रांची : नामकुम के सिदरौल में भगवान बिरसा मुंडा लाह मूल्य संवर्धन शोध एवं प्रशिक्षण केंद्र में तीन दिवसीय लैम्प्स पैक्स के प्रतिनिधियों के लिए तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन SIDHKOFED के मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी संजीव कुमार ने किया।
प्रशिक्षण कार्यक्रम के आयोजन का उद्देश्य यह है कि राज्य में सहकारिता को सशक्त करने के लिए एक मास्टर ट्रेनर को तैयार किया जा रहा है। जो राज्य में सहकारिता को सशक्त करने का काम करेंगे। यह मास्टर ट्रेनर कैडर लैम्प्स पैक्स को सशक्त कर बहुदेशिय केंद्र में परिवर्तित करेंगे। लैम्प्स पैक्स के अधिकारी का क्षमता वर्धन करेंगे एवं योजनाओं और नीतियों को लैम्प्स पैक्स के स्तर पर क्रियान्वयन करने में मुख्य भूमिका निभाएंगे।
कार्यशाला को संबोधित करते हुए SIDHKOFED के मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी संजीव कुमार ने कहा कि प्रशिक्षण कार्यक्रम क्षमता वर्धन का है। यहां हम मिलकर सहकारिता से ग्रामीण अर्थव्यवस्था का उत्थान किया जा सकता है। कृषि एवं वनों से किसानों की आय में वृद्धि करने की अपार संभावनाएं हैं। सिदो-कान्हो कृषि एवं वनोपज राज्य सहकारी संघ का गठन मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में किया गया। यह महासंघ का ढांचा त्रिस्तरीय है और इसका मुख्य उद्देश्य कृषि एवं वनोपज के व्यापार से ठेकेदारी प्रथा को पूर्ण रूप से समाप्त करना है।










