रामगढ़ : रामगढ़ चुट्टुपालु घाटी में गुरुवार को अहले सुबह एक भीषण सड़क दुर्घटना घटी है। जिसमें 4 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। इस दुर्घटना में पांच वाहन आपस में टकरा गए हैं। जिससे की रांची पटना हाईवे सुबह से जाम की स्थिति में रही, लेकिन समय रहते जाम को हटा दिया गया। जाम में सैकड़ों छोटे-बड़े वाहन फंस चुके थे।
जानकारी के अनुसार आज रांची की ओर से आ रही एक ट्रेलर दुर्घटना ग्रस्त हो गया। इस दुर्घटना के वक्त पीछे से आ रहे 2 कार एक बाइक और एक अन्य वाहन भी इसकी चपेट में आ गए। जिसके बाद से रामगढ़ रांची मार्ग घाटी में जाम लग गया। दुर्घटना में चार लोगों के गंभीर रूप से घायल होने की बात सामने आई है। रामगढ़ पुलिस घायलों को इलाज के लिए रामगढ़ सदर अस्पताल में भेजा है। जहां घायलों का इलाज चल रहा है। दुर्घटना के बाद से सड़कों पर बिखरी दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को हटाने के लिए रामगढ़ पुलिस प्रशासन क्रेन का सहारा लेकर काम कर रहा हैं। दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को हटाने का काम चल रहा है। वहीं मामले की जांच में पुलिस जुट गई है।










