Sunday, May 3, 2026
No Result
View All Result
Lokmanch Live
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result
Lokmanch Live
Home Jharkhand

गढ़वा: मैट्रिक और इंटरमीडिएट परीक्षा के लिए लागू हुई निषेधाज्ञा: एसडीएम का सख्त कदम

सदर अनुमंडल क्षेत्र के 21 परीक्षा केंद्रों पर निषेधाज्ञा लागू, 100 मीटर के दायरे में रहेगा प्रतिबंध

February 9, 2025
in Jharkhand, Top News
गढ़वा: मैट्रिक और इंटरमीडिएट परीक्षा के लिए लागू हुई निषेधाज्ञा: एसडीएम का सख्त कदम
Share on FacebookShare on Twitter
  • मैट्रिक व इंटरमीडिएट परीक्षा को लेकर एसडीएम ने लागू की निषेधाज्ञा
  • सदर अनुमंडल क्षेत्र के 21 परीक्षा केंद्रों के 100 मीटर दायरे में रहेगी निषेधाज्ञा

गढ़वा। झारखंड अधिविद्य परिषद रांची के तत्वाधान में वार्षिक माध्यमिक परीक्षा 2025 एवं इंटरमीडिएट (कला, विज्ञान एवं वाणिज्य) परीक्षा 2025 का आयोजन दिनांक 11 फरवरी से 3 मार्च 2025 तक विभिन्न तिथियों में क्रमशः प्रथम व द्वितीय पाली में प्रस्तावित हैं। गढ़वा सदर अनुमंडल क्षेत्र में उक्त परीक्षाएं 21 विभिन्न परीक्षा केंद्रों में संचालित होंगी। परीक्षाएं कदाचार मुक्त, भयमुक्त और शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हों, इसको लेकर अनुमंडल दंडाधिकारी संजय कुमार ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 की धारा 163 के अंतर्गत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए 11 फरवरी से 3 मार्च के बीच पड़ने वाली विभिन्न परीक्षा तिथियों पर सुबह 7:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक सभी 21 परीक्षा केंद्रों की 100 मीटर की परिधि में निषेधाज्ञा लागू की है।
निषेधाज्ञा के तहत परीक्षा केंद्रों से संबंधित विद्यालय परिसरों में किसी प्रकार का अनाधिकृत प्रवेश वर्जित रहेगा। परीक्षा हाल में इलेक्ट्रॉनिक गैजेट, डिजिटल घड़ी, मोबाइल फोन, ईयरफोन, पेन ड्राइव, कैलकुलेटर आदि ले जाना वर्जित होगा। किसी प्रकार का हरवे हथियार जैसे लाठी, डंडा भाला, गड़ासा, तीर धनुष आदि लेकर विद्यालय परिसर में प्रवेश करना या चलना प्रतिबंधित रहेगा। किसी प्रकार का आग्नेयास्त्र, अस्त्र-शस्त्र, विस्फोटक पदार्थ लेकर चलना या प्रवेश करना भी प्रतिबंधित रहेगा, हालांकि सुरक्षा संबंधी सरकारी कार्य में लगे पुलिस पदाधिकारियों और कर्मचारियों को इसमें छूट रहेगी। परीक्षा केंद्रों की उक्त परिधि में परीक्षा तिथि के दिन लाउडस्पीकर एवं वाद्ययंत्रों का प्रयोग पूर्णत: वर्जित रहेगा।
एसडीओ श्री कुमार ने बताया कि सदर अनुमंडल क्षेत्र के जिन 21 केन्द्रों पर परीक्षा प्रस्तावित है उनमें से सात केंद्र गढ़वा प्रखंड के अंतर्गत आते हैं, जबकि मेराल प्रखंड के अंतर्गत तीन, डंडई में तीन, मझिआंव में चार तथा कांडी प्रखंड में चार परीक्षा केंद्र अवस्थित हैं।

 

Related Posts

श्री शिवाला सेवा समिति ने मुख्यमंत्री से की शिष्टाचार भेंट; 5 मई से सुकुरहुटू में शुरू होगा आध्यात्मिक महासंगम।
Jharkhand

श्री शिवाला सेवा समिति ने मुख्यमंत्री से की शिष्टाचार भेंट; 5 मई से सुकुरहुटू में शुरू होगा आध्यात्मिक महासंगम।

May 3, 2026
सांसद सुखदेव भगत के पुत्र के रिसेप्शन में जुटे दिग्गज; मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन ने दीं शुभकामनाएं।
Jharkhand

सांसद सुखदेव भगत के पुत्र के रिसेप्शन में जुटे दिग्गज; मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन ने दीं शुभकामनाएं।

May 3, 2026
गढ़वा में जनसुनवाई में भारी भीड़! 40 साल पुरानी भूमि कब्जे, राशन कार्ड और फर्जी शौचालय निर्माण की शिकायतें आईं सामने
Jharkhand

गढ़वा में जनसुनवाई में भारी भीड़! 40 साल पुरानी भूमि कब्जे, राशन कार्ड और फर्जी शौचालय निर्माण की शिकायतें आईं सामने

May 3, 2026

POPULAR NEWS

  • jagannath Rath Yatra

    मजार के सामने क्यों रुकती है भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा? जानिए इसके पीछे की कहानी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सपने में खुद की शादी और बारात देखना शुभ या अशुभ, जानें क्या है इसका मतलब?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 91 अंचल अधिकारियों का बड़ा तबादला: Jharkhand

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • राष्ट्रपति के द्वारा लेफ्टिनेंट जनरल शशांक शेखर मिश्रा को मिला परम विशिष्ट सेवा मेडल, झारखंड से है गहरा नाता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • धार्मिक स्थल पर भी कपल की अश्लीलता, कुंड में नहाने के दौरान किया… वायरल हो रहा वीडियो

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Lokmanch Live

Lokmanch Live provides exclusive top stories of the day, today headlines from politics, business, technology, education, sports and lifestyle.


Recent News

  • श्री शिवाला सेवा समिति ने मुख्यमंत्री से की शिष्टाचार भेंट; 5 मई से सुकुरहुटू में शुरू होगा आध्यात्मिक महासंगम।
  • सांसद सुखदेव भगत के पुत्र के रिसेप्शन में जुटे दिग्गज; मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन ने दीं शुभकामनाएं।
  • गढ़वा में जनसुनवाई में भारी भीड़! 40 साल पुरानी भूमि कब्जे, राशन कार्ड और फर्जी शौचालय निर्माण की शिकायतें आईं सामने

Category

  • Bihar
  • Crime
  • Delhi
  • Entertainment
  • Health
  • Jharkhand
  • Lifestyle
  • MP/UP
  • National
  • Politics
  • Public Reporter
  • Sports
  • Top News
  • Uncategorized

Available on

Connect with us

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.

  • About us
  • Advertise
  • Career
  • Privacy Policy
  • Contact
lokmanch Live Logo
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.