Tuesday, September 1, 2026
No Result
View All Result
Lokmanch Live
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result
Lokmanch Live
Home Jharkhand

गढ़वा: “स्वच्छ भारत दिवस” पर महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री को श्रद्धांजलि: “स्वच्छता सभी की जिम्मेदारी” – शेखर जमुआर

स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन

October 2, 2024
in Jharkhand, Top News
गढ़वा: “स्वच्छ भारत दिवस” पर महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री को श्रद्धांजलि: “स्वच्छता सभी की जिम्मेदारी” – शेखर जमुआर
Share on FacebookShare on Twitter

● “स्वच्छता ही सेवा अभियान” के अंतर्गत दिनांक 02 अक्टूबर, 2024 को “स्वच्छ भारत दिवस” का जिला स्तरीय कार्यक्रम सम्पन्न

● राष्ट्रपिता महात्मा गांधी तथा पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री को उनके जयंती पर दी गई श्रधांजलि

● स्वच्छता को लेकर उपायुक्त द्वारा दिलायी गई शपथ

उक्त निर्धारित कार्यक्रम के अतंर्गत आज दिनांक- 02 अक्टुबर, 2024 को समाहरणालय के सभाकक्ष में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजली अर्पित करने के लिए इस तिथि को स्वच्छता एक जन आंदोलन का रूप देने हेतु “स्वच्छ भारत दिवस” के रूप में मनाया गया। उक्त मौके पर भारत के पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री को भी उनके जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इसके साथ ही यह अभियान सफाई कर्मचारियों के योगदान की सराहना, पिछले वर्षों में स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) में किये गये कार्यों/उपलब्धियों को एक उत्सव के रूप में मनाया गया। कार्यक्रम के जरिये यह संदेश दिया गया कि स्वच्छता सभी लोगों की जिम्मेवारी है।

उपायुक्त -सह- अध्यक्ष जिला जल एवं स्वच्छता समिति शेखर जमुआर की अध्यक्षता में ”स्वच्छता ही सेवा अभियान” अंतर्गत ‘स्वच्छ भारत दिवस’ को लेकर जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें जिले के सभी पदाधिकारियों एवं कर्मियों सहित विभिन्न पंचायतों के मुखिया, सामाजिक कार्यकर्ता, जल सहिया दीदी तथा कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय की छात्रायें आदि उपस्थित हुए।

उक्त मौके पर उपायुक्त श्री जमुआर द्वारा स्वच्छता ही सेवा अंतर्गत मनाया जा रहे स्वच्छ भारत दिवस के अवसर पर कहा गया कि आज राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की जयंती है जिनका सपना हमेशा से स्वच्छ भारत की रही है। उन्होंने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर उन्हें याद करते हुए नमन किया गया तथा उनके बताएं मार्ग पर चलने हेतु लोगों से अपील की गई। उन्होंने अपने अभिभाषण में बताया कि एक स्वस्थ पर्यावरण का निर्माण स्वच्छ माहौल में ही हो सकती है। यदि स्वस्थ जीवन चाहिए तो स्वच्छता आवश्यक है। उन्होंने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि स्वच्छता के प्रति हम सभी को हमेशा ही सचेत रहने की आवश्यकता है। व्यक्तिगत स्तर के साथ-साथ सामुदायिक स्तर पर भी स्वच्छता के बारे में सोचने की आवश्यकता है। इस वर्ष का थीम “स्वभाव स्वच्छता संस्कार स्वच्छता” एक बड़ा शब्द है, जो यह स्पष्ट करता है कि यह हमारे संस्कार से भी जुड़ा मामला है। उन्होंने कहा कि सफाई कर्मियों की ही देन है कि उनके सहयोग से शहरों एवं गाँवों में स्वच्छता दिखती है। हमें सफाई कर्मियों को सम्मान देने के साथ-साथ स्वयं भी स्वच्छता की ओर कदम बढ़ाई जानी चाहिए। स्वच्छ पर्यावरण में ही स्वस्थ जीवन की परिकल्पना की जा सकती है। उन्होंने इस अभियान के प्रमुख तीन गतिविधियों के बारे में बताया जिसमें स्वच्छता की भागीदारी, संपूर्ण स्वच्छता एवं सफाई मित्र की सुरक्षा आदि की बात कही।

उप विकास आयुक्त पशुपतिनाथ मिश्रा द्वारा अपने अभिभाषण में कहा गया कि आज राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के जयंती है। साथ में पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की भी जयंती है। इस अवसर पर उन्होंने दोनों महापुरुषों को नमन किया एवं बताया कि स्वच्छता अभियान की शुरुआत राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी के द्वारा ही किया गया था। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए इस तिथि को स्वच्छ भारत दिवस के रूप में मनाया जाता है, जिससे कि लोगों में स्वच्छता के प्रति सोच को बदला जा सके एवं लोग सामूहिक रूप से अपने गांव क्षेत्र को स्वच्छ रखने में अपनी भूमिका को निभा सके। इस वर्ष हम स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) की दसवीं वर्षगाँठ मना रहे हैं। उन्होंने पेयजल स्वच्छता विभाग की ओर से स्वच्छता ही सेवा के तहत किया जा रहे कार्यों के बारे में बताया उन्होंने कहा कि दिनांक 17 सितंबर 2024 से 02 अक्टूबर 2024 तक स्वभाव स्वच्छता, संस्कार स्वच्छता विषय के साथ स्वच्छता ही सेवा 2024 का अभियान चलाया जा रहा है। यद्यपि की आज 02 अक्टूबर 2024 को इस अभियान का समापन दिवस है परंतु हमें लगातार स्वच्छता के संबंध में एक-एक कदम बढ़ते रहने की आवश्यकता है एवं लोगों को भी इसके प्रति जागरूक करने की आवश्यकता है।

