गिरिडीह : जिला में भूमाफियाओं का हौसला सातवें आसमान पर है। भूमाफियाओं को पुलिस प्रशासन का जरा सा भी डर नहीं है। ताजा मामला गिरिडीह के बड़ा चौक का है, जहां पर अरविंद राजगढ़िया के पुस्तैनी घर पर कुछ भूमाफियाओं ने रात में जेसीबी से तोड़फोड़ किया। इस तोड़फोड़ को रोकने जब अरविंद राजगढ़िया और उनका परिवार निकला तो उनके साथ मारपीट की और महिलाओं के साथ से बदसलूकी भी किया।
इस पूरे मामले में पीड़ित परिवार ने प्रशासन से न्याय की गुहार लगाई है। वहीं दूसरे पक्ष के अरुण राजगढ़िया का कहना है कि वो जमीन हम सभी के हिस्सा का है। वो अवैध कब्जा वाले हिस्से को जेसीबी से तोड़े हैं। इस मामले में पुलिस अभी कुछ नहीं कह रही है। पुलिस का कहना है कि अभी जांच चल रही है। जांच के बाद जो भी दोषी होगा उसपर कार्रवाई की जाएगी।










