Tuesday, September 15, 2026
No Result
View All Result
Lokmanch Live
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result
Lokmanch Live
Home Crime

खलारी में आदिवासी महिला के साथ दुष्कर्म: पीड़िता ने की आत्महत्या, क्षेत्र में तनाव का माहौल, सांसद संजय सेठ ने ली घटना की जानकारी

July 29, 2023
in Crime, Jharkhand, Top News
Share on FacebookShare on Twitter

खलारी : दुष्कर्म से आहत एक आदिवासी महिला ने शनिवार की सुबह फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस घटना की जानकारी मिलते ही लोग आक्रोश हो गए। इसके बाद क्षेत्र में जमकर लाठी, डंडे, ईंट और पत्थर चले। आदिवासी महिला की आत्महत्या से क्षेत्र में तनाव का माहौल है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने प्रदर्शन कर रहे लोगों को खदेड़कर भगाया। वहीं आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। लेकिन क्षेत्र में अभी भी तनाव का माहौल देखा जा रहा है। इस घटना की सूचना मिलते ही सांसद संजय सेठ घटनास्थल पर पहुंचे और लोगों से घटना की जानकारी ली।

बताया जाता है कि खलारी के जी टाइप में रहने वाली 32 वर्षीय आदिवासी महिला से आरोपी ने दुष्कर्म कर वीडियो बना लिया। उसके बाद उसे ब्लैकमेल करने लगा। इससे आहत आदिवासी महिला ने दबाव में आकर आज सुबह घर में फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली।

इरशाद पर दुष्कर्म का आरोप

महिला की देवर ने खलारी थाना के पूर्व निजी ड्राइवर इरशाद पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। उसका कहना है कि आरोपी इरशाद ने ही भाभी के साथ दुष्कर्म किया फिर उसका अश्लील वीडियो बना लिया। इसके बाद उसे ब्लैकमेल कर रहा था। इसी दबाव में आकर भाभी ने आत्महत्या की है। हालांकि पुलिस ने आरोपी आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। मिली जानकारी के अनुसार मृतक महिला की पति मनीष तिर्की बीते एक साल से बेंगलुरु के जेल में बंद है। उसके तीन बच्चे हैं। देवर अमित तिर्की निजी ड्राइवर का काम करता है।

हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने दुकानों को कराया बंद

घटना से आक्रोशित आदिवासी समाज के लोग और हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने डकरा-खलारी घूमकर दुकानों को बंद कराया। इसी दौरान शहीद चौक खलारी के निकट सोनू मोटर नामक दुकान में झड़प हो गई। झड़प में दूसरे पक्ष के दुकानदार का सिर फट गया और खून निकलने लगा। मौके पर पहुंची खलारी थाना पुलिस ने दो युवकों को हिरासत में लिया और जीप में बैठा लिया। हिरासत में लिए गए युवकों में एक बजरंग दल का जिला संयोजक था। वह मौका देखकर गाड़ी से उतर कर फरार हो गया।

दूसरे पक्ष के युवक हुए आक्रोशित

बताया जा रहा है कि बंद कराने के दौरान हुए झड़प में दूसरे पक्ष के दुकानदार का सिर फूटने से युवक आक्रोशित हो गए। पुलिस के वहां से हटते ही सड़क पर आने जाने वालों पर पथराव करने लगे। सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत पहुंची और सभी को खदेड़ दी। दुकानदार पक्ष का आरोप है कि बंद कराने वाले युवक ने रड से सिर पर मारे हैं। वहीं बंद समर्थकों का कहना है कि शटर बंद करने में चोट लगा है। क्षेत्र में तनाव जैसी स्थिति है। क्षेत्र में तनाव जैसी स्थिति है।

Related Posts

हिंदी केवल भाषा नहीं, हमारी सांस्कृतिक पहचान है! गढ़वा समाहरणालय में हिंदी दिवस पर गूंजीं कविताएं; अधिकारियों और कवियों ने लिया व्यापक प्रचार-प्रसार का संकल्प
Jharkhand

