रांची. कुड़मी, महतो और टोटमेक कुड़मी को आदिवासी बनाने की मांग के विरोध में रांची के मोराबादी में प्रदेश भर के आदिवासी जुटे। आदिवासियों की पहचान, हक अधिकार और इसिहास को बचाने को लेकर आदिवासी समन्वय समिति द्वारा बुलाई गई आदिवासी बचाओ महारैली में पूरे प्रदेश से आदिवासी समाज के लोग सैकड़ो की संख्या में जुटे।
इस महारैली में आदिवासी नेताओ ने कुड़मी / महतो को फिर से आदिवासी बनाने।की मांग का पूरा जोर विरोध किया। इनका कहना था कि आदिवासियों के हक और अधिकार पर लगातार चौतरफा हमला हो रहा है। आज आदिवासी मूख्यमंत्री होने के बाद भी झारखंड के आदिवासी अपने को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं।
इस महारैली में शामिल केंद्रीय सरना समिति अध्यक्ष अजय तिर्की ने कहा कि आज आदिवासियों के हक अधिकार को छीना जा रहा है। इस दौरान आदिवासियों ने अपने हक अधिकार और इसिहास बचाने को लेकर जमकर प्रदर्शन किया।