Saturday, June 20, 2026
No Result
View All Result
Lokmanch Live
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result
Lokmanch Live
Home Jharkhand

“प्राउड ऑफ माय बीएलओ” के तहत राज्य के सीईओ एवं जिलों के उपायुक्तों सहित हजारों आम और खास लोगों ने ली बीएलओ के साथ सेल्फी

October 27, 2023
in Jharkhand
“प्राउड ऑफ माय बीएलओ” के तहत राज्य के सीईओ एवं जिलों के उपायुक्तों सहित हजारों आम और खास लोगों ने ली बीएलओ के साथ सेल्फी
Share on FacebookShare on Twitter

रांची। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत शुक्रवार को सुबह 11:00 बजे से लेकर मध्यान्ह 12:00 तक राज्य भर में “प्राउड ऑफ माय बीएलओ” सोशल मीडिया अभियान चलाया गया। अभियान की शुरुआत राज्य के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री के रवि कुमार ने अपने पोलिंग बूथ संख्या 372, मॉडल उच्च विद्यालय डोरंडा,रांची जाकर बीएलओ श्रीमती अनु कच्छप का उत्साहवर्धन किया साथ ही उनके साथ सेल्फी लेकर उनकी महत्वपूर्ण भूमिका होने की उन्हें अनुभूति कराई।

इसके बाद निर्वाचन विभाग के तमाम पदाधिकारियों, राज्य भर के जिलों के उपायुक्तों, निर्वाचन निबंधन पदाधिकारियों के अलावा हजारों आम और खास लोगों ने अपने-अपने बूथ जाकर अपने बीएलओ के प्रति सम्मान प्रकट करते हुए उनकी हौसला अफजाई की। साथ ही उनके साथ सेल्फी या फोटो लेकर उसे विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पोस्ट भी किया। परिणाम स्वरूप शुक्रवार को पूरे दिन सोशल मीडिया के सभी प्लेटफार्म पर हैशटैग ‘प्राउड ऑफ माय बीएलओ” के साथ राज्य भर के बीएलओ के फोटो, सेल्फी और वीडियो छाये रहे।

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री के रवि कुमार ने कहा कि प्रायः हम उस व्यक्ति या स्थान के साथ सेल्फी लेते हैं जो हमारी नजर में महत्वपूर्ण होता है, चूंकि मतदाता सूची का विशेष पुनरीक्षण कार्य आरंभ हो गया है और इस कार्य में बीएलओ एक महत्वपूर्ण कर्मचारी तथा मतदान केंद्र एक महत्वपूर्ण स्थल है इसलिए मतदान केंद्र पहुंचकर ब्लू के साथ फोटो का यह अभियान चलाया गया। शुक्रवार को ही ड्राफ्ट मतदाता सूची का प्रकाशन हुआ है , अब आगामी 9 दिसंबर तक होम टू रोल सर्वेक्षण किया जाना है। इसलिए अभियान की शुरुआत के पहले ही दिन बीएलओ को अभिप्रेरित और उत्साहित करने के लिए यह अभियान चलाया गया ताकि उन्हें इस बात की अनुभूति हो सके कि वे न केवल राज्य के मतदाताओं के लिए बल्कि प्रशासनिक अधिकारियों की नजर में भी वे महत्वपूर्ण है।

Related Posts

मनरेगा कूप निर्माण में मरे हुए मजदूरों के नाम पर निकाल लिए ₹1.52 लाख, गढ़वा DC के जनता दरबार में फूटा भ्रष्टाचार का घड़ा!
Jharkhand

मनरेगा कूप निर्माण में मरे हुए मजदूरों के नाम पर निकाल लिए ₹1.52 लाख, गढ़वा DC के जनता दरबार में फूटा भ्रष्टाचार का घड़ा!

June 20, 2026
Re-NEET परीक्षा में परिंदा भी नहीं मार पाएगा पर, गढ़वा के तीन केंद्रों पर धारा-163 लागू! SDO का कड़ा आदेश— “इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स लाए तो सीधे होगी जेल”
Jharkhand

Re-NEET परीक्षा में परिंदा भी नहीं मार पाएगा पर, गढ़वा के तीन केंद्रों पर धारा-163 लागू! SDO का कड़ा आदेश— “इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स लाए तो सीधे होगी जेल”

June 19, 2026
नव निर्वाचित राज्यसभा सांसद बैद्यनाथ राम पहुंचे मुख्यमंत्री आवास, CM हेमंत सोरेन ने गले मिलकर दी बधाई; बोले— “अब संसद के उच्च सदन में गूंजेगी झारखंड की हुंकार”
Jharkhand

नव निर्वाचित राज्यसभा सांसद बैद्यनाथ राम पहुंचे मुख्यमंत्री आवास, CM हेमंत सोरेन ने गले मिलकर दी बधाई; बोले— “अब संसद के उच्च सदन में गूंजेगी झारखंड की हुंकार”

June 19, 2026

POPULAR NEWS

  • jagannath Rath Yatra

    मजार के सामने क्यों रुकती है भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा? जानिए इसके पीछे की कहानी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सपने में खुद की शादी और बारात देखना शुभ या अशुभ, जानें क्या है इसका मतलब?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 91 अंचल अधिकारियों का बड़ा तबादला: Jharkhand

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • राष्ट्रपति के द्वारा लेफ्टिनेंट जनरल शशांक शेखर मिश्रा को मिला परम विशिष्ट सेवा मेडल, झारखंड से है गहरा नाता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • धार्मिक स्थल पर भी कपल की अश्लीलता, कुंड में नहाने के दौरान किया… वायरल हो रहा वीडियो

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Lokmanch Live

Lokmanch Live provides exclusive top stories of the day, today headlines from politics, business, technology, education, sports and lifestyle.


Recent News

  • मनरेगा कूप निर्माण में मरे हुए मजदूरों के नाम पर निकाल लिए ₹1.52 लाख, गढ़वा DC के जनता दरबार में फूटा भ्रष्टाचार का घड़ा!
  • Re-NEET परीक्षा में परिंदा भी नहीं मार पाएगा पर, गढ़वा के तीन केंद्रों पर धारा-163 लागू! SDO का कड़ा आदेश— “इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स लाए तो सीधे होगी जेल”
  • नव निर्वाचित राज्यसभा सांसद बैद्यनाथ राम पहुंचे मुख्यमंत्री आवास, CM हेमंत सोरेन ने गले मिलकर दी बधाई; बोले— “अब संसद के उच्च सदन में गूंजेगी झारखंड की हुंकार”

Category

  • Bihar
  • Crime
  • Delhi
  • Entertainment
  • Health
  • Jharkhand
  • Lifestyle
  • MP/UP
  • National
  • Politics
  • Public Reporter
  • Sports
  • Top News
  • Uncategorized

Available on

Connect with us

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.

  • About us
  • Advertise
  • Career
  • Privacy Policy
  • Contact
lokmanch Live Logo
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.