Thursday, May 28, 2026
No Result
View All Result
Lokmanch Live
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result
Lokmanch Live
Home Jharkhand

दो टॉप माओवादी कमांडरों ने टेके घुटने, पलामू पुलिस के समाने किया सरेंडर

April 19, 2023
in Jharkhand, Top News
दो टॉप माओवादी कमांडरों ने टेके घुटने, पलामू पुलिस के समाने किया सरेंडर
Share on FacebookShare on Twitter

पलामू. जिले के दो टॉप माओवादी कमांडर पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया है। टॉप माओवादी कमांडर संतु भुइयां और राजेश ठाकुर ने पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया है। दोनों पर कई मुकदमें दर्ज हैं। अब आत्म समर्पण नीति के तहत मिलने वाला लाभ दोनों को दिया जाएगा। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार अभी राजेश ठाकुर को 1,00,000 रुपये का चेक दिया गया है।

इसको लेकर पुलिस ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए बताया कि झारखण्ड पुलिस के द्वारा उग्रवादियों के उन्मूलन के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही है। इन कार्रवाइयों के अन्तर्गत जहां एक ओर उग्रवादियों के उन्मूलन के लिए उनके मांद में सघन अभियान चलाया जा रहा है। वहीं दूसरी ओर झारखण्ड सरकार आत्मसमर्पण एवं पुनर्वास नीति का प्रचार-प्रसार घोर उग्रवाद एवं दूरस्त ईलाकों में सफलता पूर्वक किया जा रहा है। इस कड़ी में झारखंड सरकार की आत्मसमर्पण एवं पुनर्वास नीति से प्रभावित होकर भाकपा (माओवादी) का सबजोनल कमांडर संतू भूईया उर्फ संतोष भूईया उर्फ धनंजय भुईया उम्र 32 वर्ष पिता-सुर्यदेव भूईया ग्राम करकट्टा टोला सिरयभुक्का थाना नौडीहा बाजार जिला पलामू तथा नक्सली कमांडर राजेश ठाकुर पिता स्व0 अयोध्या ठाकुर, ग्राम तुकबेरा थाना नावाबाजार जिला पलामू आज दिनांक 19.04.2023 को पुलिस महानिरीक्षक पलामू प्रक्षेत्र पलामू राजकुमार लकड़ा, उपायुक्त पलामू आंजेनयुलू दाोड्डे, पुलिस अधीक्षक पलामू चन्दन कुमार सिन्हा, पुलिस अधीक्षक गढंवा अंजनी कुमार झा, समादेष्टा सीआरपी एफ-134 बटालियन सुदेश कुमार, उपसमादेष्टा सी0आर0पी0एफ0-172 बटालियन यू0आर0 रामेश्वरम, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर मेदिनीनगर ऋषभ गर्ग एवं अन्य पदाधिकारियों के समक्ष आत्मसमर्पण किये।

आत्मसमर्पण किए दोनों उग्रवादियों ने बताया कि भा0क0पा0 (माओवादी) संगठन के शोषण से ये लोग तंग आ चुके थे और संगठन से इनका मोह भंग हो गया था। संगठन के शीर्ष स्तर के कमाण्डर ऐशो-आराम में जीते हैं और लेवी की राशि पर उन्ही का कब्जा रहता है। किन्तु छोटे कमाण्डर एवं दस्ता सदस्यों को बडे़ ही कठिन परिस्थिति में जीना पड़ता है। उनके घरवालों के लिए कोई आर्थिक मदद नहीं दी जाती। इस कारण से ही इन दोंनों ने आत्मसमर्पण किया। आत्मसमर्पण की बात इनके मन में आ रही थी। इसी बीच में एक बार घर-परिवालों से सम्पर्क किये तो उनलोगों ने बताया कि पलामू पुलिस के लोग घर पर आये थे एवं झारखण्ड सरकार की आत्मसर्पण नीति के बारे में विस्तार से बताया था। शुरू में इन्हें इस बात का भरोसा नहीं हुआ कि झारखण्ड सरकार आत्मसर्पण नीति के तहत इतना लाभ आत्मसर्पण करने वाले उग्रवादियों को देने के लिए तैयार है। बाद में पुलिस अधीक्षक पलामू से सम्पर्क करने पर उन्हेनें विश्वास दिलाया कि आत्मसमर्पण नीति के तहत सारी लाभ दिलवाये जाऐगें।

