रांची : झारखंड राज्य समन्वय समिति की बैठक शनिवार को झारखंड मुक्ति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिबू सोरेन के आवास पर हो रही है। शिबू सोरेन की अध्यक्षता में होने वाली इस बैठक में समिति के सदस्यों के साथ सरकार की नीतियों और कार्यक्रमों का विश्लेषण होना है। आज हो रही इस बैठक में समिति सरकार की नीतियों का विश्लेषण करने के साथ विभिन्न विषयों पर सरकार को सुझाव भी देगी।
इस बैठक में जेएमएम, कांग्रेस और राजद के नेता शामिल हैं। इस बैठक को काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। बैठक में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर, मंत्री आलमगीर आलम, जेएमएम विधायक सरफराज अहमद सहित कई लोग शामिल हुए।
बता दें कि पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन की अध्यक्षता में गठित 9 सदस्यीय झारखंड राज्य समन्वयक समिति में झारखंड कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर, झारखंड मुक्ति मोर्चा के वरिष्ठ नेता विनोद पांडेय और फागू बेहरा भी शामिल हैं। झामुमो प्रमुख की अध्यक्षता में गठित 9 सदस्यीय झारखंड राज्य समन्वयक समिति के 4 सदस्यों को मंत्री पद का दर्जा भी दिया गया है।