उक्त कार्यक्रम में कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय की छात्राओं जिन्होंने चित्रकारी के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया, उन्हें उपायुक्त द्वारा सम्मानित किया गया। कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय की वार्डन को भी स्वच्छता के प्रति छात्राओं को मोटिवेट करने को लेकर सम्मानित किया गया। साथ ही विभिन्न प्रखंडों के पंचायत के मुखियागणों एवं जल सहिया दीदियों को भी स्वच्छता के क्षेत्र उनके द्वारा में किए गए उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों के बीच स्वच्छता ही सेवा के तहत स्वच्छता के प्रति लोगों को शपथ ग्रहण कराया गया एवं अपने-अपने श्रमदान देकर समाहरणालय परिसर में सफाई अभियान चलाते हुए लोगों में स्वच्छता के प्रति संदेश दिए गए तथा लोगों को स्वच्छता के प्रति हमेशा ही जागरूक रहने की बात कही गई।

Related Posts

देश में बढ़ते मामलों के बीच झारखंड में सीजनल इन्फ्लूएंजा का अलर्ट! अस्पतालों में बनेंगे आइसोलेशन वार्ड; स्वास्थ्य विभाग की सख्त एडवाइजरी जारी
Jharkhand

देश में बढ़ते मामलों के बीच झारखंड में सीजनल इन्फ्लूएंजा का अलर्ट! अस्पतालों में बनेंगे आइसोलेशन वार्ड; स्वास्थ्य विभाग की सख्त एडवाइजरी जारी

August 31, 2026
कल्याणकारी योजनाओं पर गढ़वा DC की पैनी नजर! छात्रवृत्ति, साइकिल वितरण और बिरसा आवास की समीक्षा; पारदर्शी भुगतान का निर्देश
Jharkhand

कल्याणकारी योजनाओं पर गढ़वा DC की पैनी नजर! छात्रवृत्ति, साइकिल वितरण और बिरसा आवास की समीक्षा; पारदर्शी भुगतान का निर्देश

August 31, 2026
शिक्षा व्यवस्था में लापरवाही पर गढ़वा DC का कड़ा एक्शन! चिनियां और केतार BPO का वेतन रोका, ‘Garhwa Learns, Garhwa Leads’ पहल शुरू
Jharkhand

शिक्षा व्यवस्था में लापरवाही पर गढ़वा DC का कड़ा एक्शन! चिनियां और केतार BPO का वेतन रोका, ‘Garhwa Learns, Garhwa Leads’ पहल शुरू

August 31, 2026

POPULAR NEWS

  • jagannath Rath Yatra

    मजार के सामने क्यों रुकती है भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा? जानिए इसके पीछे की कहानी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सपने में खुद की शादी और बारात देखना शुभ या अशुभ, जानें क्या है इसका मतलब?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 91 अंचल अधिकारियों का बड़ा तबादला: Jharkhand

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • राष्ट्रपति के द्वारा लेफ्टिनेंट जनरल शशांक शेखर मिश्रा को मिला परम विशिष्ट सेवा मेडल, झारखंड से है गहरा नाता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • धार्मिक स्थल पर भी कपल की अश्लीलता, कुंड में नहाने के दौरान किया… वायरल हो रहा वीडियो

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Lokmanch Live

Lokmanch Live provides exclusive top stories of the day, today headlines from politics, business, technology, education, sports and lifestyle.


Recent News

  • देश में बढ़ते मामलों के बीच झारखंड में सीजनल इन्फ्लूएंजा का अलर्ट! अस्पतालों में बनेंगे आइसोलेशन वार्ड; स्वास्थ्य विभाग की सख्त एडवाइजरी जारी
  • कल्याणकारी योजनाओं पर गढ़वा DC की पैनी नजर! छात्रवृत्ति, साइकिल वितरण और बिरसा आवास की समीक्षा; पारदर्शी भुगतान का निर्देश
  • शिक्षा व्यवस्था में लापरवाही पर गढ़वा DC का कड़ा एक्शन! चिनियां और केतार BPO का वेतन रोका, ‘Garhwa Learns, Garhwa Leads’ पहल शुरू

Category

  • Bihar
  • Crime
  • Delhi
  • Entertainment
  • Health
  • Jharkhand
  • Lifestyle
  • MP/UP
  • National
  • Politics
  • Public Reporter
  • Sports
  • Top News
  • Uncategorized

Available on

Connect with us

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.

  • About us
  • Advertise
  • Career
  • Privacy Policy
  • Contact
lokmanch Live Logo
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.