सरायकेला : झारखंड राज्य विद्युत नियामक आयोग द्वारा आदित्यपुर सहित सरायकेला खरसावां जिला में टाटा स्टील यूआईएसएल (पूर्व में जुस्को) के वित्तीय वर्ष 2022-2023 और 2023-2024 के लिए नये टैरिफ के लिए आदित्यपुर स्थित ऑटो क्लस्टर सभागार में विद्युत वितरण दर निर्धारण हेतु जन सुनवाई हुई। इसमें मुख्य रूप से आयोग के अध्यक्ष (सेवानिवृत जज) अमिताभ कुमार गुप्ता, तकनीकी सदस्य अतुल कुमार व वित्त सदस्य महेंद्र प्रसाद उपस्थित थे।
इस मौके पर टाटा स्टील यूआईएसएल के एमडी रितुराज सिन्हा, जुस्को पावर डिवीजन के महाप्रबंधक वीपी सिंह, सीएफओ मनीष कुमार अग्रवाल, कॉरपोरेट कम्युनिकेशन हेड प्रतीक कुमार सिंह व जुस्को पावर के राकेश पांडेय आदि पदाधिकारी उपस्थित थे। इस जनसुनवाई में टाटा स्टील यूआईएसएल के वित्तीय वर्ष 2022-23 और 2023-24 में बिजली दर में नये वृद्धि के लिए प्रस्ताव दिया गया, जिसमें उपस्थित कई लोगों ने अपनी-अपनी बातें रखीं और महत्वपूर्ण सुझाव दिये।










