Wednesday, April 8, 2026
No Result
View All Result
Lokmanch Live
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result
Lokmanch Live
Home Jharkhand

गढ़वा: एसडीएम ने किन्नर समूह के साथ ‘कॉफी संवाद’ में किया विचार-विमर्श

किन्नर समुदाय की समस्याओं पर चर्चा, शिक्षा, स्वरोजगार और स्वास्थ्य के मुद्दों पर मिले सुझाव

February 12, 2025
in Jharkhand, Top News
गढ़वा: एसडीएम ने किन्नर समूह के साथ ‘कॉफी संवाद’ में किया विचार-विमर्श
Share on FacebookShare on Twitter
  • एसडीएम ने किन्नर समूह को कॉफी पर आमंत्रित कर किया संवाद
  • ‘थर्ड जेंडर’ समुदाय की समस्याओं को सुना, सुझाव भी लिए
  • किन्नरों की शिक्षा, स्वरोजगार,पेंशन,पहचान पत्र आदि की दिशा में होगी पहल:एसडीओ

गढ़वा। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत इस सप्ताह के “कॉफी विद एसडीएम” में आमंत्रित समूह के रूप में क्षेत्र के किन्नर (थर्ड जेंडर) समुदाय के लोगों ने भाग लिया। बुधवार पूर्वाह्न 11:00 से 12:00 बजे के बीच आयोजित हुये इस कार्यक्रम में अनुमंडल पदाधिकारी संजय कुमार ने गढ़वा क्षेत्र में निवासरत थर्ड जेंडर/ किन्नर समुदाय के लोगों के साथ अपने सभाकक्ष में कॉफी के दौरान संवाद किया। इस दौरान आमंत्रित सदस्यों ने अपनी निजी समस्याओं के अलावा किन्नर समूह के कल्याण से जुड़े कुछ सामूहिक विषयों को रखा। एसडीओ श्री कुमार ने उपस्थित सभी को आश्वस्त किया कि उनकी समस्याओं और शिकायतों का यथासंभव निस्तारण करने का प्रयास किया जाएगा।

कल्याणकारी योजनाओं से जोड़ने का होगा प्रयास

एसडीओ संजय कुमार ने सभी किन्नर सदस्यों की विवरणी एकत्रित करते हुए सभी से अपील की कि वे सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं से जुड़ने के लिए पंजीकरण करवाने हेतु आगे आएं, जिले के संबंधित विभाग के पदाधिकारी उनकी हर संभव मदद करेंगे। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में सामान्य रूप से निवास कर रहे किन्नर सबसे पहले मतदाता सूची में अपना पंजीकरण जरूर करवायें।

आवास,आईकार्ड, स्वास्थ्य की समस्याएं को रखा

किन्नर समुदाय के लोगों ने अपने-अपने स्तर पर अलग-अलग समस्याओं और मांगों को रखा। गढ़वा की राधा किन्नर ने कहा कि उन्होंने कल्याणपुर के पास जमीन तो खरीद ली है किंतु उनके पास घर बनाने के लिए पैसे नहीं है इसलिए यदि आवास योजना से उनको लाभ मिल जाए तो बहुत अच्छा होगा। वही पिंकी किन्नर ने कहा कि उन लोगों के लिए पहचान पत्र उपलब्ध करवाया जाये। मुस्कान और लिपि किन्नर ने कहा कि उनके स्वास्थ्य के लिए आवश्यक पहल करते हुए सभी का आयुष्मान कार्ड बनवा दिया जाए। एसडीओ ने कहा कि उन सभी की मांगों को संबंधित पदाधिकारियों के पास अग्रसारित किया जा रहा है।

कैंप लगा कर दिया जाएगा लाभ

एसडीओ श्री कुमार ने उपस्थित किन्नर सदस्यों की समस्याओं को सुनकर कहा कि जल्द ही उनकी ज्यादातर मांगों के संदर्भ में कैंप लगाकर उन्हें संबंधित सरकारी योजनाओं का लाभ देने का प्रयास किया जाएगा।

थर्ड जेंडर समुदाय के लिए चल रही योजनाओं की दी जानकारी

कार्यक्रम के दौरान भारत सरकार के सामाजिक न्याय मंत्रालय एवं राज्य सरकार के विभागों द्वारा थर्ड जेंडर समुदाय के लिए चलाई जा रही योजनाओं जैसे स्माइल स्कीम आदि के बारे में विस्तार से बताया गया।

उच्च शिक्षा तथा स्वरोजगार की जताई इच्छा

कार्यक्रम में पहुंची सानिया किन्नर ने कहा कि वे 12वीं कक्षा पास हैं किंतु उनकी आगे पढ़ाई करने की बहुत इच्छा है। इसी तरह जूली किन्नर ने कहा कि वे ब्यूटीशियन का कोर्स कर स्वरोजगार करना चाहती हैं, इस पर एसडीओ ने कहा कि उन दोनों को आवश्यक सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।

