Wednesday, July 22, 2026
No Result
View All Result
Lokmanch Live
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result
Lokmanch Live
Home Jharkhand

वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन का ट्रायल रन, हजारीबाग में लोगों में दिखा उत्साह

कोडरमा में सांसद जयंत सिन्हा रहे मौजूद

June 12, 2023
in Jharkhand, Top News
vande bharat express
Share on FacebookShare on Twitter

रांची : पटना से रांची के बीच सोमवार को वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन का ट्रायल रन हो रहा है। इस दौरान वंदे भारत एक्सप्रेस कोडरमा पहुंची। इस अवसर पर हजारीबाग सांसद जयंत सिन्हा मौजूद रहे। ट्रायल रन के बाद जल्द ही हजारीबाग टाउन स्टेशन होकर प्रदेश की पहली वंदे भारत एक्सप्रेस पटरियों पर दौड़ने लगेगी। इससे हजारीबाग शहरी आबादी में उत्साह का जबरदस्त माहौल है तो दूसरी ओर जिले की ग्रामीण आबादी में इसको लेकर गहरी निराशा भी है।

हजारीबाग टाउन रेलवे स्टेशन पहुंची वंदे भारत ट्रेन

इसी सिलसिले में वंदे भारत ट्रेन हजारीबाग टाउन रेलवे स्टेशन पहुंची जहां इसका लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। भाजपा के पूर्व सांसद यदुनाथ पांडे ने कहा कि 1990 में उन्होंने हजारीबाग में रेलवे की मांग तथा एनटीपीसी की मांग को रखा था जो अब साकार होते हुए दिख रहा है। आज सफल ट्रायल होने के बाद कुछ दिनों में देश के प्रधानमंत्री इस ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर इस रूट पर सुचारू रूप से चलने की अनुमति प्रदान करेंगे। यह हजारीबाग वासियों के लिए गौरव का क्षण है।

ग्रामीणों का निराशा का मुख्य़ कारण वंदे भारत के प्रस्तावित स्टॉपेज में कोडरमा के बाद हजारीबाग टाउन और इसके बाद बरकाकाना ही शामिल है। ऐसे में इसके बीच के किसी स्टेशन में यह ट्रेन नहीं रुकेगी। इस ट्रेन का फायदा बरही, पदमा, कटकमसांडी और चरही जैसे स्टेशनों को नहीं मिलेगा। ऐसे मे इनमें मायूसी देखी जा रही है।

‘वंदे भारत से हमें कोई फायदा नहीं’

वहीं बरही के चंद्रदेव साहू ने कहा कि वंदे भारत से हमें कोई फायदा नहीं है। ग्रामीण इलाकों को फायदा वंदे भारत से नहीं यात्री ट्रेन या इंटरसिटी से है। इस मामले में दूसरा पहलू ये है की वंदे भारत ट्रेन के किराए को लेकर भी खूब कयास लगाए जा रहे हैं। कुछ एक खबरों में यह बात आई है की वंदे भारत का किराया डबल डेकर और शताब्दी जैसे ट्रेनों से दोगुना है और स्पीड भी लगभग इन्ही के बराबर है।

इस अवसर पर हजारीबाग टाउन स्टेशन में भारी भीड़ उमड़ने की उम्मीद है, ऐसे में स्टेशन मास्टर शहनवाज रिजवी ने आम लोगों से टाउन स्टेशन के प्लेटफार्म पर सेफ्टी लाइन के अंदर रहने की अपील की है।

Related Posts

कोडरमा की आधी आबादी ने भरी स्वावलंबन की ऊंची उड़ान! मुख्यमंत्री मईयां सम्मान योजना बनी ढाल; कोई चला रही राशन दुकान तो कोई बनी साबुन निर्माता
Jharkhand

कोडरमा की आधी आबादी ने भरी स्वावलंबन की ऊंची उड़ान! मुख्यमंत्री मईयां सम्मान योजना बनी ढाल; कोई चला रही राशन दुकान तो कोई बनी साबुन निर्माता

July 19, 2026
अन्नदाताओं के लिए CM हेमंत सोरेन का ‘मिशन 2026’: हर प्रमंडल में लगेगा कृषि व्यापार मेला; जिलों में खुलेंगे मॉडल कृषक पाठशाला और मशरूम ट्रेनिंग सेंटर!
Jharkhand

अन्नदाताओं के लिए CM हेमंत सोरेन का ‘मिशन 2026’: हर प्रमंडल में लगेगा कृषि व्यापार मेला; जिलों में खुलेंगे मॉडल कृषक पाठशाला और मशरूम ट्रेनिंग सेंटर!

July 18, 2026
गढ़वा में वोटर लिस्ट पुनरीक्षण का ‘सुपर संडे एक्शन’: 100% फॉर्म वितरण के बाद अब शहरी बूथों पर लगेंगे विशेष कैंप; सुस्त प्रखंडों को DC की सख्त चेतावनी!
Jharkhand

गढ़वा में वोटर लिस्ट पुनरीक्षण का ‘सुपर संडे एक्शन’: 100% फॉर्म वितरण के बाद अब शहरी बूथों पर लगेंगे विशेष कैंप; सुस्त प्रखंडों को DC की सख्त चेतावनी!

July 18, 2026

POPULAR NEWS

  • jagannath Rath Yatra

    मजार के सामने क्यों रुकती है भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा? जानिए इसके पीछे की कहानी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सपने में खुद की शादी और बारात देखना शुभ या अशुभ, जानें क्या है इसका मतलब?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 91 अंचल अधिकारियों का बड़ा तबादला: Jharkhand

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • राष्ट्रपति के द्वारा लेफ्टिनेंट जनरल शशांक शेखर मिश्रा को मिला परम विशिष्ट सेवा मेडल, झारखंड से है गहरा नाता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • धार्मिक स्थल पर भी कपल की अश्लीलता, कुंड में नहाने के दौरान किया… वायरल हो रहा वीडियो

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Lokmanch Live

Lokmanch Live provides exclusive top stories of the day, today headlines from politics, business, technology, education, sports and lifestyle.


Recent News

  • कोडरमा की आधी आबादी ने भरी स्वावलंबन की ऊंची उड़ान! मुख्यमंत्री मईयां सम्मान योजना बनी ढाल; कोई चला रही राशन दुकान तो कोई बनी साबुन निर्माता
  • अन्नदाताओं के लिए CM हेमंत सोरेन का ‘मिशन 2026’: हर प्रमंडल में लगेगा कृषि व्यापार मेला; जिलों में खुलेंगे मॉडल कृषक पाठशाला और मशरूम ट्रेनिंग सेंटर!
  • गढ़वा में वोटर लिस्ट पुनरीक्षण का ‘सुपर संडे एक्शन’: 100% फॉर्म वितरण के बाद अब शहरी बूथों पर लगेंगे विशेष कैंप; सुस्त प्रखंडों को DC की सख्त चेतावनी!

Category

  • Bihar
  • Crime
  • Delhi
  • Entertainment
  • Health
  • Jharkhand
  • Lifestyle
  • MP/UP
  • National
  • Politics
  • Public Reporter
  • Sports
  • Top News
  • Uncategorized

Available on

Connect with us

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.

  • About us
  • Advertise
  • Career
  • Privacy Policy
  • Contact
lokmanch Live Logo
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.