Saturday, November 15, 2025
No Result
View All Result
Lokmanch Live
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result
Lokmanch Live
Home Jharkhand

सीएम हेमंत सोरेन से अंतरराष्ट्रीय पैरा थ्रो बॉल प्रतियोगिता में चयनित झारखंड के सात दिव्यांग खिलाड़ियों ने की मुलाकात

राज्य सरकार की ओर से झारखंड के खिलाड़ियों को हर संभव मदद

July 21, 2023
in Jharkhand, Sports, Top News
सीएम हेमंत सोरेन से अंतरराष्ट्रीय पैरा थ्रो बॉल प्रतियोगिता में चयनित झारखंड के सात दिव्यांग खिलाड़ियों ने की मुलाकात
Share on FacebookShare on Twitter

रांची : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से आज कांके रोड रांची स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में मलेशिया में आयोजित होने वाले अंतरराष्ट्रीय पैरा थ्रो बॉल प्रतियोगिता में चयनित झारखंड के सात दिव्यांगजन खिलाड़ियों ने मुलाकात की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने खिलाड़ियों को अपनी और से हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

सीएम हेमंत सोरेन ने खिलाड़ियों को दी शुभकामनाएं

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह बहुत ही खुशी की बात है कि हमारे राज्य के ग्रामीण क्षेत्रों से चयनित दिव्यांग खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आयोजित होने वाले पैरा थ्रो बॉल प्रतियोगिता में प्रदर्शन करने का मौका मिल रहा है। मुख्यमंत्री ने विश्वास जताया कि मलेशिया में आयोजित इस प्रतियोगिता में झारखंड से चयनित इन सभी खिलाड़ियों का प्रदर्शन उत्कृष्ट रहेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार ने यहां के खिलाड़ियों के विकास के लिए एक बेहतर खेल नीति बनाई है। इस नई खेल नीति का मुख्य उद्देश्य खिलाड़ियों को अधिक से अधिक मदद पहुंचाकर उन्हें अंतरराष्ट्रीय फलक पर पहचान देना है।

आपके साथ सदैव खड़ी है राज्य सरकार- सीएम हेमंत

इस अवसर पर मुलाकात करने पहुंचे पैरा थ्रो बॉल खिलाड़ी प्रतिमा तिर्की, अनीता तिर्की, तारामणि लकड़ा, असुंता टोप्पो, महिमा उरांव, जयश्री, सनोज महतो एवं कोच मुकेश कंचन से मुख्यमंत्री ने व्यक्तिगत परिचय लिया। मुख्यमंत्री ने चयनित खिलाड़ियों से कहा कि राज्य सरकार की ओर से आप सभी को हर संभव मदद दी जाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि आप प्रतियोगिता में अपना शत-प्रतिशत दें, राज्य सरकार आपके साथ सदैव खड़ी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आपको आने वाले दिनों में कोई भी समस्या हो तो राज्य सरकार के साथ अवश्य समन्वय बनाएं, नई खेल नीति के तहत आपकी समस्याओं का समाधान किया जाएगा।

इस अवसर पर मुख्य रूप से खिजरी विधायक राजेश कच्छप, पैरा थ्रो बॉल एसोसिएशन झारखंड की सचिव सरिता सिन्हा एवं सोदाग पंचायत के मुखिया पतरस तिर्की उपस्थित थे।

Related Posts

गढ़वा समाहरणालय में ‘रक्तदान महोत्सव’: DC- DTO- सिविल सर्जन ने भी डोनेट किया, झारखंड@25  पर 100+ यूनिट—जनसंपर्क अधिकारी पंकज गिरी बने हीरो!
Jharkhand

गढ़वा समाहरणालय में ‘रक्तदान महोत्सव’: DC- DTO- सिविल सर्जन ने भी डोनेट किया, झारखंड@25 पर 100+ यूनिट—जनसंपर्क अधिकारी पंकज गिरी बने हीरो!

November 14, 2025
गढ़वा में DC की ‘जनता दरबार’ में आंसुओं का सैलाब: दिव्यांग को अबुआ आवास, नक्सली पीड़ित को मुआवजा, राशन कार्ड के लिए रो पड़ी सोनम—सबकी फरियाद सुनी!
Jharkhand

गढ़वा में DC की ‘जनता दरबार’ में आंसुओं का सैलाब: दिव्यांग को अबुआ आवास, नक्सली पीड़ित को मुआवजा, राशन कार्ड के लिए रो पड़ी सोनम—सबकी फरियाद सुनी!

November 14, 2025
झारखंड हाइकोर्ट : CM हेमन्त सोरेन को मिला VIP इनवाइट, 15 नवंबर को रांची में सिल्वर जुबली का ग्रैंड सेलिब्रेशन!
Jharkhand

झारखंड हाइकोर्ट : CM हेमन्त सोरेन को मिला VIP इनवाइट, 15 नवंबर को रांची में सिल्वर जुबली का ग्रैंड सेलिब्रेशन!

November 14, 2025

POPULAR NEWS

  • jagannath Rath Yatra

    मजार के सामने क्यों रुकती है भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा? जानिए इसके पीछे की कहानी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सपने में खुद की शादी और बारात देखना शुभ या अशुभ, जानें क्या है इसका मतलब?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 91 अंचल अधिकारियों का बड़ा तबादला: Jharkhand

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • राष्ट्रपति के द्वारा लेफ्टिनेंट जनरल शशांक शेखर मिश्रा को मिला परम विशिष्ट सेवा मेडल, झारखंड से है गहरा नाता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • धार्मिक स्थल पर भी कपल की अश्लीलता, कुंड में नहाने के दौरान किया… वायरल हो रहा वीडियो

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Lokmanch Live

Lokmanch Live provides exclusive top stories of the day, today headlines from politics, business, technology, education, sports and lifestyle.


Recent News

  • गढ़वा समाहरणालय में ‘रक्तदान महोत्सव’: DC- DTO- सिविल सर्जन ने भी डोनेट किया, झारखंड@25 पर 100+ यूनिट—जनसंपर्क अधिकारी पंकज गिरी बने हीरो!
  • गढ़वा में DC की ‘जनता दरबार’ में आंसुओं का सैलाब: दिव्यांग को अबुआ आवास, नक्सली पीड़ित को मुआवजा, राशन कार्ड के लिए रो पड़ी सोनम—सबकी फरियाद सुनी!
  • झारखंड हाइकोर्ट : CM हेमन्त सोरेन को मिला VIP इनवाइट, 15 नवंबर को रांची में सिल्वर जुबली का ग्रैंड सेलिब्रेशन!

Category

  • Bihar
  • Crime
  • Delhi
  • Entertainment
  • Health
  • Jharkhand
  • Lifestyle
  • MP/UP
  • National
  • Politics
  • Public Reporter
  • Sports
  • Top News
  • Uncategorized

Available on

Connect with us

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.

  • About us
  • Advertise
  • Career
  • Privacy Policy
  • Contact
lokmanch Live Logo
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.