Wednesday, April 1, 2026
No Result
View All Result
Lokmanch Live
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result
Lokmanch Live
Home Jharkhand

पाकिस्तान में दर्दनाक ट्रेन हादसा: हजारा एक्सप्रेस की 10 बोगियां पटरी से उतरी, 25 यात्रियों की मौत, 150 से अधिक घायल

August 6, 2023
in Jharkhand, National
पाकिस्तान में दर्दनाक ट्रेन हादसा: हजारा एक्सप्रेस की 10 बोगियां पटरी से उतरी, 25 यात्रियों की मौत, 150 से अधिक घायल
Share on FacebookShare on Twitter

इस्लामाबाद : पाकिस्तान के शहजादपुर और नवाबशाह के बीच रविवार को दर्दनाक ट्रेन हादसा हो गया। इस रेल हादसे में हजारा एक्सप्रेस की लगभग 10 बोगियां पटरी से उतर गईं। हादसे में कुल 25 यात्रियों की मौत हो गई, जबकि 150 से अधिक घायल बताए जा रहे हैं। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, ट्रेन कराची से पंजाब जा रही थी, जब यह दुर्घटना का शिकार हो गई।

सरहरी रेलवे स्टेशन के पास हुई दुर्घटना

पाकिस्तान रेडियो की रिपोर्ट के अनुसार, रविवार को नवाबशाह में सरहरी रेलवे स्टेशन के पास हजारा एक्सप्रेस की कई बोगियां पटरी से उतर गईं, जिससे 25 लोगों की मौत हो गई। जबकि दर्जनों लोग गंभीर रूप से घायल हैं। रिपोर्ट के अनुसार, मृतकों की संख्या अभी बढ़ सकती है।

हादसे का कारण अज्ञात

रिपोर्ट के अनुसार, सभी घायलों को नवाबशाह के पीपुल्स मेडिकल अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया था। हादसे को लेकर अधिकारियों का कहना है कि पटरी से उतरने के पीछे का कारण अभी तक ज्ञात नहीं है। डॉन न्यूज टीवी की रिपोर्ट के अनुसार, ट्रेन कराची से रावलपिंडी जा रही थी।

राहत और बचाव कार्य जारी

लाहौर में मीडिया से बात करते हुए रेलवे और विमानन मंत्री ख्वाजा साद रफीक ने कहा कि मौके पर राहत और बचाव कार्य जारी है। उन्होंने कहा कि रिपोर्टों से पता चलता है कि 25 लोगों की मौत हो गई और कई घायल हो गए। यह हादसा बेहद ही दुखद है। फिलहाल प्रभावित लोगों की जान बचानी प्राथमिकता है। इसके बाद घटना की जांच की जाएगी।

सिंध के मुख्यमंत्री ने हादसे पर जताया दुख

इस बीच, सिंध के मुख्यमंत्री मुराद अली शाह ने घटना में मारे गए लोगों पर दुख व्यक्त किया है। साथ ही उन्होंने नवाबशाह के डिप्टी कमिश्नर को घायलों को तत्काल चिकित्सा सहायता प्रदान करने का निर्देश दिया। गौरतलब है कि पाकिस्तान में हाल के दिनों में रेल हादसों में तेजी आई है। बीते एक दशक में पाकिस्तान में कई बड़े रेल हादसे हुए हैं।

Related Posts

झारखंड की उच्च शिक्षा को नई उड़ान! JSFDA का पहला वार्षिक कॉन्क्लेव संपन्न – युवा शक्ति राज्य की सबसे बड़ी पूंजी: राहुल पुरवार
Jharkhand

झारखंड की उच्च शिक्षा को नई उड़ान! JSFDA का पहला वार्षिक कॉन्क्लेव संपन्न – युवा शक्ति राज्य की सबसे बड़ी पूंजी: राहुल पुरवार

March 22, 2026
सरहुल महोत्सव में प्रकृति की पूजा कर झूमे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन! सिरमटोली सरना स्थल पर विधिवत् पूजा-अर्चना – राज्यवासियों की सुख-समृद्धि की कामना, परंपरा और संस्कृति के संरक्षण का संकल्प
Jharkhand

सरहुल महोत्सव में प्रकृति की पूजा कर झूमे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन! सिरमटोली सरना स्थल पर विधिवत् पूजा-अर्चना – राज्यवासियों की सुख-समृद्धि की कामना, परंपरा और संस्कृति के संरक्षण का संकल्प

March 22, 2026
प्रकृति की पूजा में शामिल हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन! आदिवासी कॉलेज, करमटोली में सरहुल महोत्सव-2026 में विधिवत् पूजा-अर्चना – राज्यवासियों की सुख-समृद्धि की कामना
Jharkhand

प्रकृति की पूजा में शामिल हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन! आदिवासी कॉलेज, करमटोली में सरहुल महोत्सव-2026 में विधिवत् पूजा-अर्चना – राज्यवासियों की सुख-समृद्धि की कामना

March 22, 2026

POPULAR NEWS

  • jagannath Rath Yatra

    मजार के सामने क्यों रुकती है भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा? जानिए इसके पीछे की कहानी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सपने में खुद की शादी और बारात देखना शुभ या अशुभ, जानें क्या है इसका मतलब?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 91 अंचल अधिकारियों का बड़ा तबादला: Jharkhand

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • राष्ट्रपति के द्वारा लेफ्टिनेंट जनरल शशांक शेखर मिश्रा को मिला परम विशिष्ट सेवा मेडल, झारखंड से है गहरा नाता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • धार्मिक स्थल पर भी कपल की अश्लीलता, कुंड में नहाने के दौरान किया… वायरल हो रहा वीडियो

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Lokmanch Live

Lokmanch Live provides exclusive top stories of the day, today headlines from politics, business, technology, education, sports and lifestyle.


Recent News

  • साहिबगंज में रोड सेफ्टी और दुर्घटना पीड़ितों को न्याय दिलाने की बड़ी कार्यशाला! DLSA के माध्यम से PDJ एवं SP के निर्देशन में आयोजित, MACT मुआवजा प्रक्रिया को तेज करने के सख्त निर्देश
  • हजारीबाग की रामनवमी: भक्ति नहीं, उन्माद का तांडव! तलवारें, भुजालियाँ और खुद को चाकू से चीरता नशेड़ी – जब उत्सव हिंसा का रूप ले ले
  • जनगणना 2027 की तैयारियां तेज! गढ़वा में उपायुक्त की अध्यक्षता में उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक, मकान सूचीकरण कार्य को लेकर दिए गए सख्त निर्देश

Category

  • Bihar
  • Crime
  • Delhi
  • Entertainment
  • Health
  • Jharkhand
  • Lifestyle
  • MP/UP
  • National
  • Politics
  • Public Reporter
  • Sports
  • Top News
  • Uncategorized

Available on

Connect with us

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.

  • About us
  • Advertise
  • Career
  • Privacy Policy
  • Contact
lokmanch Live Logo
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.