रांची. रामनवमी को लेकर जुलूस निकाला जाएगा। इसको लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गये हैं। उपायुक्त, रांची राहुल कुमार सिन्हा एवं वरीय पुलिस अधीक्षक रांची किशोर कौशल अल्बर्ट एक्का चौक पर जिला प्रशासन के मंच पर उपस्थित है। यहां से गुजरने वाले जुलूस की अधिकारियों द्वारा मॉनिटरिंग की जा रही है। उपायुक्त एवं वरीय पुलिस अधीक्षक रांची द्वारा विधि व्यवस्था संधारण के लिए प्रतिनियुक्त पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए गए हैं।