रांची. शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो का निधन हो गया। इसको लेकर पूरे प्रदेश में शोक की लहर है। उनका पार्थिव शरीर 7 अप्रैल 2023 को चेन्नई से आएगा। कल सुबह 6 बजे उनका पार्थि शरीर रांची के हवाई अड्डा पहुंचेगा। सुबह 7.30 बजे झारखंड विधान सभा रांची में इसके बाद सुबह 8 बजे रांची के हरमू स्थित पार्टी के केंद्रीय कार्यालय (कैम्प) में उनका पार्थिव शरीर अंतिम दर्शन एवं श्रद्धांजलि के लिए लाया जाएगा।
वहीं शिक्षा मंत्री के निधन पर राजनीतिक जगत में शोक है। सीएम हेमंत सोरेन ने शिक्षा मंत्री के निधन पर शोक जताया है। वहीं बेजेपी के नेता बाबूलाल मरांडी ने भी दुख प्रकट किया है। बता दें कि शिक्षा मंत्री कई महीनों से बीमार चल रहे थे। बजट सत्र के दौरान सदन में ही उनकी तबियत बिगड़ गयी थी। इसके बाद उन्हें हवाई सेवा से चेन्नई भेजा गया। आज चेन्नई में उनका निधन हो गया।
शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो के निधन के बाद सीएम हेमंत सोरेन ने कैबिनेट की बैठक स्थगित कर दी है। आज सीएम हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक होने वाली थी। बता दें कि आज झारखंड मंत्रालय में कैबिनेट की बैठक शाम 4 बजे प्रस्तावित थी। यह बजट सत्र के बाद हेमंत कैबिनेट की यह दूसरी बैठक थी। पिछली बैठक 27 मार्च को हुई थी, जिसमें सरकार ने कुल 44 प्रस्तावों को मंजूरी दी थी।










