रांची:- पुलिस अधीक्षक ग्रामीण ने दशमफॉल थाना का औचक निरीक्षण किया*
************************
दिनांक- 14/12/24 को श्री सुमित कुमार अग्रवाल पुलिस अधीक्षक ग्रामीण राँची ने दशमफॉल थाना का औचक निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने पूर्व में दिए गए निर्देशों का अनुपालन किया गया है कि नहीं के साथ कार्यालय अभिलेखों का बारी-बारी से अवलोकन किया साथ ही लंबित कांडो, उग्रवादी पंजी, लुट पंजी, डकैती पंजी एवं अन्य महत्वपूर्ण पंजों का की समीक्षा किये तथा इस वित्तीय वर्ष के अंत तक उसके निष्पादन करने हेतु सख्त निर्देश दिए।
थाना में जप्त किए गए वाहनों को विधि सम्मत कार्रवाई करते हुए उसे ऑक्शन कराने, कैंपस के साफ-सफाई एवं आम लोगों से प्राप्त शिकायतों को त्वरित निष्पादन करने हेतु निर्देश दिया।










