रांची : झारखंड में 7 आईपीएस अधिकारियों का सोमवार को ट्रांसफर-पोस्टिंग किया गया है। जिसकी अधिसूचना गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग ने जारी कर दिया है। नौशाद आलम, ग्रामीण एसपी, रांची, को ट्रांसफर करते हुए साहिबगंज जिला का एसपी बनाया गया है। वहीं अजीत पीटर डुंगडुंग, पुलिस अधिक्षक, झारखंड जगुआर (एसटीएफ) रांची को स्थानांतरित करते हुए देवघर एसपी बनाया गया है।











