Thursday, June 4, 2026
No Result
View All Result
Lokmanch Live
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result
Lokmanch Live
Home Jharkhand

SBI देगा झारखंड पुलिसकर्मियों को 50 लाख का निशुल्क दुर्घटना बीमा, किया गया एमओयू

August 22, 2023
in Jharkhand
SBI देगा झारखंड पुलिसकर्मियों को 50 लाख का निशुल्क दुर्घटना बीमा, किया गया एमओयू
Share on FacebookShare on Twitter

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया द्वारा झारखंड पुलिस में कार्यरत अधिकारी और सामान्य पुलिसकर्मियों की किसी दुर्घटना में मौत हो जाने पर परिजनों को 50 लाख रुपए की राशि दी जाएगी।  स्थायी या पूर्ण विकलांगता पर भी 50 लाख रुपए मिलेंगे। वहीं प्लेन दुर्घटना में किसी पुलिसकर्मी की मौत होती है तो उनके आश्रित परिजनो को 1 कराेड़ रुपए की राशि दी जाएगी। इसको लेकर झारखंड पुलिस और स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के बीच पुलिस सैलरी पैकेज के तहत सोमवार को एमओयू किया गया। एसबीआई की यह योजना आर्मी में भी लागू है।

दाे बच्चों काे उच्च शिक्षा के लिए अतिरिक्त 10 लाख रुपए

एमओयू के अनुसार राज्य के सभी पुलिसकर्मियों की दुर्घटना में मृत्यु होने पर आश्रित दाे बच्चों काे उच्च शिक्षा के लिए अतिरिक्त 10 लाख रुपए तथा दाे बेटी की शादी के लिए अधिकतम 10 लाख दिए जाने का प्रावधान किया गया है। नक्सल हिंसा, उग्रवादियों एवं अपराधियाें द्वारा किए गए हमलों में शहीद हाेने पर आश्रित को अतिरिक्त 10 लाख रुपए मिलेंगे, जाे 50 लाख के अतिरिक्त हाेगा। एमओयू के तहत भारतीय स्टेट बैंक की ओर से सभी पुलिसकर्मियों को रू-पे प्लेटिनम कार्ड भी उपलब्ध कराया जाएगा। इसके तहत दुर्घटना आदि में मौत हाेने पर 10 लाख रुपए का अतिरिक्त बीमा कवर उपलब्ध होगा।

कई गणमान्‍य थे उपस्थित

एमओयू के मौके पर पुलिस मुख्यालय की ओर से एडीजी मुख्यालय मुरारी लाल मीणा, एडीजी अभियान डा. संजय आनंदराव लाठकर, आईजी मुख्यालय मनोज कौशिक, आईजी मानवाधिकार अखिलेश झा, आईजी अभियान अमोल वीनुकांत होमकर, आईजी प्रोविजन प्रभात कुमार, डीआईजी कार्मिक अनुपु विजया लक्ष्मी, डीआईजी बजट डा. शम्स तबरेज के अलावा झारखंड पुलिस एसोसिएशन, झारखंड पुलिस मेंस एसोसिएशन, झारखंड चतुर्थवर्गीय कर्मचारी संघ व एसबीआइ पटना मंडल के मुख्य महाप्रबंधक शिव ओम दीक्षित, एसबीआइ रांची जोनल कार्यालय के महाप्रबंधक प्रभास बोस, रिजनल मैनेजर देवेश मित्तल, आलोक रंजन व कारपोरेट सैलरी रिलेशनशिप मैनेजर विकास कुमार पांडेय उपस्थित थे।

 

Related Posts

नहीं रहे जांबाज पूर्व IPS विद्यानंद मिश्रा: रांची में ली अंतिम सांस; राष्ट्रपति पुलिस पदक से सम्मानित अफसर के निधन से पुलिस महकमे में शोक की लहर, ARIPSO ने जताया गहरा दुख
Jharkhand

नहीं रहे जांबाज पूर्व IPS विद्यानंद मिश्रा: रांची में ली अंतिम सांस; राष्ट्रपति पुलिस पदक से सम्मानित अफसर के निधन से पुलिस महकमे में शोक की लहर, ARIPSO ने जताया गहरा दुख

June 3, 2026
“नदियों को कचरादान बनाया तो खैर नहीं!”— दानरो नदी में धुआं और गंदगी देख भड़के गढ़वा DC, नगर परिषद को मिला अल्टीमेटम
Jharkhand

“नदियों को कचरादान बनाया तो खैर नहीं!”— दानरो नदी में धुआं और गंदगी देख भड़के गढ़वा DC, नगर परिषद को मिला अल्टीमेटम

June 3, 2026
300 बालू घाटों से बरसेगा ₹3000 करोड़ का राजस्व, खदान दबाकर बैठने वाले माफियाओं की लीज होगी रद्द! CM हेमंत सोरेन का बड़ा आदेश— “झारखंड में बढ़ेगा सोने का उत्पादन, आवासीय स्कूलों के हॉस्टलों को मिलेगी कोयले की आंच”
Jharkhand

300 बालू घाटों से बरसेगा ₹3000 करोड़ का राजस्व, खदान दबाकर बैठने वाले माफियाओं की लीज होगी रद्द! CM हेमंत सोरेन का बड़ा आदेश— “झारखंड में बढ़ेगा सोने का उत्पादन, आवासीय स्कूलों के हॉस्टलों को मिलेगी कोयले की आंच”

June 3, 2026

POPULAR NEWS

  • jagannath Rath Yatra

    मजार के सामने क्यों रुकती है भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा? जानिए इसके पीछे की कहानी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सपने में खुद की शादी और बारात देखना शुभ या अशुभ, जानें क्या है इसका मतलब?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 91 अंचल अधिकारियों का बड़ा तबादला: Jharkhand

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • राष्ट्रपति के द्वारा लेफ्टिनेंट जनरल शशांक शेखर मिश्रा को मिला परम विशिष्ट सेवा मेडल, झारखंड से है गहरा नाता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • धार्मिक स्थल पर भी कपल की अश्लीलता, कुंड में नहाने के दौरान किया… वायरल हो रहा वीडियो

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Lokmanch Live

Lokmanch Live provides exclusive top stories of the day, today headlines from politics, business, technology, education, sports and lifestyle.


Recent News

  • नहीं रहे जांबाज पूर्व IPS विद्यानंद मिश्रा: रांची में ली अंतिम सांस; राष्ट्रपति पुलिस पदक से सम्मानित अफसर के निधन से पुलिस महकमे में शोक की लहर, ARIPSO ने जताया गहरा दुख
  • “नदियों को कचरादान बनाया तो खैर नहीं!”— दानरो नदी में धुआं और गंदगी देख भड़के गढ़वा DC, नगर परिषद को मिला अल्टीमेटम
  • 300 बालू घाटों से बरसेगा ₹3000 करोड़ का राजस्व, खदान दबाकर बैठने वाले माफियाओं की लीज होगी रद्द! CM हेमंत सोरेन का बड़ा आदेश— “झारखंड में बढ़ेगा सोने का उत्पादन, आवासीय स्कूलों के हॉस्टलों को मिलेगी कोयले की आंच”

Category

  • Bihar
  • Crime
  • Delhi
  • Entertainment
  • Health
  • Jharkhand
  • Lifestyle
  • MP/UP
  • National
  • Politics
  • Public Reporter
  • Sports
  • Top News
  • Uncategorized

Available on

Connect with us

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.

  • About us
  • Advertise
  • Career
  • Privacy Policy
  • Contact
lokmanch Live Logo
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.