साथ में यह भी भरोसा दिलाये की उनके परिवार के कल्याण के संबंध में भी आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। आत्मसर्पण किये उग्रवादियों ने यह भी बताया कि माआवादियों के शीर्ष नेता यह डराते है कि आत्मसर्पण करने जाओगे तो पुलिस झुठा मुठभेड़ दिखाकर मार देगी। किन्तु पुलिस अधीक्षक पलामू चन्दन कुमार सिन्हा से बात करने पर इन्हें यह विश्वास हो गया कि पुलिस की नियत सही है, वे सचमुच में आत्मसमर्पण कराना चाहते है। तब आत्मसमपर्ण करने के लिए अंततः तैयार हो गए। आत्म समर्पण नीति के तहत मिलने वाला लाभ इन्हें शीघ्र दिया जाएगा। अभी राजेश ठाकुर को 1,00,000 रुपये का चेक दिया गया है।

Related Posts

गढ़वा में सुशासन के नए युग की शुरुआत! IAS पशुपतिनाथ मिश्रा ने संभाला 35वें उपायुक्त का कार्यभार; बोले— “दफ्तरों के चक्कर नहीं काटेगी जनता, संवेदनशील होगा प्रशासन”
Jharkhand

गढ़वा में सुशासन के नए युग की शुरुआत! IAS पशुपतिनाथ मिश्रा ने संभाला 35वें उपायुक्त का कार्यभार; बोले— “दफ्तरों के चक्कर नहीं काटेगी जनता, संवेदनशील होगा प्रशासन”

May 26, 2026
शहीदों के बच्चों को मुफ्त शिक्षा और 5 हजार ‘स्कूल ऑफ एक्सीलेंस’! CM हेमंत सोरेन का ऐतिहासिक एलान— “6 महीने में खत्म हो सिंगल टीचर राज, नवनियुक्त गुरुजी को समय पर दें वेतन”
Jharkhand

शहीदों के बच्चों को मुफ्त शिक्षा और 5 हजार ‘स्कूल ऑफ एक्सीलेंस’! CM हेमंत सोरेन का ऐतिहासिक एलान— “6 महीने में खत्म हो सिंगल टीचर राज, नवनियुक्त गुरुजी को समय पर दें वेतन”

May 26, 2026
घरेलू कलह से लेकर ‘फर्जी’ राशन-पेंशन तक का खुला चिट्ठा! गढ़वा जनसुनवाई में पहुंचे फरियादी; आपूर्ति पदाधिकारी ने अधिकारियों को दिए सख्त जांच के आदेश
Jharkhand

घरेलू कलह से लेकर ‘फर्जी’ राशन-पेंशन तक का खुला चिट्ठा! गढ़वा जनसुनवाई में पहुंचे फरियादी; आपूर्ति पदाधिकारी ने अधिकारियों को दिए सख्त जांच के आदेश

May 26, 2026

POPULAR NEWS

  • jagannath Rath Yatra

    मजार के सामने क्यों रुकती है भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा? जानिए इसके पीछे की कहानी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सपने में खुद की शादी और बारात देखना शुभ या अशुभ, जानें क्या है इसका मतलब?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 91 अंचल अधिकारियों का बड़ा तबादला: Jharkhand

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • राष्ट्रपति के द्वारा लेफ्टिनेंट जनरल शशांक शेखर मिश्रा को मिला परम विशिष्ट सेवा मेडल, झारखंड से है गहरा नाता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • धार्मिक स्थल पर भी कपल की अश्लीलता, कुंड में नहाने के दौरान किया… वायरल हो रहा वीडियो

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Lokmanch Live

Lokmanch Live provides exclusive top stories of the day, today headlines from politics, business, technology, education, sports and lifestyle.


Recent News

  • गढ़वा में सुशासन के नए युग की शुरुआत! IAS पशुपतिनाथ मिश्रा ने संभाला 35वें उपायुक्त का कार्यभार; बोले— “दफ्तरों के चक्कर नहीं काटेगी जनता, संवेदनशील होगा प्रशासन”
  • शहीदों के बच्चों को मुफ्त शिक्षा और 5 हजार ‘स्कूल ऑफ एक्सीलेंस’! CM हेमंत सोरेन का ऐतिहासिक एलान— “6 महीने में खत्म हो सिंगल टीचर राज, नवनियुक्त गुरुजी को समय पर दें वेतन”
  • घरेलू कलह से लेकर ‘फर्जी’ राशन-पेंशन तक का खुला चिट्ठा! गढ़वा जनसुनवाई में पहुंचे फरियादी; आपूर्ति पदाधिकारी ने अधिकारियों को दिए सख्त जांच के आदेश

Category

  • Bihar
  • Crime
  • Delhi
  • Entertainment
  • Health
  • Jharkhand
  • Lifestyle
  • MP/UP
  • National
  • Politics
  • Public Reporter
  • Sports
  • Top News
  • Uncategorized

Available on

Connect with us

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.

  • About us
  • Advertise
  • Career
  • Privacy Policy
  • Contact
lokmanch Live Logo
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.