सरायकेला खरसावां : जिले के टाटा- कांड्रा मुख्य मार्ग स्थित गम्हरिया डीवीसी मोड़ के पास बीती देर रात सड़क पर ब्रेकडाउन होकर खड़े एक ट्रक में होंडा अमेज कार ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में कार के परखच्चे उड़ गए। जिसमें कार चालक गंभीर रूप से जख्मी हो गया।
बताया जाता है कि डीवीसी मोड़ के पास घना अंधेरा होने के चलते तेज गति से आ रहे कार चालक को समझ नहीं आया। इस बीच तेज गति होने के चलते कार की जोरदार टक्कर ट्रक से हो गई। जिसमें होंडा अमेज़ कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। एयर बैग खुलने के कार सवार चालक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। इसके बाद घटना स्थल पर पहुंचे स्थानीय लोगों ने पुलिस और एंबुलेंस को दुर्घटना की जानकारी दी। जिसके बाद कार चालक को एंबुलेंस से अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गौरतलब है कि इस सड़क पर अक्सर ब्रेकडाउन या सड़क किनारे बड़े वाहन खड़े होने के चलते दुर्घटनाएं हो जाती है।









