जमशेदपुर. साकची जामा मस्जिद कमेटी ने भी एक बड़ा फैसला लिया है। रमजान के माह में हर दिन ईशा की नमाज के बाद पढ़ी जाने वाली तरावीह की नमाज को स्थगित रखने का फैसला लिया है। जुमा की नमाज में इसका ऐलान किया गया है। बताया जा रहा है कि आज रामनवमी का जुलूस भी निकलेगा।
साकची जामा मस्जिद शहर की सबसे बड़ी और प्रमुख मस्जिद है। ऐसे में शहर के दूर दराज से भी लोग तरावीह पढ़ने यहां आते हैं। साथ ही रामनमवी की शोभा यात्रा भी निकलने वाली है। किसी को भी कोई परेशानी ना हो इसको देखते हुए ये फैसला लिया गया है। आज सुरह तरावीह अदा की जाएगी। कल से फिर से सामान्य दिनों की तरह तरावीह की नमाज होगी।