Thursday, February 19, 2026
No Result
View All Result
Lokmanch Live
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result
Lokmanch Live
Home National

औरंगजेब की तस्वीर को लेकर महाराष्ट्र में फिर बवाल, कोल्हापुर के बाद अब लातूर में हिंसा, एक शख्स गिरफ्तार

June 16, 2023
in National, Top News
hinsa
Share on FacebookShare on Twitter

लातूर : महाराष्ट्र में औरंगजेब की तस्वीर सोशल मीडिया पर लगाने को लेकर एक बार फिर बवाल बढ़ गया हैं। कोल्हापुर और अहमदनगर के बाद अब लातूर से हिंसा की खबरें सामने आ रही है। जिसके बाद पुलिस ने एक शख्स को गिरफ्तार किया है। बताया जाता है कि लातूर जिले के किल्लारी गांव में एक शख्स ने सोशल मीडिया पर औरंगजेब की तस्वीर के साथ स्टेटस बना रखा था। जिसके बाद हिंदू संगठनों ने विरोध जताया।

दुकानों को कराया बंद

जानकारी के मुताबिक, लातूर में शख्स की ओर से सोशल मीडिया पर औरंगजेब की तस्वीर लगाने को वहां के हिंदू संगठनों ने इसे भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाला बताया। इसके विरोध में हिंदू संगठनों ने 15 जून को एक मोर्चा निकालकर दुकानों को बंद करवा दिया था। पुलिस ने हिंदू संगठनों से बातचीत कर बवाल को बढ़ने से रोका।

अचानक कहां से पैदा हो रही है औरंगजेब की औलादें- फडणवीस

बता दें कि कोल्हापुर और अहमदनगर में औरंगजेब और टीपू सुल्तान की तस्वीरों को सोशल मीडिया पर शेयर करने को लेकर काफी बवाल हुआ था। इन घटनाओं का जिक्र करते हुए महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि महाराष्ट्र में अचानक औरंगजेब की औलादें पैदा हुई हैं। इसके कारण एक दुर्भावना समाज में पैदा हो रही है। जिसके चलते तनाव भी बन रहा है। सवाल ये है कि औरंगजेब की औलादें कहां से पैदा हो रही हैं।

औरंगजेब की औलाद कहने पर भड़के ओवैसी

देवेंद्र फडणवीस के इस बयान पर एआईएमआईएम चीफ और सांसद असदुद्दीन ओवैसी भड़क गए। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र के गृह मंत्री फडणवीस बोले कि ये औरंगजेब की औलाद हैं। अच्छा… आपको पूरा मालूम है। कौन किसकी औलाद है, ये आपको मालूम है। मुझे नहीं पता था कि इतने एक्सपर्ट आप हैं। फिर ये गोडसे की औलाद कौन है, बोले। ये आप्टे की औलाद कौन है बोलो।

कोल्हापुर और अहमदनगर में बवाल के बाद हुई गिरफ्तारियां

सोशल मीडिया पर औरंगजेब और टीपू सुल्तान की तस्वीर शेयर करने के मामले में कोल्हापुर और अहमदनगर में कई लोगों की गिरफ्तारी हुई है। इन मामलों में अब तक 40 से ज्यादा लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। पुलिस का कहना है कि सोशल मीडिया पर इस तरह की चीजों से सांप्रदायिक सद्भाव प्रभावित होता है। इससे बचने के लिए ये गिरफ्तारियां की गई हैं।

Related Posts

गढ़वा में नक्सलियों के पुनर्वास पर सख्ती! आत्मसमर्पित नक्सलियों को मिलेगा त्वरित लाभ – उपायुक्त ने लंबित कार्यों के शीघ्र निष्पादन का दिया सख्त निर्देश!
Jharkhand

गढ़वा में नक्सलियों के पुनर्वास पर सख्ती! आत्मसमर्पित नक्सलियों को मिलेगा त्वरित लाभ – उपायुक्त ने लंबित कार्यों के शीघ्र निष्पादन का दिया सख्त निर्देश!

February 18, 2026
हजारीबाग के अल्पसंख्यक बुद्धिजीवियों ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात! हेमंत सोरेन ने हर समुदाय के कल्याण का दिया भरोसा – समस्याओं के त्वरित निराकरण का आश्वासन!
Jharkhand

हजारीबाग के अल्पसंख्यक बुद्धिजीवियों ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात! हेमंत सोरेन ने हर समुदाय के कल्याण का दिया भरोसा – समस्याओं के त्वरित निराकरण का आश्वासन!

February 18, 2026
गढ़वा में ध्वनि प्रदूषण पर सख्ती! उपायुक्त ने जारी किया आदेश – रात 10 बजे से सुबह 6 बजे तक लाउडस्पीकर/डीजे पर पूर्ण प्रतिबंध, अस्पताल-स्कूल 100 मीटर तक साइलेंस जोन
Jharkhand

गढ़वा में ध्वनि प्रदूषण पर सख्ती! उपायुक्त ने जारी किया आदेश – रात 10 बजे से सुबह 6 बजे तक लाउडस्पीकर/डीजे पर पूर्ण प्रतिबंध, अस्पताल-स्कूल 100 मीटर तक साइलेंस जोन

February 18, 2026

POPULAR NEWS

  • jagannath Rath Yatra

    मजार के सामने क्यों रुकती है भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा? जानिए इसके पीछे की कहानी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सपने में खुद की शादी और बारात देखना शुभ या अशुभ, जानें क्या है इसका मतलब?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 91 अंचल अधिकारियों का बड़ा तबादला: Jharkhand

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • राष्ट्रपति के द्वारा लेफ्टिनेंट जनरल शशांक शेखर मिश्रा को मिला परम विशिष्ट सेवा मेडल, झारखंड से है गहरा नाता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • धार्मिक स्थल पर भी कपल की अश्लीलता, कुंड में नहाने के दौरान किया… वायरल हो रहा वीडियो

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Lokmanch Live

Lokmanch Live provides exclusive top stories of the day, today headlines from politics, business, technology, education, sports and lifestyle.


Recent News

  • गढ़वा में नक्सलियों के पुनर्वास पर सख्ती! आत्मसमर्पित नक्सलियों को मिलेगा त्वरित लाभ – उपायुक्त ने लंबित कार्यों के शीघ्र निष्पादन का दिया सख्त निर्देश!
  • हजारीबाग के अल्पसंख्यक बुद्धिजीवियों ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात! हेमंत सोरेन ने हर समुदाय के कल्याण का दिया भरोसा – समस्याओं के त्वरित निराकरण का आश्वासन!
  • गढ़वा में ध्वनि प्रदूषण पर सख्ती! उपायुक्त ने जारी किया आदेश – रात 10 बजे से सुबह 6 बजे तक लाउडस्पीकर/डीजे पर पूर्ण प्रतिबंध, अस्पताल-स्कूल 100 मीटर तक साइलेंस जोन

Category

  • Bihar
  • Crime
  • Delhi
  • Entertainment
  • Health
  • Jharkhand
  • Lifestyle
  • MP/UP
  • National
  • Politics
  • Public Reporter
  • Sports
  • Top News
  • Uncategorized

Available on

Connect with us

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.

  • About us
  • Advertise
  • Career
  • Privacy Policy
  • Contact
lokmanch Live Logo
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.