आज सावन का चौथा और अंतिम सोमवार है, हालांकि तीसरी सोमवारी की तरह आज भोलेनाथ की नगरी में आस्था का महा जन सैलाब उमड़ा है। कांवड़ियों की कतार बी एड कॉलेज तक पहुंच गई सुबह सरदारी पूजा संपन्न करने के बाद आम श्रद्धालुओं के लिए मंदिर का पट तकरीबन 4:00 बजे खोला गया। देवघर डीसी विशाल सागर और देवघर एसपी लगातार मंदिर और रूट लाइन का निरीक्षण करते रहे देर रात 10:00 बजे से ही भक्त कतार में खड़े हो गए और अपनी बारी का इंतजार करने लगे।
देवघर बैद्यनाथ धाम के सरदार पंडा ने बताया कि आज चौथी सोमवारी और प्रदोष का संजोग है और संतान प्राप्ति के लिए यह दिन उत्तम व्रत का माना जाता है। सरदार पांडा के द्वारा ही सरदारी पूजा संपन्न कराई गई डीसी विशाल सागर ने कहा कि सभी व्यवस्थाएं अन्य सोमवारी की तरह ही दुरुस्त रखी गई है।
दो महीने तक चलने वाले श्रावणी मेले का अंतिम पड़ाव आज
शीघ्र दर्शन काउंटर भी समय से पहले खोला गया देवघर डीसी ने कहा कि सोमवारी के बाद रक्षाबंधन है और ऐसे में अब श्रद्धालु कम संख्या में आएंगे 31 अगस्त को रक्षाबंधन का पर्व मनाया जाएगा, प्रशासन का अनुमान है कि तकरीबन आज 1 लाख से ज्यादा श्रद्धालु जल अर्पण करेंगे कुल मिलाकर 2 महीने तक चलने वाला राजकीय श्रावणी मेला का अब अंतिम का यह पड़ाव है और आज आखिरी सोमवारी के बाद देवघर में भक्तों की भीड़ धीरे- धीरे कम होने लगेगी।










