Monday, June 1, 2026
No Result
View All Result
Lokmanch Live
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result
Lokmanch Live
Home National

सत्यपाल मलिक ने एक बार फिर मोदी सरकार पर साधा निशाना, कहा- 2024 में बीजेपी की हार तय, विपक्षी नेता ED-CBI से न घबराएं

June 24, 2023
in National, Top News
satyapal malik
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली : लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर जम्मू और कश्मीर के पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने एक बार फिर मोदी सरकार पर निशाना साधा है। सत्यपाल मलिक ने ट्वीट कर कहा कि मैं तो देश के सभी विपक्षी नेताओं से कह रहा हूं कि आपको ईडी और सीबीआई से घबराने की जरूरत नहीं है। सच का डटकर मुकाबला कीजिए। लोकसभा चुनाव 2024 में बीजेपी की हार तय है। आगामी चुनाव में मोदी सरकार नहीं बचेगी। फिर मोदी और उनके सहयोगियों की जांच करवा लेना। बता दें कि 23 जून को बिहार की राजधानी पटना में विपक्षी एकता की बैठक हुई थी, जिसमें कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक के नेताओं ने हिस्सा लिया था। सभी ने एक स्वर में कहा कि अगामी लोकसभा चुनाव 2024 में बीजेपी को मिलकर हराना है।

केंद्रीय एजेंसियों का आप अभी बहादुरी से कीजिए सामना

पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने आगे कहा कि केंद्र सरकार के इन एजेंसियों का आप अभी बहादुरी से सामना कीजिए। छह माह बाद इनकी हार तय है। उसके बाद अधिकारियों को भी लग जाएगा कि अब चला चली का बेला आ गया है, इसलिए कुछ करने की जरूरत नहीं है। उसके बाद सत्ता में बैठे बीजेपी वालों की ही जांच हो जाएगी। मीडिया की ओर से यह पूछने पर कि किसकी जांच तो, उन्होंने जवाब दिया कि पीएम नरेंद्र मोदी की और उनके सहयोगियों की।

संजीव बालियान के परिवार को कई बार थाने से छुड़वाया

वहीं 22 जून को सत्यपाल मलिक ने केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान को लेकर पूछे एक सवाल के जवाब में विवादित बयान देते हुए कहा कि उनके परिवार को थाने में मैंने कई बार छुड़वाया है। यदि संजीव बालियान में हिम्मत है तो वो पार्टी छोड़कर सरवाइव कर दिखाएं। यहां इस बात का जिक्र कर दें कि हाल ही में संजीव बालियान ने मलिक को लेकर कहा था कि उन्होंने ऐसी कोई भी पार्टी नहीं छोड़ी है जिसमें वह न गए हों। उन्हें राज्यपाल पद पर रहते हुए पुलवामा को लेकर आवाज उठानी चाहिए थी।

बीजेपी को हराने के लिए वोट डालें

दो दिन पहले हरियाणा के सांपला के छोटूराम संग्रहालय में आयोजित किसान कमेरा महापंचायत में उन्होंने कहा कि बीजेपी को हराने वालों को वोट डालें। उसके लिए मैं भी प्रयास कर रहा हूं। इतना ही नहीं, पूर्व राज्यपाल ने किसान नेता गुरनाम चढूनी ने भी 2024 में चुनाव लड़ने की रणनीति तैयार करने का आह्वान किया है।

Related Posts

पलामू कमिश्नर का ‘महा-एक्शन’: अस्पताल में तड़प रहा था बच्चा, गायब थे डॉक्टर; भड़कीं आयुक्त कुमूद सहाय ने रोका सबका वेतन, रमना ब्लॉक में भी काटा हड़कंप
Jharkhand

पलामू कमिश्नर का ‘महा-एक्शन’: अस्पताल में तड़प रहा था बच्चा, गायब थे डॉक्टर; भड़कीं आयुक्त कुमूद सहाय ने रोका सबका वेतन, रमना ब्लॉक में भी काटा हड़कंप

May 31, 2026
गढ़वा समाहरणालय में छलके आंसू, याद आया ‘कर्तव्यनिष्ठ’ कार्यकाल! ADC राज महेश्वरम और डिप्टी इलेक्शन ऑफिसर सुशील राय को मिली भावपूर्ण विदाई; DC बोले— “आने वाली पीढ़ियों के प्रेरणास्रोत हैं दोनों अफसर”
Jharkhand

गढ़वा समाहरणालय में छलके आंसू, याद आया ‘कर्तव्यनिष्ठ’ कार्यकाल! ADC राज महेश्वरम और डिप्टी इलेक्शन ऑफिसर सुशील राय को मिली भावपूर्ण विदाई; DC बोले— “आने वाली पीढ़ियों के प्रेरणास्रोत हैं दोनों अफसर”

May 31, 2026
गढ़वा की ‘सरस्वती’ को अतिक्रमणकारियों से मुक्त कराएंगे DC पशुपतिनाथ मिश्रा! नदी किनारे पहुंचे उपायुक्त ने चेताया— “यह सिर्फ सरकारी काम नहीं, जनआंदोलन है”
Jharkhand

गढ़वा की ‘सरस्वती’ को अतिक्रमणकारियों से मुक्त कराएंगे DC पशुपतिनाथ मिश्रा! नदी किनारे पहुंचे उपायुक्त ने चेताया— “यह सिर्फ सरकारी काम नहीं, जनआंदोलन है”

May 31, 2026

POPULAR NEWS

  • jagannath Rath Yatra

    मजार के सामने क्यों रुकती है भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा? जानिए इसके पीछे की कहानी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सपने में खुद की शादी और बारात देखना शुभ या अशुभ, जानें क्या है इसका मतलब?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 91 अंचल अधिकारियों का बड़ा तबादला: Jharkhand

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • राष्ट्रपति के द्वारा लेफ्टिनेंट जनरल शशांक शेखर मिश्रा को मिला परम विशिष्ट सेवा मेडल, झारखंड से है गहरा नाता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • धार्मिक स्थल पर भी कपल की अश्लीलता, कुंड में नहाने के दौरान किया… वायरल हो रहा वीडियो

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Lokmanch Live

Lokmanch Live provides exclusive top stories of the day, today headlines from politics, business, technology, education, sports and lifestyle.


Recent News

  • पलामू कमिश्नर का ‘महा-एक्शन’: अस्पताल में तड़प रहा था बच्चा, गायब थे डॉक्टर; भड़कीं आयुक्त कुमूद सहाय ने रोका सबका वेतन, रमना ब्लॉक में भी काटा हड़कंप
  • गढ़वा समाहरणालय में छलके आंसू, याद आया ‘कर्तव्यनिष्ठ’ कार्यकाल! ADC राज महेश्वरम और डिप्टी इलेक्शन ऑफिसर सुशील राय को मिली भावपूर्ण विदाई; DC बोले— “आने वाली पीढ़ियों के प्रेरणास्रोत हैं दोनों अफसर”
  • गढ़वा की ‘सरस्वती’ को अतिक्रमणकारियों से मुक्त कराएंगे DC पशुपतिनाथ मिश्रा! नदी किनारे पहुंचे उपायुक्त ने चेताया— “यह सिर्फ सरकारी काम नहीं, जनआंदोलन है”

Category

  • Bihar
  • Crime
  • Delhi
  • Entertainment
  • Health
  • Jharkhand
  • Lifestyle
  • MP/UP
  • National
  • Politics
  • Public Reporter
  • Sports
  • Top News
  • Uncategorized

Available on

Connect with us

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.

  • About us
  • Advertise
  • Career
  • Privacy Policy
  • Contact
lokmanch Live Logo
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.