Sunday, July 26, 2026
No Result
View All Result
Lokmanch Live
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result
Lokmanch Live
Home Jharkhand

डीएसपीएमयू में टुसू मिलन समारोह, समुदायों को एकजुट करने के साथ झारखंडी परंपराओं का सार प्रदर्शित करता है टुसू पर्व – डॉ तपन कुमार शांडिल्य

January 11, 2024
in Jharkhand
डीएसपीएमयू में टुसू मिलन समारोह, समुदायों को एकजुट करने के साथ झारखंडी परंपराओं का सार प्रदर्शित करता है टुसू पर्व – डॉ तपन कुमार शांडिल्य
Share on FacebookShare on Twitter

आज दिनांक 11 जनवरी 2024 को 11 बजे डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय, रांची के परिसर अखड़ा में टुसू मिलन समारोह का आयोजन किया गया। हिंदी और जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम की शोभा दर्शनीय रही । मौके पर मुख्य अतिथि विश्वविद्यालय के कुलपति dr तपन कुमार शांडिल्य ने अपने उदबोधन में कहा कि यह लोकपर्व हमारी एकता और अखंडता का प्रतीक है। राज्य की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत में गहराई से निहित यह भव्य महोत्सव संगीत, नृत्य और उत्सव का एक जीवंत प्रदर्शन है जो समुदायों को एकजुट करता है और झारखंडी परंपराओं का सार प्रदर्शित करता है।

यह पर्व भूमि को उर्वरता और समृद्धि का आशीर्वाद देता है। यह पर्व एक प्रकार से झारखंड के सांस्कृतिक ताने बाने का एक अभिन्न अंग बन जाता है। उन्होंने आगे कहा कि dr श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय झारखंड की संस्कृति से जुड़े किसी भी पर्व की महत्ता को समझते हुए उसे काफी उत्साह और मनोयोग से मनाता है ताकि समाज में एक सकारात्मक संदेश दिया जा सके। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के डीएसडब्ल्यू डॉ एसएम अब्बास ने टुसू पर्व के महत्व पर प्रकाश डाला। डॉ जिन्दर सिंह मुण्डा ने कहा कि टुसू मिलन समारोह का मुख्य उद्देश्य संस्कृति से कट रहे युवाओं को पारंपरिक संस्कृति से जोड़ना है।

इससे पहले डॉ पी पी महतो की अगुवाई में टुसू देवी का पारंपरिक तरीके से पूजन किया गया।इस भव्य समारोह में विश्वविद्यालय के हजारों छात्र-छात्राओं ने टुसू गीत एवं नृत्य द्वारा कार्यक्रम को काफी आकर्षक तौर पर सफल बनाया। इस अवसर पर कुलसचिव dr नमिता सिंह, डॉ बिनोद कुमार, dr अभय सागर मिंज, प्रो रामदास उरांव, डॉ निताई सहित विश्वविद्यालय के कई शिक्षकों सहित समारोह के सफल आयोजन में बबलू महतो, प्रशांत, ऋषभ, रवि, कमलेश , अमनजीत, अशोक, अभय, रूपेश , संजय, राजेश, समेत सभी विद्यार्थियों की उपस्थिति और सराहनीय भूमिका रही। यह जानकारी पीआरओ प्रो राजेश कुमार सिंह ने दी।

Related Posts

गढ़वा में वोटर लिस्ट शुद्धिकरण का नया रिकॉर्ड! 7.35 लाख से अधिक प्रपत्रों का डिजिटाइजेशन पूरा; 5 अगस्त को प्रकाशित होगा प्रारूप
Jharkhand

गढ़वा में वोटर लिस्ट शुद्धिकरण का नया रिकॉर्ड! 7.35 लाख से अधिक प्रपत्रों का डिजिटाइजेशन पूरा; 5 अगस्त को प्रकाशित होगा प्रारूप

July 26, 2026
बाबा नगरी में श्रद्धालुओं के लिए अभूतपूर्व इंतज़ाम! श्रावणी मेला 2026 में VIP दर्शन पर पूरी तरह रोक; AI कैमरे और ड्रोन से होगी सुरक्षा की मॉनिटरिंग
Jharkhand

बाबा नगरी में श्रद्धालुओं के लिए अभूतपूर्व इंतज़ाम! श्रावणी मेला 2026 में VIP दर्शन पर पूरी तरह रोक; AI कैमरे और ड्रोन से होगी सुरक्षा की मॉनिटरिंग

July 26, 2026
गढ़वा में मतदाता सूची शुद्धिकरण का अंतिम दौर! 7.25 लाख से अधिक प्रपत्रों का डिजिटाइजेशन पूरा; 5 अगस्त को जारी होगा प्रारूप
Jharkhand

गढ़वा में मतदाता सूची शुद्धिकरण का अंतिम दौर! 7.25 लाख से अधिक प्रपत्रों का डिजिटाइजेशन पूरा; 5 अगस्त को जारी होगा प्रारूप

July 24, 2026

POPULAR NEWS

  • jagannath Rath Yatra

    मजार के सामने क्यों रुकती है भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा? जानिए इसके पीछे की कहानी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सपने में खुद की शादी और बारात देखना शुभ या अशुभ, जानें क्या है इसका मतलब?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 91 अंचल अधिकारियों का बड़ा तबादला: Jharkhand

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • राष्ट्रपति के द्वारा लेफ्टिनेंट जनरल शशांक शेखर मिश्रा को मिला परम विशिष्ट सेवा मेडल, झारखंड से है गहरा नाता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • धार्मिक स्थल पर भी कपल की अश्लीलता, कुंड में नहाने के दौरान किया… वायरल हो रहा वीडियो

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Lokmanch Live

Lokmanch Live provides exclusive top stories of the day, today headlines from politics, business, technology, education, sports and lifestyle.


Recent News

  • गढ़वा में वोटर लिस्ट शुद्धिकरण का नया रिकॉर्ड! 7.35 लाख से अधिक प्रपत्रों का डिजिटाइजेशन पूरा; 5 अगस्त को प्रकाशित होगा प्रारूप
  • बाबा नगरी में श्रद्धालुओं के लिए अभूतपूर्व इंतज़ाम! श्रावणी मेला 2026 में VIP दर्शन पर पूरी तरह रोक; AI कैमरे और ड्रोन से होगी सुरक्षा की मॉनिटरिंग
  • गढ़वा में मतदाता सूची शुद्धिकरण का अंतिम दौर! 7.25 लाख से अधिक प्रपत्रों का डिजिटाइजेशन पूरा; 5 अगस्त को जारी होगा प्रारूप

Category

  • Bihar
  • Crime
  • Delhi
  • Entertainment
  • Health
  • Jharkhand
  • Lifestyle
  • MP/UP
  • National
  • Politics
  • Public Reporter
  • Sports
  • Top News
  • Uncategorized

Available on

Connect with us

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.

  • About us
  • Advertise
  • Career
  • Privacy Policy
  • Contact
lokmanch Live Logo
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.