हिंदी केवल भाषा नहीं, हमारी सांस्कृतिक पहचान है! गढ़वा समाहरणालय में हिंदी दिवस पर गूंजीं कविताएं; अधिकारियों और कवियों ने लिया व्यापक प्रचार-प्रसार का संकल्प

September 14, 2026
न्याय भी, अधिकार भी और मौके पर राहत भी! गढ़वा में राष्ट्रीय लोक अदालत व मेगा विधिक सशक्तिकरण शिविर का भव्य आयोजन; हाईकोर्ट जज की मौजूदगी में सुलझे सैकड़ों मामले
Jharkhand

न्याय भी, अधिकार भी और मौके पर राहत भी! गढ़वा में राष्ट्रीय लोक अदालत व मेगा विधिक सशक्तिकरण शिविर का भव्य आयोजन; हाईकोर्ट जज की मौजूदगी में सुलझे सैकड़ों मामले

September 14, 2026
कानून की पढ़ाई सिर्फ किताबों तक न रहे, जरूरतमंदों को दिलाएं न्याय! गढ़वा के BDS यूनिवर्सिटी में MACT व JJ Act पर ऐतिहासिक वर्कशॉप; हाईकोर्ट जज की लॉ छात्रों को सीख
Jharkhand

कानून की पढ़ाई सिर्फ किताबों तक न रहे, जरूरतमंदों को दिलाएं न्याय! गढ़वा के BDS यूनिवर्सिटी में MACT व JJ Act पर ऐतिहासिक वर्कशॉप; हाईकोर्ट जज की लॉ छात्रों को सीख

September 14, 2026

POPULAR NEWS

  • jagannath Rath Yatra

    मजार के सामने क्यों रुकती है भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा? जानिए इसके पीछे की कहानी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सपने में खुद की शादी और बारात देखना शुभ या अशुभ, जानें क्या है इसका मतलब?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 91 अंचल अधिकारियों का बड़ा तबादला: Jharkhand

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • राष्ट्रपति के द्वारा लेफ्टिनेंट जनरल शशांक शेखर मिश्रा को मिला परम विशिष्ट सेवा मेडल, झारखंड से है गहरा नाता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • धार्मिक स्थल पर भी कपल की अश्लीलता, कुंड में नहाने के दौरान किया… वायरल हो रहा वीडियो

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Lokmanch Live

Lokmanch Live provides exclusive top stories of the day, today headlines from politics, business, technology, education, sports and lifestyle.


Recent News

  • हिंदी केवल भाषा नहीं, हमारी सांस्कृतिक पहचान है! गढ़वा समाहरणालय में हिंदी दिवस पर गूंजीं कविताएं; अधिकारियों और कवियों ने लिया व्यापक प्रचार-प्रसार का संकल्प
  • न्याय भी, अधिकार भी और मौके पर राहत भी! गढ़वा में राष्ट्रीय लोक अदालत व मेगा विधिक सशक्तिकरण शिविर का भव्य आयोजन; हाईकोर्ट जज की मौजूदगी में सुलझे सैकड़ों मामले
  • कानून की पढ़ाई सिर्फ किताबों तक न रहे, जरूरतमंदों को दिलाएं न्याय! गढ़वा के BDS यूनिवर्सिटी में MACT व JJ Act पर ऐतिहासिक वर्कशॉप; हाईकोर्ट जज की लॉ छात्रों को सीख

Category

  • Bihar
  • Crime
  • Delhi
  • Entertainment
  • Health
  • Jharkhand
  • Lifestyle
  • MP/UP
  • National
  • Politics
  • Public Reporter
  • Sports
  • Top News
  • Uncategorized

Available on

Connect with us

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.

  • About us
  • Advertise
  • Career
  • Privacy Policy
  • Contact
lokmanch Live Logo
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.