Monday, April 13, 2026
No Result
View All Result
Lokmanch Live
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result
Lokmanch Live
Home Jharkhand

डीएसपीएमयू में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस एंड मशीन लर्निंग विषय पर सेमिनार सह कार्यशाला का आयोजन

April 25, 2024
in Jharkhand
Share on FacebookShare on Twitter

आज अपराह्न 2 बजे dr श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय, रांची के एमसीए और एमएससी आई टी विभाग के तत्वावधान में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस एंड मशीन लर्निंग विषय पर एक कार्यशाला सह सेमिनार का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए विश्वविद्यालय के कुलपति dr तपन कुमार शांडिल्य ने विस्तार से इस विषय पर प्रकाश डालते हुए कहा कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की शुरुआत 1950 के दशक में हुई थी। लेकिन इसकी महत्ता को 1970 के दशक में पहचान मिली। उन्होंने इसके शाब्दिक अर्थ को परिभाषित करते हुए कहा कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का अर्थ है, कृत्रिम तरीके से विकसित की गई बौद्धिक क्षमता।

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस शैशवावस्था में हैं

उन्होंने आगे अपने संबोधन में कहा कि वर्तमान में भारत में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस शैशवावस्था में हैं और देश में इसे लेकर कई दिशाओं में प्रयोग किए जा रहे है। भविष्य में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की रचना की जाएगी जो कि मनुष्यों के मस्तिष्क से अधिक तेज है। आमंत्रित मुख्य वक्ता के रूप में सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड के कंप्यूटर साइंस विभाग के प्रोफेसर dr सुभाष चंद्र यादव ने काफी विस्तार से पावर प्वाइंट और स्लाइड प्रस्तुति के द्वारा उपस्थित विद्यार्थियों के साथ आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस एंड मशीन लर्निंग पर संवाद करते हुएअपने विचार रखें।

 

चर्चा करते हुए कहा कि

उन्होंने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के जनक जॉन मैकार्थों के कथन की चर्चा करते हुए कहा कि यह कंप्यूटर प्रोग्राम को बनाने का विज्ञान और अभियांत्रिकी है अर्थात यह मशीनों द्वारा प्रदर्शित किया गया इंटेलिजेंस है। उन्होंने कहा कि आनेवाले समय में विकास को गति देने और लोगो को बेहतर तकनीकी सुविधा देने के लिए इसका अधिकाधिक प्रयोग किया जा सकेगा। इसके पूर्व एमसीए विभाग के पाठ्यक्रम समन्वयक dr अशोक कुमार आचार्य ने विषय प्रवेश करते हुए अतिथियों का स्वागत किया। मौके पर dr आई एन साहू, dr राहुल देव साव, dr जेपी शर्मा, dr अभय कृष्ण सिंह सहित एमसीए विभाग के शिक्षक और विद्यार्थी मौजूद थे।

Related Posts

हर शनिवार को थाना दिवस! पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर गढ़वा में जमीन विवादों का तेज निपटारा, आमजन से अपील – थाने पहुंचकर लें समाधान
Jharkhand

हर शनिवार को थाना दिवस! पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर गढ़वा में जमीन विवादों का तेज निपटारा, आमजन से अपील – थाने पहुंचकर लें समाधान

April 12, 2026
वीर शहीद सिदो-कान्हू को भावपूर्ण श्रद्धांजलि! मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन एवं कल्पना सोरेन ने मोरहाबादी स्थित प्रतिमा पर अर्पित किया माल्यार्पण
Jharkhand

वीर शहीद सिदो-कान्हू को भावपूर्ण श्रद्धांजलि! मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन एवं कल्पना सोरेन ने मोरहाबादी स्थित प्रतिमा पर अर्पित किया माल्यार्पण

April 11, 2026
गढ़वा में समाज कल्याण योजनाओं की समीक्षा बैठक: आंगनबाड़ी केंद्रों, पोषण, PM-JANMAN और महिलाओं-बच्चों की योजनाओं पर विशेष फोकस
Jharkhand

गढ़वा में समाज कल्याण योजनाओं की समीक्षा बैठक: आंगनबाड़ी केंद्रों, पोषण, PM-JANMAN और महिलाओं-बच्चों की योजनाओं पर विशेष फोकस

April 11, 2026

POPULAR NEWS

  • jagannath Rath Yatra

    मजार के सामने क्यों रुकती है भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा? जानिए इसके पीछे की कहानी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सपने में खुद की शादी और बारात देखना शुभ या अशुभ, जानें क्या है इसका मतलब?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 91 अंचल अधिकारियों का बड़ा तबादला: Jharkhand

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • राष्ट्रपति के द्वारा लेफ्टिनेंट जनरल शशांक शेखर मिश्रा को मिला परम विशिष्ट सेवा मेडल, झारखंड से है गहरा नाता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • धार्मिक स्थल पर भी कपल की अश्लीलता, कुंड में नहाने के दौरान किया… वायरल हो रहा वीडियो

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Lokmanch Live

Lokmanch Live provides exclusive top stories of the day, today headlines from politics, business, technology, education, sports and lifestyle.


Recent News

  • हर शनिवार को थाना दिवस! पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर गढ़वा में जमीन विवादों का तेज निपटारा, आमजन से अपील – थाने पहुंचकर लें समाधान
  • वीर शहीद सिदो-कान्हू को भावपूर्ण श्रद्धांजलि! मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन एवं कल्पना सोरेन ने मोरहाबादी स्थित प्रतिमा पर अर्पित किया माल्यार्पण
  • गढ़वा में समाज कल्याण योजनाओं की समीक्षा बैठक: आंगनबाड़ी केंद्रों, पोषण, PM-JANMAN और महिलाओं-बच्चों की योजनाओं पर विशेष फोकस

Category

  • Bihar
  • Crime
  • Delhi
  • Entertainment
  • Health
  • Jharkhand
  • Lifestyle
  • MP/UP
  • National
  • Politics
  • Public Reporter
  • Sports
  • Top News
  • Uncategorized

Available on

Connect with us

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.

  • About us
  • Advertise
  • Career
  • Privacy Policy
  • Contact
lokmanch Live Logo
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.