झारखंड में भीषण गर्मी और हीटवेव के थपेड़ों से आमजनों की परेशानी लगातार बढ़ रही है। राहत की बात यह है कि झारखंड में प्री-मानसून गतिविधियां जल्द शुरू होने के संकेत मिलने लगे हैं। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार अगले 5 दिनों तक अधिकतम तापमान कोई बदलाव नहीं देखा गया।राज्य के अधिकतर जिलों में दक्षिणी हिस्से यानी पूर्वी व पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा और सरायकेला खरसावां, उत्तर पश्चिमी यानी पलामू, गढ़वा, चतरा, कोडरमा, लातेहार और लोहरदगा में हीट वेव का असर रहेगा। मौसम विज्ञान केंद्र रांची के अनुसार अगले पांच दिनों तक अधिकतम तापमान में कोई बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। इस दौरान राज्य के उत्तरी पूर्वी और मध्यम भागों में हल्के से मध्यम दर्जे की वर्षा की संभावना है।
रांची मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक अभिषेक आनंद का मौसम पूर्वानुमान
रांची मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने मौसम पूर्वानुमान के अनुसार कहा आने वाले 18 जून से पूर्वी भारत में मॉनसून के विस्तार के साथ झारखंड में ही मानसून आने की संभावना है संथाल के इलाके से 20 जून और 21 जून से पूरे झारखंड में मानसून की अनुकूल स्थिति बन रही है और मॉनसून की बारिश होने की संभावना है पूर्वानुमान के अनुसार 16 से 20 तारीख तक राज्य के कुछ कुछ हिस्सों में हल्की बारिश होने की संभावना है 16 जून और 17 जून को झारखंड के कुछ भागों मे हीटवेव चलने की संभावना है आने वाली 19 जून तक राज्य में हीटवेव और गर्मी का प्रकोप देखने को मिलेगा.
ये भी पढ़ें :- झारखंड कांग्रेस का अगला प्रदेश अध्यक्ष कौन? सुबोध कांत, बंधु तिर्की सहित कई नामों पर चर्चा










