Monday, May 25, 2026
No Result
View All Result
Lokmanch Live
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result
Lokmanch Live
Home Jharkhand

प्रेम प्रकाश और पंकज मिश्रा को ‘सुप्रीम’ झटका, कोर्ट ने खारिज की जमानत याचिका

April 26, 2023
in Jharkhand, Top News
pankaj mishra
Share on FacebookShare on Twitter

रांची/नई दिल्ली : अवैध खनन और मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में जेल में बंद पंकज मिश्रा और प्रेम प्रकाश को सुप्रीम कोर्ट से भी बड़ा झटका लगा है। अदालत ने बुधवार को सुनवाई करते हुए इन दोनों की जमानत याचिका को खारिज कर दी है। जमानत याचिका खारिज होने के बाद ऐसा लगता है कि प्रेम प्रकाश और पंकज मिश्रा को अभी काफी समय तक जेल में ही रहना होगा।

बता दें कि प्रेम प्रकाश और पंकज मिश्रा जुलाई 2022 से ही रांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में बंद है। ईडी ने पंकज मिश्रा को 18 जुलाई 2022 को गिरफ्तार किया था वहीं प्रेम प्रकाश के घर पर पहली बार 24 अगस्त को छापेमारी की गयी थी। इस मामले में उन्होंने कई बार जमानत के लिए याचिका दायर की अब उन्हें सुप्रीम कोर्ट ने भी झटका दे दिया है।

दोनों पर साहिबगंज में 1000 करोड़ के अवैध खनन कराने का गंभीर आरोप

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के बरहेट विधायक प्रतिनिधि पंकज मिश्रा और प्रेम प्रकाश पर साहिबगंज में 1000 करोड़ रुपए के अवैध खनन कराने का गंभीर आरोप है। ईडी ने इस मामले में साहिबगंज, बरहड़वा, मिर्जाचौकी, राजमहल, उधवा और बरहेट स्थित 18 ठिकानों पर छापेमारी की थी। छापेमारी में पंकज मिश्रा के साहिबगंज स्थित आवास से 5.34 करोड़ रुपए की नगदी और निवेश संबंधी कई दस्तावेज भी जब्त किए गये थे।

ईडी ने पंकज मिश्रा के बैंक खाता सहित जहाज को किया जब्त

छापेमारी में पंकज मिश्रा के 27 बैंक खातों का पता चला था जिनमें 11 करोड़ रुपये से अधिक की रकम जमा थी। ईडी ने इन्हें सीज कर लिया था। ईडी ने साहिबगंज से 30 करोड़ रुपये की कीमत वाला मालवाहक जहाज भी जब्त किया था। ईडी की दावा है कि इस जहाज का इस्तेमाल अवैध स्टोन चिप्स और बोल्डर की सप्लाई की जा रही थी।

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से भी ईडी ने की थी पूछताछ

पंकज मिश्रा के घर हुई छापेमारी में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के बैंक अकाउंट के कई चेक थे जिसमें उनके ह्स्ताक्षर भी थे। इसके साथ जब्त कई दस्तावेजों के आधार पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से पूछताछ भी की गयी थी। लगभग 11 घंटे की पूछताछ में ईडी ने सीएम से कई सवाल किए थे। दूसरी तरफ खनन घोटाला मामले में आरोपी प्रेम प्रकाश के हरमू स्थित आवास पर ईडी ने 24 अगस्त 2022 को छापा मारा और रात होते – होते उसे गिरफ्तार कर लिया था। ईडी का आरोप है कि प्रेम प्रकाश अवैध खनन से आए रुपयों को मैनेज करता था। इस मामले में अब भी जांच जारी है।

Related Posts

सूरज उगल रहा आग, राहत देने उतरा प्रशासन! गढ़वा के सभी चौक-चौराहों और बस पड़ावों पर लगेंगे ‘पियाऊ’; पानी संकट वाले इलाकों में दौड़ेंगे टैंकर
Jharkhand

सूरज उगल रहा आग, राहत देने उतरा प्रशासन! गढ़वा के सभी चौक-चौराहों और बस पड़ावों पर लगेंगे ‘पियाऊ’; पानी संकट वाले इलाकों में दौड़ेंगे टैंकर

May 24, 2026
माताओं और नवजातों को समय पर मिलेगा सरकारी हक! गढ़वा में ‘प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना’ को लेकर बड़ा मंथन, अब गड़बड़ी करने वाले पोर्टल पर ही पकड़े जाएंगे
Jharkhand

माताओं और नवजातों को समय पर मिलेगा सरकारी हक! गढ़वा में ‘प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना’ को लेकर बड़ा मंथन, अब गड़बड़ी करने वाले पोर्टल पर ही पकड़े जाएंगे

May 24, 2026
वोटर लिस्ट से कहीं कट न जाए आपका नाम! गढ़वा के सभी बूथों पर जारी हुई ‘अनमैप्ड’ मतदाताओं की लिस्ट, DC ने कहा— “1 हफ्ता है मौका, तुरंत कराएं मैपिंग”
Jharkhand

वोटर लिस्ट से कहीं कट न जाए आपका नाम! गढ़वा के सभी बूथों पर जारी हुई ‘अनमैप्ड’ मतदाताओं की लिस्ट, DC ने कहा— “1 हफ्ता है मौका, तुरंत कराएं मैपिंग”

May 24, 2026

POPULAR NEWS

  • jagannath Rath Yatra

    मजार के सामने क्यों रुकती है भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा? जानिए इसके पीछे की कहानी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सपने में खुद की शादी और बारात देखना शुभ या अशुभ, जानें क्या है इसका मतलब?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 91 अंचल अधिकारियों का बड़ा तबादला: Jharkhand

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • राष्ट्रपति के द्वारा लेफ्टिनेंट जनरल शशांक शेखर मिश्रा को मिला परम विशिष्ट सेवा मेडल, झारखंड से है गहरा नाता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • धार्मिक स्थल पर भी कपल की अश्लीलता, कुंड में नहाने के दौरान किया… वायरल हो रहा वीडियो

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Lokmanch Live

Lokmanch Live provides exclusive top stories of the day, today headlines from politics, business, technology, education, sports and lifestyle.


Recent News

  • सूरज उगल रहा आग, राहत देने उतरा प्रशासन! गढ़वा के सभी चौक-चौराहों और बस पड़ावों पर लगेंगे ‘पियाऊ’; पानी संकट वाले इलाकों में दौड़ेंगे टैंकर
  • माताओं और नवजातों को समय पर मिलेगा सरकारी हक! गढ़वा में ‘प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना’ को लेकर बड़ा मंथन, अब गड़बड़ी करने वाले पोर्टल पर ही पकड़े जाएंगे
  • वोटर लिस्ट से कहीं कट न जाए आपका नाम! गढ़वा के सभी बूथों पर जारी हुई ‘अनमैप्ड’ मतदाताओं की लिस्ट, DC ने कहा— “1 हफ्ता है मौका, तुरंत कराएं मैपिंग”

Category

  • Bihar
  • Crime
  • Delhi
  • Entertainment
  • Health
  • Jharkhand
  • Lifestyle
  • MP/UP
  • National
  • Politics
  • Public Reporter
  • Sports
  • Top News
  • Uncategorized

Available on

Connect with us

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.

  • About us
  • Advertise
  • Career
  • Privacy Policy
  • Contact
lokmanch Live Logo
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.