Tuesday, March 17, 2026
No Result
View All Result
Lokmanch Live
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result
Lokmanch Live
Home Jharkhand

साहिबगंज : कॉलेज रोड के दुकानों पर नगर परिषद का चला बुलडोजर

June 2, 2023
in Jharkhand, Top News
buldozer
Share on FacebookShare on Twitter

साहिबगंज : जिले के उपायुक्त के निर्देश पर शुक्रवार को शहर के कॉलेज रोड में संचालित 24 दुकानों पर नगर परिषद ने बुलडोजर चलाया। एसडीओ सह नगर परिषद के विशेष कार्यपालक पदाधिकारी राहुल आनंद की अगुवाई में पहुंची नगर परिषद की टीम ने उक्त दुकानों पर बुलडोजर चलाने का कार्य शुरू किया। सांकेतिक तौर पर एक दुकान को ध्वस्त कर दिया गया।

दुकानदारों को मिला एक दिन का समय

मौके पर उक्त दुकानों के संचालकों द्वारा साहिबगंज एसडीओ से लिखित आवेदन देकर 24 घंटे का समय मांगा, ताकि वे लोग सामानों को सुरक्षित निकालकर दुकान को खाली कर सके। एसडीओ ने उक्त आवेदन पर दुकानदारों को सामान निकालने के लिए मोहलत देते हुए शनिवार की सुबह 7ः00 बजे तक दुकानों को खाली कर देने की निर्देश दिया। ऐसे में शनिवार को नगर परिषद की ओर से उक्त शेष बचे 23 दुकानों पर बुलडोजर चलाने का कार्य किया जाएगा।

नगर परिषद की ओर से स्थल पर दो-दो बुलडोजर रखा गया था ताकि जल्द से जल्द दुकानों को ध्वस्त किया जा सके। मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस एवं एसएटी जवानों के अलावे नगर परिषद के सिटी मैनेजर ब्रेश कुमार, सहायक अभियंता रवि शेखर, आमीन कन्हाई रजक, अनूप हरी समेत अन्य कर्मी भी मौजूद रहे।

यास तूफान से दुकानदारों को हुआ था आर्थिक नुकसान

बता दें कि 28 मई 2021 को आए यास तूफान से कॉलेज रोड और इसके आसपास का इलाका पूरी तरह से जलमग्न हो गया था। उक्त इलाके में संचालित कई दुकानों में पानी भर जाने से दुकानदारों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा था। जिले के उपायुक्त रामनिवास यादव ने यास तूफान से कॉलेज रोड में हुए जलमग्न की जांच का जिम्मा साहिबगंज के तत्कालीन एसडीओ हेमंत सती को दिया था। जांच के बाद हेमंत सती ने कॉलेज रोड में मुख्य नाला के ऊपर बने दुकानों एवं सीवरेज प्लांट को इसका जिम्मेदार ठहराते हुए इसकी रिपोर्ट उपायुक्त को दी थी।

उपायुक्त ने दिया था तोड़ने का निर्देश

जिले के उपायुक्त ने उक्त सभी दुकानों को तोड़ने का निर्देश नगर परिषद को दिया। इसके बाद नगर परिषद की ओर से दुकान संचालकों को कई बार नोटिस भेजकर दुकान को खाली करने की बात कही जा रही थी ताकि उक्त दुकानों को तोड़ा जा सके, लेकिन कई नोटिस के बाद भी जब दुकान खाली नहीं किया गया तब उपायुक्त के निर्देश पर नगर परिषद दुकानों को तोड़ने के लिए सख्ती बरतने का कार्य किया। इसी क्रम में दुकान को तोड़ने का कार्य शुरू किया गया है। शहर के कॉलेज रोड में उक्त सभी 24 दुकानें नगर परिषद साहिबगंज की ओर से वर्ष 1997 में निर्माण करवाया गया था।

Related Posts

डिजिटल झारखंड की कहानी अब किताब में! मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने NIC की “कॉफी टेबल बुक” का किया भव्य लोकार्पण – ई-गवर्नेंस, नवाचार और डिजिटल पहलों का शानदार संकलन
Jharkhand

डिजिटल झारखंड की कहानी अब किताब में! मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने NIC की “कॉफी टेबल बुक” का किया भव्य लोकार्पण – ई-गवर्नेंस, नवाचार और डिजिटल पहलों का शानदार संकलन

March 16, 2026
Auto Draft
Jharkhand

गढ़वा में उपाध्यक्ष चुनाव के दिन सख्ती! समाहरणालय परिसर 100 मीटर तक निषेधाज्ञा लागू – 17 मार्च को सुबह 9 से शाम 6 बजे तक 5 या अधिक लोगों का जमावड़ा, लाउडस्पीकर, हथियार, आतिशबाजी पर पूर्ण रोक

March 16, 2026
जीवनदायिनी पहल! मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने खुद रक्तदान कर किया स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का शुभारंभ – विधानसभा परिसर में हुआ महान मानवीय कार्य
Jharkhand

जीवनदायिनी पहल! मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने खुद रक्तदान कर किया स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का शुभारंभ – विधानसभा परिसर में हुआ महान मानवीय कार्य

March 16, 2026

POPULAR NEWS

  • jagannath Rath Yatra

    मजार के सामने क्यों रुकती है भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा? जानिए इसके पीछे की कहानी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सपने में खुद की शादी और बारात देखना शुभ या अशुभ, जानें क्या है इसका मतलब?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 91 अंचल अधिकारियों का बड़ा तबादला: Jharkhand

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • राष्ट्रपति के द्वारा लेफ्टिनेंट जनरल शशांक शेखर मिश्रा को मिला परम विशिष्ट सेवा मेडल, झारखंड से है गहरा नाता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • धार्मिक स्थल पर भी कपल की अश्लीलता, कुंड में नहाने के दौरान किया… वायरल हो रहा वीडियो

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Lokmanch Live

Lokmanch Live provides exclusive top stories of the day, today headlines from politics, business, technology, education, sports and lifestyle.


Recent News

  • डिजिटल झारखंड की कहानी अब किताब में! मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने NIC की “कॉफी टेबल बुक” का किया भव्य लोकार्पण – ई-गवर्नेंस, नवाचार और डिजिटल पहलों का शानदार संकलन
  • गढ़वा में उपाध्यक्ष चुनाव के दिन सख्ती! समाहरणालय परिसर 100 मीटर तक निषेधाज्ञा लागू – 17 मार्च को सुबह 9 से शाम 6 बजे तक 5 या अधिक लोगों का जमावड़ा, लाउडस्पीकर, हथियार, आतिशबाजी पर पूर्ण रोक
  • जीवनदायिनी पहल! मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने खुद रक्तदान कर किया स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का शुभारंभ – विधानसभा परिसर में हुआ महान मानवीय कार्य

Category

  • Bihar
  • Crime
  • Delhi
  • Entertainment
  • Health
  • Jharkhand
  • Lifestyle
  • MP/UP
  • National
  • Politics
  • Public Reporter
  • Sports
  • Top News
  • Uncategorized

Available on

Connect with us

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.

  • About us
  • Advertise
  • Career
  • Privacy Policy
  • Contact
lokmanch Live Logo
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.