सरायकेला : सरायकेला खरसावां जिले के दो दिवसीय दौरे पर सरायकेला पहुंची झारखंड विधानसभा की प्राक्कलन समिति ने सरायकेला परिसदन सभागार में जिले के सभी वरीय पदाधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक समिति के सभापति निरल पुरती एवं सदस्य अमर कुमार बाउरी ने की।
विभिन्न विभागों की समीक्षा
उन्होंने क्रमवार सभी विभागों जैसे विशेष प्रमंडल, पथ निर्माण विभाग, भवन प्रमंडल, आरईओ, स्वास्थ्य विभाग, शिक्षा विभाग, समाज कल्याण, पेयजल एवं स्वच्छता विभाग, समाज कल्याण विभाग, पेयजल एवं स्वच्छता, स्वास्थ्य विभाग, कल्याण, लघु सिंचाई, उर्जा, भूमि संरक्षण, लघु सिंचाई, ग्रामीण विकास विभाग, राजस्व, खनन जिला परिषद आदि द्वारा किए जा रहे कार्यों, कार्य कि प्रगति एवं समय सीमा के संबंध में विस्तार से समीक्षा किया। वही समिति जिले के विभिन्न क्षेत्रों में भ्रमण कर संचालित विभिन्न योजनाओं का निरीक्षण भी करेगी।