जागरूकता कार्यक्रमों के एंबेसडर बनने की अपील

एसडीओ ने उपस्थित किन्नरों से अपील की कि वे विभिन्न सरकारी जागरूकता परक कार्यक्रमों जैसे मतदाता जागरूकता कार्यक्रम, सड़क सुरक्षा कार्यक्रम, स्वच्छ भारत मिशन आदि के ब्रांड एंबेसडर बन कर समाज में अपना रचनात्मक योगदान दें।

बयां किया दर्द

कुछ किन्नरों ने अपना दर्द बयां करते हुए कहा कि वे मजबूरी वश बधाई में मांग कर जीवन यापन कर रहे हैं, यदि मौका मिला तो वे भी मुख्यधारा में आकर स्वरोजगार या नौकरी करना चाहते हैं। उन्होंने खुशी जाहिर करते हुये कहा कि पहली बार उन्हें किसी सरकारी पदाधिकारी द्वारा इतने सम्मान के साथ आमंत्रित किया गया। राधा किन्नर ने कहा कि असली किन्नर लोग किसी से जोर जबरदस्ती पैसे नहीं मांगते किंतु कुछ नकली लोग किन्नर का रूप रखकर जोर जबरदस्ती पैसे मांगते हैं जिनके चलते उनकी भी छवि खराब होती है। इस पर एसडीओ ने सुझाव दिया कि ऐसे अराजक तत्वों की शिकायत वे 112 नंबर पर कर सकते हैं।

इस कार्यक्रम के दौरान राधा, सिमरन, पिंकी, सानिया, गंगा, जूली, मुस्कान, लिपि, श्रद्धा, पीहू आदि ने अपने विचार रखे। इस दौरान पत्रकार दीपक सिंहा, जिला बाल संरक्षण पदाधिकारी एवं जिला समन्वयक भी मौजूद रहें।

 

Related Posts

धान अधिप्राप्ति घोटाले पर गढ़वा प्रशासन की सख्त कार्रवाई! मझिआंव FPO की 25% कमीशन कटौती, लाइसेंस रद्द करने की प्रक्रिया शुरू, कम्प्यूटर ऑपरेटर कार्यमुक्त
Jharkhand

धान अधिप्राप्ति घोटाले पर गढ़वा प्रशासन की सख्त कार्रवाई! मझिआंव FPO की 25% कमीशन कटौती, लाइसेंस रद्द करने की प्रक्रिया शुरू, कम्प्यूटर ऑपरेटर कार्यमुक्त

April 3, 2026
मंडल डैम के शेष कार्यों पर उपायुक्त की सख्ती! विस्थापित परिवारों को मुआवजा और पुनर्वास शीघ्र पूरा करने के सख्त निर्देश
Jharkhand

मंडल डैम के शेष कार्यों पर उपायुक्त की सख्ती! विस्थापित परिवारों को मुआवजा और पुनर्वास शीघ्र पूरा करने के सख्त निर्देश

April 2, 2026
गढ़वा में अनुकंपा नियुक्ति पर बड़ा फैसला! 8 आश्रितों को मिली नौकरी की सिफारिश, उपायुक्त ने पारदर्शिता पर दिया सख्त निर्देश
Jharkhand

गढ़वा में अनुकंपा नियुक्ति पर बड़ा फैसला! 8 आश्रितों को मिली नौकरी की सिफारिश, उपायुक्त ने पारदर्शिता पर दिया सख्त निर्देश

April 2, 2026

POPULAR NEWS

  • jagannath Rath Yatra

    मजार के सामने क्यों रुकती है भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा? जानिए इसके पीछे की कहानी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सपने में खुद की शादी और बारात देखना शुभ या अशुभ, जानें क्या है इसका मतलब?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 91 अंचल अधिकारियों का बड़ा तबादला: Jharkhand

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • राष्ट्रपति के द्वारा लेफ्टिनेंट जनरल शशांक शेखर मिश्रा को मिला परम विशिष्ट सेवा मेडल, झारखंड से है गहरा नाता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • धार्मिक स्थल पर भी कपल की अश्लीलता, कुंड में नहाने के दौरान किया… वायरल हो रहा वीडियो

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Lokmanch Live

Lokmanch Live provides exclusive top stories of the day, today headlines from politics, business, technology, education, sports and lifestyle.


Recent News

  • मां कामाख्या के चरणों में झुके मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन! गुवाहाटी में की पूजा-अर्चना, झारखंडवासियों की सुख-समृद्धि एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना
  • गढ़वा में जनसुनवाई कार्यक्रम स्थगित! 07 अप्रैल का कार्यक्रम रद्द, प्रशासन ने जताया खेद – नई तारीख शीघ्र घोषित होगी
  • 09 अप्रैल को साहिबगंज में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन – हजारों लंबित मामलों का एक दिन में निस्तारण, DC-SP सहित सभी विभागों के अधिकारी होंगे शामिल

Category

  • Bihar
  • Crime
  • Delhi
  • Entertainment
  • Health
  • Jharkhand
  • Lifestyle
  • MP/UP
  • National
  • Politics
  • Public Reporter
  • Sports
  • Top News
  • Uncategorized

Available on

Connect with us

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.

  • About us
  • Advertise
  • Career
  • Privacy Policy
  • Contact
lokmanch Live Logo
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.