रांची : राजधानी रांची के पांच थानों के प्रभारी शनिवार को बदले गये। रांची के वरीय पुलिस अधीक्षक किशोर कौशल ने पांचों थाना प्रभारियों का तबादला किया है। जिन थानों के प्रभारी को बदला गया है उनमें डेलीमार्केट, चुटिया, कांके, जगरनाथपुर और डोरंडा शामिल है।
ये बने नए थाना प्रभारी
चुटिया के नये थाना प्रभारी तेज़-तर्रार और दबंग ऑफिसर मानी जाने वाली ममता कुमारी को बनाया गया है। वो अभी साइबर सेल में प्रतिनियुक्त थीं। इसके अलावा अन्य थाना प्रभारियों में मधुसूदन मोदक को डेली मार्केट का थाना प्रभारी बनाया गया है, जो अभियोजन कोषांग में प्रतिनियुक्त थे। पुलिस केन्द्र रांची में प्रतिनियुक्त इम्तियाज असहन को जगरनाथपुर थाने का थाना प्रभारी बनाया गया है। पुलिस केन्द्र रांची में प्रतिनियुक्त आभास कुमार को कांके थाना का थाना प्रभारी बनाया गया है। पुलिस केन्द्र रांची में प्रतिनियुक्त लक्ष्मीकांत को डोरंडा का थाना प्रभारी बनाया गया है।