Saturday, May 16, 2026
No Result
View All Result
Lokmanch Live
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result
Lokmanch Live
Home Jharkhand

लाखों की भीड़ ने दी दिशोम गुरु शिबू सोरेन को श्रद्धांजलि: नेमरा में भावुक संस्कार भोज

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने जताया आभार, विशिष्ट मेहमानों ने साझा किए गुरुजी के साथ अनुभव

August 17, 2025
in Jharkhand, Top News
लाखों की भीड़ ने दी दिशोम गुरु शिबू सोरेन को श्रद्धांजलि: नेमरा में भावुक संस्कार भोज
Share on FacebookShare on Twitter

◆ स्मृति शेष दिशोम गुरु शिबू सोरेन जी के संस्कार भोज में उमड़ी लाखों लोगों की भीड़, बाबा को किया नमन और दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि
===============
◆ मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने सभी आगंतुकों का जताया आभार, कहा- कठिन परिस्थितियों में लोग हमारे साथ जिस तरह खड़े रहे, उससे मुझे और मेरे परिवार को मिला संबल
===============
◆ स्मृति शेष दिशोम गुरु जी के संस्कार भोज में शामिल हुए कई विशिष्ट मेहमान, दी श्रद्धांजलि, गुरुजी के साथ अपने संबंधों और अनुभवों को किया साझा
===============
◆ राज्य के कोने कोने से आये लोगों ने दिशोम गुरु जी के अद्वितीय योगदान को किया स्मरण, कहा-उन्हें हम ना हम कभी भूले थे, ना भूले हैं और ना ही भूलेंगे

===============
नेमरा की माटी आज फिर भावुक हो उठी, जब लाखों की संख्या में आगंतुक यहां अपने महानायक स्मृति शेष दिशोम गुरु शिबू सोरेन जी को नमन करने उमड़ पड़े थे। सभी ने स्मृति शेष दिशोम गुरु जी की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके अद्वितीय योगदान को स्मरण किया।

  • मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने सभी आगंतुकों का जताया आभार

मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने स्मृति शेष शिबू सोरेन जी के संस्कार भोज में शामिल होने के लिए राज्य के कोने – कोने से आए लोगों के प्रति आभार जताया। उन्होंने कहा कि बाबा जब नई दिल्ली के एक अस्पताल में जिंदगी के लिए संघर्ष कर रहे थे, उन कठिन परिस्थितियों में राज्य वासियों का हमारे परिवार को संबल प्राप्त हुआ उसे कभी भूल नहीं सकता हूं। लोगों ने बाबा की जिंदगी के लिए दुआएं की, लेकिन ईश्वर को शायद कुछ और मंजूर था। आज दिशोम गुरु हमारे बीच नहीं है, लेकिन उनके अंत्येष्टि संस्कार से लेकर आज के संस्कार भोज में लाखों लोगों का शामिल होना, पूरे श्राद्ध कर्म के दौरान नेमरा आकर उनका हमारे साथ खड़े रहने से हमें और हमारे घर- परिवार को दुःख की इस घड़ी में काफी आत्मबल मिला। राज्य की जनता जिस तरह हमारे साथ हर पल मौजूद रही, वह यह बताने के लिए काफी है कि उनका “बाबा” से कितना गहरा लगाव था। “बाबा” भले ही हमें हमेशा- हमेशा के लिए छोड़कर चले गए हैं, लेकिन, इस राज्य के मार्गदर्शक एवं पथ प्रदर्शक के रूप में वे सदैव याद रखे जाएंगे।

  • विशिष्ट मेहमानों के साथ लाखों आमजन हुए शामिल, स्मृति शेष दिशोम गुरु शिबू सोरेन जी को किया नमन

स्मृति शेष दिशोम गुरुजी के संस्कार भोज में अनेक अति विशिष्ट एवं विशिष्ट मेहमानों के साथ लाखों की संख्या में आमजन शामिल हुए। इनमें झारखंड के राज्यपाल श्री संतोष कुमार गंगवार, केंद्रीय रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह, तेलंगाना के मुख्यालय श्री रेवंत रेड्डी सहित कई मंत्रीगण, सांसदगण, विधायकगण, पूर्व मंत्री, सांसद एवं पूर्व विधायकगण, पदाधिकारीगण तथा प्रबुद्धजन शामिल थे। सभी ने दिशोम गुरु शिबू सोरेन जी की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर विनम्र श्रद्धांजलि दी और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से कामना की।। उन्होंने मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन और परिजनों से मुलाकात कर संवेदना व्यक्त की। उन्होंने “गुरुजी” के साथ अपने संबंधों, बिताये गए पलों तथा अनुभवों को साझा किया । उन्होंने कहा कि वे सिर्फ झारखंड हित की बातें करते थे। उनका इस तरह दुनिया को अलविदा कहना इस राज्य के लिए अपूरणीय क्षति है।

  • संघर्ष और त्याग की मिसाल थे बाबा

संस्कार भोज में सम्मिलित लोग “दिशोम गुरु जी” की जिंदगी और व्यक्तित्व की ही बातें करते दिखे। उनका कहना था कि उनका जीवन संघर्षों से भरा था, लेकिन उन्होंने संघर्ष को ही अपना हथियार बनाया । ” बाबा” का पूरा जीवन इस राज्य की खातिर समर्पित रहा। वे एक तरफ त्याग और संघर्ष की मिसाल थे तो दूसरी तरफ आदिवासी चेतना के वाहक। शोषण एवं अत्याचार के खिलाफ उलगुलान उनकी पहचान बनी तो झारखंड आंदोलन के अग्रदूत भी थे। झारखंड अलग राज्य बना तो यह उनके ही आंदोलन की ही देन है। वे एक कुशल नेतृत्वकर्ता तथा संगठन कर्ता थे। उन्हें हम ना हम कभी भूले थे, ना भूले हैं और ना ही भूलेंगे। वे हमेशा हमारे दिलों में रहेंगे। उनके आदर्शों को हम अपने जीवन में आत्मसात करें। उनके दिखाए मार्ग पर चलें, यही उन्हें सबसे बड़ी श्रद्धांजलि होगी। दिशोम गुरु जी को एक बार फिर शत- शत नमन।

