’ थीम पर SAI और MY Bharat का विशेष समारोह – महिलाएं बनेंगी फिटनेस और खेल की नई ताकत!
Jharkhand

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर गढ़वा में धमाकेदार खेल-फिटनेस महाकुंभ! रामासाहू स्टेडियम में ‘महिला सशक्तिकरण’ थीम पर SAI और MY Bharat का विशेष समारोह – महिलाएं बनेंगी फिटनेस और खेल की नई ताकत!

March 8, 2026
किसान एग्रोटेक मेला का बड़ा न्योता! मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन बिरसा कृषि विश्वविद्यालय के मुख्य अतिथि बनेंगे – 14 से 16 मार्च तक रांची में होगा कृषि क्रांति का महाकुंभ!
Jharkhand

किसान एग्रोटेक मेला का बड़ा न्योता! मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन बिरसा कृषि विश्वविद्यालय के मुख्य अतिथि बनेंगे – 14 से 16 मार्च तक रांची में होगा कृषि क्रांति का महाकुंभ!

March 8, 2026
गढ़वा में उपायुक्त की जनसुनवाई में जनता की बेबाक आवाज! भूमि हड़पने, साइबर ठगी, मुआवजा लंबित, सहिया चयन अनियमितता तक दर्जनों फरियादें सुनीं – तुरंत जांच और कार्रवाई के सख्त आदेश!
Jharkhand

गढ़वा में उपायुक्त की जनसुनवाई में जनता की बेबाक आवाज! भूमि हड़पने, साइबर ठगी, मुआवजा लंबित, सहिया चयन अनियमितता तक दर्जनों फरियादें सुनीं – तुरंत जांच और कार्रवाई के सख्त आदेश!

March 6, 2026

POPULAR NEWS

  • jagannath Rath Yatra

    मजार के सामने क्यों रुकती है भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा? जानिए इसके पीछे की कहानी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सपने में खुद की शादी और बारात देखना शुभ या अशुभ, जानें क्या है इसका मतलब?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 91 अंचल अधिकारियों का बड़ा तबादला: Jharkhand

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • राष्ट्रपति के द्वारा लेफ्टिनेंट जनरल शशांक शेखर मिश्रा को मिला परम विशिष्ट सेवा मेडल, झारखंड से है गहरा नाता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • धार्मिक स्थल पर भी कपल की अश्लीलता, कुंड में नहाने के दौरान किया… वायरल हो रहा वीडियो

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Lokmanch Live

Lokmanch Live provides exclusive top stories of the day, today headlines from politics, business, technology, education, sports and lifestyle.


Recent News

  • अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर गढ़वा में धमाकेदार खेल-फिटनेस महाकुंभ! रामासाहू स्टेडियम में ‘महिला सशक्तिकरण’ थीम पर SAI और MY Bharat का विशेष समारोह – महिलाएं बनेंगी फिटनेस और खेल की नई ताकत!
  • किसान एग्रोटेक मेला का बड़ा न्योता! मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन बिरसा कृषि विश्वविद्यालय के मुख्य अतिथि बनेंगे – 14 से 16 मार्च तक रांची में होगा कृषि क्रांति का महाकुंभ!
  • गढ़वा में उपायुक्त की जनसुनवाई में जनता की बेबाक आवाज! भूमि हड़पने, साइबर ठगी, मुआवजा लंबित, सहिया चयन अनियमितता तक दर्जनों फरियादें सुनीं – तुरंत जांच और कार्रवाई के सख्त आदेश!

Category

  • Bihar
  • Crime
  • Delhi
  • Entertainment
  • Health
  • Jharkhand
  • Lifestyle
  • MP/UP
  • National
  • Politics
  • Public Reporter
  • Sports
  • Top News
  • Uncategorized

Available on

Connect with us

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.

  • About us
  • Advertise
  • Career
  • Privacy Policy
  • Contact
lokmanch Live Logo
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.