Sunday, June 28, 2026
No Result
View All Result
Lokmanch Live
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result
Lokmanch Live
Home Jharkhand

वर्ष 2025-26 होगा ‘आदिवासी स्वाभिमान वर्ष’, झारखंड की सांस्कृतिक धरोहर को मिलेगा नया आयाम!

मंत्री श्री चमरा लिंडा ने आदिवासी समाज के उत्थान के लिए नीतिगत निर्णयों और समर्पित प्रयासों की प्रतिबद्धता जताई।

April 8, 2025
in Jharkhand, Top News
वर्ष 2025-26 होगा ‘आदिवासी स्वाभिमान वर्ष’, झारखंड की सांस्कृतिक धरोहर को मिलेगा नया आयाम!
Share on FacebookShare on Twitter

▪ वर्ष 2025-26 आदिवासी स्वाभिमान वर्ष

▪ आदिवासी समुदायों की संस्कृति, परंपराएँ एवं जीवनशैली इस भूमि की धरोहर

▪ नीतिगत निर्णय लेने हेतु राज्य सरकार प्रतिबद्ध

=========================
अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग के मंत्री श्री चमरा लिंडा ने आज कल्याण कॉम्प्लेक्स में आदिवासी कल्याण आयुक्त श्री अजय नाथ झा एवं अन्य अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। मंत्री श्री चमरा लिंडा ने अधिकारियों से कहा कि बिना किसी शिकायत एवं बाधा के एकलव्य सहित अन्य सभी कल्याण आवासीय विद्यालयों के नामांकन परीक्षा का निर्धारित समय पर आयोजन करा लेने के लिए आपसभी का कार्य सराहनीय है। उन्होंने कहा कि राज्य के एसटी/एससी बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने के लिए लिए योजना बनाकर कार्य करें। उन्होंने कहा कि वर्ष 2025-26 आदिवासी स्वाभिमान वर्ष होगा, इसके लिए समर्पित प्रयास किए जायें। उन्होंने कहा कि झारखण्ड की विशिष्ट पहचान का पर्याय है यहाँ का आदिवासी समाज। झारखंड की 32 आदिवासी समुदायों की संस्कृति, परंपराएँ, और जीवनशैली इस भूमि की धरोहर हैं। सदियों से इन समुदायों ने अपने श्रम, संघर्ष और साहस से समाज और प्रकृति के बीच संतुलन बनाए रखा है। आज यह प्रासंगिक है कि हम उनके गौरवशाली अतीत को न केवल संरक्षित करें, बल्कि उनके आत्मसम्मान और अधिकारों को और अधिक सशक्त करें। शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और परंपरागत आजीविका के अवसरों को बढ़ावा देकर हम उनके स्वाभिमान को मजबूत कर सकते हैं।

नीतिगत निर्णय लेने हेतु राज्य सरकार प्रतिबद्ध

मंत्री श्री चमरा लिंडा ने कहा कि हमारी सरकार आदिवासी समाज के उत्थान के लिए ऐसे नीतिगत निर्णय लेने हेतु प्रतिबद्ध है, जो उनके सामाजिक, आर्थिक और सांस्कृतिक सशक्तिकरण को गति दे। उनका सम्मान, स्वाभिमान, कल्याण और विकास केवल संवैधानिक जिम्मेदारी नहीं, बल्कि हमारे नैतिक मूल्यों का भी प्रतिबिंब होना चाहिए। कल्याण मंत्री ने कहा कि हमारा विभाग अपने प्रयासों से एक ऐसे झारखण्ड की कल्पना को साकार करें, जहाँ आदिवासी समाज अपने अधिकारों के साथ स्वाभिमानपूर्वक जीवन जी सके और अपनी अद्वितीय सांस्कृतिक विरासत को आने वाली पीढ़ियों तक संजो सके।

बैठक में प्रबन्ध निदेशक टीसीडीसी श्री नीलसोम बागे, उप निदेशक श्री धीरेंद्र सिंह, अप निदेशक श्रीमती मोनिका टूटी, श्री राकेश उरांव, श्रीमती अमृता कुजूर आदि उपस्थित थे।