  • मुकम्मल व्यवस्था, लोगों को नहीं हुई कोई असुविधा

इधर, स्मृति शेष दिशोम गुरु शिबू सोरेन जी के संस्कार भोज में मुकम्मल प्रशासनिक व्यवस्था देखने को मिली। यहां योजनाबद्ध तरीके से सारी व्यवस्थायें की गई थी, जिस वजह से आगंतुकों को असुविधाएं नहीं हुई। सुरक्षा के साथ भीड़ नियंत्रण की पुख्ता व्यवस्था थी। लोगों को जानकारी देने के लिए माइक से लगातार अनाउंसमेंट हो रहा था। वाहनों के पार्किंग के विशेष इंतजाम किए गए थे। सभी जवान ड्यूटी पर लगातार मुस्तैद रहे, ताकि किसी को कोई परेशानी नहीं हो। अति विशिष्ट एवं विशिष्ट मेहमानों के लिए कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रही। पार्किंग स्थल से लोगों को लाने- ले जाने के लिए ऑटो की व्यवस्था थी। यहां आनेवाला हर व्यक्ति स्मृति शेष दिशोम गुरु जी को श्रद्धा सुमन अर्पित कर उनकी आज से जुड़ी यादें अपने में समाहित कर वापस लौटे, मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन इस खातिर स्वयं सभी व्यवस्थाओं पर नज़र रखे हुए थे।

Related Posts

सुशासन की नई उड़ान: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मिले नवप्रोन्नत संयुक्त सचिव, CM ने कहा— “जनता की सेवा ही आपकी असली जिम्मेदारी”
Jharkhand

सुशासन की नई उड़ान: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मिले नवप्रोन्नत संयुक्त सचिव, CM ने कहा— “जनता की सेवा ही आपकी असली जिम्मेदारी”

May 15, 2026
गढ़वा की लाइफलाइन ‘सोन-कनहर’ प्रोजेक्ट पर उपायुक्त का बड़ा एक्शन: काम में सुस्ती पर जताई नाराजगी, कहा— “समय पर पूरा करें काम, लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त”
Jharkhand

गढ़वा की लाइफलाइन ‘सोन-कनहर’ प्रोजेक्ट पर उपायुक्त का बड़ा एक्शन: काम में सुस्ती पर जताई नाराजगी, कहा— “समय पर पूरा करें काम, लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त”

May 15, 2026
जमीन के मामलों में अब नहीं चलेगी ‘सुस्ती’: गढ़वा उपायुक्त का अल्टीमेटम—30 दिनों में निपटाएं म्यूटेशन, वरना नपेंगे लापरवाह अधिकारी
Jharkhand

जमीन के मामलों में अब नहीं चलेगी ‘सुस्ती’: गढ़वा उपायुक्त का अल्टीमेटम—30 दिनों में निपटाएं म्यूटेशन, वरना नपेंगे लापरवाह अधिकारी

May 15, 2026

POPULAR NEWS

  • jagannath Rath Yatra

    मजार के सामने क्यों रुकती है भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा? जानिए इसके पीछे की कहानी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सपने में खुद की शादी और बारात देखना शुभ या अशुभ, जानें क्या है इसका मतलब?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 91 अंचल अधिकारियों का बड़ा तबादला: Jharkhand

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • राष्ट्रपति के द्वारा लेफ्टिनेंट जनरल शशांक शेखर मिश्रा को मिला परम विशिष्ट सेवा मेडल, झारखंड से है गहरा नाता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • धार्मिक स्थल पर भी कपल की अश्लीलता, कुंड में नहाने के दौरान किया… वायरल हो रहा वीडियो

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Lokmanch Live

Lokmanch Live provides exclusive top stories of the day, today headlines from politics, business, technology, education, sports and lifestyle.


Recent News

  • सुशासन की नई उड़ान: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मिले नवप्रोन्नत संयुक्त सचिव, CM ने कहा— “जनता की सेवा ही आपकी असली जिम्मेदारी”
  • गढ़वा की लाइफलाइन ‘सोन-कनहर’ प्रोजेक्ट पर उपायुक्त का बड़ा एक्शन: काम में सुस्ती पर जताई नाराजगी, कहा— “समय पर पूरा करें काम, लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त”
  • जमीन के मामलों में अब नहीं चलेगी ‘सुस्ती’: गढ़वा उपायुक्त का अल्टीमेटम—30 दिनों में निपटाएं म्यूटेशन, वरना नपेंगे लापरवाह अधिकारी

Category

  • Bihar
  • Crime
  • Delhi
  • Entertainment
  • Health
  • Jharkhand
  • Lifestyle
  • MP/UP
  • National
  • Politics
  • Public Reporter
  • Sports
  • Top News
  • Uncategorized

Available on

Connect with us

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.

  • About us
  • Advertise
  • Career
  • Privacy Policy
  • Contact
lokmanch Live Logo
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.