Related Posts

अब खेतों तक पहुंचेगी हाई-टेक तकनीक और सरकारी योजनाएं! गढ़वा DC ने ‘डिजिटल बिरसा कृषि रथों’ को दिखाई हरी झंडी; पंचायतों में चौपाल लगाकर किसानों को समृद्ध बनाने का महा-अभियान शुरू
Jharkhand

अब खेतों तक पहुंचेगी हाई-टेक तकनीक और सरकारी योजनाएं! गढ़वा DC ने ‘डिजिटल बिरसा कृषि रथों’ को दिखाई हरी झंडी; पंचायतों में चौपाल लगाकर किसानों को समृद्ध बनाने का महा-अभियान शुरू

June 28, 2026
गढ़वा के 3 लाख से अधिक नौनिहालों को मिला ‘जिंदगी का सुरक्षा कवच’! खुद DC पशुपति नाथ मिश्रा ने नवजात को अपने हाथों से पिलाई पोलियो की दो बूंद
Jharkhand

गढ़वा के 3 लाख से अधिक नौनिहालों को मिला ‘जिंदगी का सुरक्षा कवच’! खुद DC पशुपति नाथ मिश्रा ने नवजात को अपने हाथों से पिलाई पोलियो की दो बूंद

June 28, 2026
अब लाइसेंस के लिए नहीं काटने पड़ेंगे जिला मुख्यालय के चक्कर! गढ़वा के मेराल में उमड़ा जनसैलाब; DTO ने खुद ऑन-द-स्पॉट बांटे 100 लर्निंग लाइसेंस
Jharkhand

अब लाइसेंस के लिए नहीं काटने पड़ेंगे जिला मुख्यालय के चक्कर! गढ़वा के मेराल में उमड़ा जनसैलाब; DTO ने खुद ऑन-द-स्पॉट बांटे 100 लर्निंग लाइसेंस

June 28, 2026

POPULAR NEWS

  • jagannath Rath Yatra

    मजार के सामने क्यों रुकती है भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा? जानिए इसके पीछे की कहानी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सपने में खुद की शादी और बारात देखना शुभ या अशुभ, जानें क्या है इसका मतलब?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 91 अंचल अधिकारियों का बड़ा तबादला: Jharkhand

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • राष्ट्रपति के द्वारा लेफ्टिनेंट जनरल शशांक शेखर मिश्रा को मिला परम विशिष्ट सेवा मेडल, झारखंड से है गहरा नाता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • धार्मिक स्थल पर भी कपल की अश्लीलता, कुंड में नहाने के दौरान किया… वायरल हो रहा वीडियो

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Lokmanch Live

Lokmanch Live provides exclusive top stories of the day, today headlines from politics, business, technology, education, sports and lifestyle.


Recent News

  • अब खेतों तक पहुंचेगी हाई-टेक तकनीक और सरकारी योजनाएं! गढ़वा DC ने ‘डिजिटल बिरसा कृषि रथों’ को दिखाई हरी झंडी; पंचायतों में चौपाल लगाकर किसानों को समृद्ध बनाने का महा-अभियान शुरू
  • गढ़वा के 3 लाख से अधिक नौनिहालों को मिला ‘जिंदगी का सुरक्षा कवच’! खुद DC पशुपति नाथ मिश्रा ने नवजात को अपने हाथों से पिलाई पोलियो की दो बूंद
  • अब लाइसेंस के लिए नहीं काटने पड़ेंगे जिला मुख्यालय के चक्कर! गढ़वा के मेराल में उमड़ा जनसैलाब; DTO ने खुद ऑन-द-स्पॉट बांटे 100 लर्निंग लाइसेंस

Category

  • Bihar
  • Crime
  • Delhi
  • Entertainment
  • Health
  • Jharkhand
  • Lifestyle
  • MP/UP
  • National
  • Politics
  • Public Reporter
  • Sports
  • Top News
  • Uncategorized

Available on

Connect with us

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.

  • About us
  • Advertise
  • Career
  • Privacy Policy
  • Contact
lokmanch Live Logo
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.